Photos : व्हॉइट हाउस से विदा हुए ट्रम्प; अब 128 कमरों के इस आलीशान घर में रहेंगे: जानिए खासियत

वॉशिगंटन. अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बुधवार को व्हॉइट हाउस से विदा हो गए। वे बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। इसी के साथ उन्होंने 150 साल से ज्यादा पुरानी परंपरा को भी तोड़ दिया। ट्रम्प से पहले 1869 में एंड्रयू जॉनसन ने नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में हिस्सा नहीं लिया था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ट्रम्प व्हॉइट हाउस के बाद अब पाम बीच में 'मार ए लागो' आवास पर रहेंगे। बताया जा रहा है कि आखिरी समय में व्हॉइट हाउस से निकले ट्रक इसी ओर गए थे। आईए जानते हैं ट्रम्प के नए घर की खासियतें...

Asianet News Hindi | Published : Jan 20, 2021 3:52 PM IST

16
Photos : व्हॉइट हाउस से विदा हुए ट्रम्प; अब 128 कमरों के इस आलीशान घर में रहेंगे: जानिए खासियत

ट्रम्प का 'मार ए लागो' आवास काफी चर्चित है। वे अपने कार्यकाल में भी काफी समय इसमें रहे। इसे विंटर व्हाइट हाउस भी कहा जाता है। ट्रम्प ने 2019 में ही न्यूयॉर्क शहर के ट्रम्प टॉवर से अपने कानूनी निवास को बदलकर मार ए लागो कर लिया था।  
 

26

ट्रम्प ने 1985 में एक करोड़ डॉलर में  'मार ए लागो' को खरीदा था। बाद में इसे निजी क्लब में बदल दिया गया। यह घर 20 एकड़ में फैला है। 

36

इस घर में 128 कमरे हैं। इस घर से अटलांटिक महासागर का शानदार नजारा दिखता है। यह क्लब की सदस्यता लेने वालों के लिए उपलब्ध है। 

46

यह आवास  फ्लोरिडा में पाम बीच के तट पर एक द्वीप पर बसा है। इस आवास में 20,000 वर्ग फुट का बॉलरूम, पांच क्ले टेनिस कोर्ट और एक वाटरफ्रंट पूल शामिल हैं।

56

मार-ए-लागो क्लब में मशहूर हस्तियां शामिल रही हैं। यहां माइकल जैक्सन और लिसा मैरी प्रेस्ली भी अपना वक्त बिताया था।

66

यहां मेलानिया और डोनाल्ड की पार्टियां भी होती रही हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos