पति ने बांधकर महिला से किया रेप, फिर शरीर को चाकू से गोदा; पत्नी ने गोली मारकर की हत्या

Published : Feb 04, 2021, 02:49 PM IST

एक महिला ने अपने पति को गोली से उड़ा दिया। दरअसल, महिला का पति 12 साल से उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहा था, इसके अलावा उसका रेप करता था और उसके साथ मारपीट भी करता था। इतना ही नहीं पति उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। इन सबसे तंग आकर महिला ने अपने पति को गोली से उड़ा दिया। मामला तुर्की का है। 

PREV
15
पति ने बांधकर महिला से किया रेप, फिर शरीर को चाकू से गोदा;  पत्नी ने गोली मारकर की हत्या

तुर्की के एंटाल्या की मेलेक इपेक पर अपने पति की जान लेना का आरोप लगा है। मेलेक ने 12 साल पहले रमजान से शादी की थी। लेकिन शादी के बाद से ही मेलेक का पति उसके साथ मार पीट करता था। उसे टॉर्चर करता था और उसे धमकियां देता रहता था। इन सबके चलते महिला कभी पुलिस के पास जाकर शिकायत करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाई।  (फोटो- प्रतीकात्मक)
 

25

मेलेक ने पुलिस को बताया कि रमजान ने उससे कहा था कि उसे कोई प्रोटेक्शन ऑर्डर भी नहीं बचा सकता। उसने धमकी दी था कि अगर उसकी शिकायत पर रमजान जेल जाता है, जो वह बाहर निकलकर उसे और उसके बच्चों को मार देगा। साथ ही उसके शरीर को कुत्तों को खिला देगा। 
 

35

घटना के दिन किया था रेप
मेलेक के मुताबिक, जिस दिन उसने अपने पति की हत्या की, उस दिन रमजान ने मेलेक को काफी बुरी तरह से मारा था। इतना ही नहीं मेलेक को बांधकर उसने रेप किया। इसके बाद चाकू से शरीर पर घाव भी किए। इसके बाद वह बाहर चला गया। 

45

इसके  बाद मेलेक ने अपने पति की बंदूक खोजी। जैसे ही रमजान घर पहुंचा, मेलेक ने उस पर बंदूक तान दी। मेलेक ने रमजान से ना हिलने के लिए कहा। लेकिन जैसे ही रमजान उसकी तरफ बढ़ा, उसने गोली मार दी। इससे रमजान की मौत हो गई। 

55

मंडरा रहा उम्रकैद का खतरा
वहीं, मेलेक का कहना है कि वह अपने पति को नहीं मारना चाहती थी। लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करती, तो रमजान उसे और उसके बच्चों को मार देता। वहीं, इस मामले में जांच चल रही है। जबकि अभियोजन पक्ष का कहना है कि ये मामला सेल्फ डिफेंस का नहीं है। इसलिए मेलेक को उम्र कैद की सजा मिलनी चाहिए।

Recommended Stories