MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर सनसनीखेज दावा! US इंटेलिजेंस की रिपोर्ट सुनकर ट्रंप भी हैरान

ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर सनसनीखेज दावा! US इंटेलिजेंस की रिपोर्ट सुनकर ट्रंप भी हैरान

Iran New Supreme Leader Controversy: अमेरिका-इजराइल से जंग के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) की पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा दावा किया गया है, जिसने ट्रंप समेत पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला...

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 17 2026, 08:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty

ईरान सुप्रीम लीडर को लेकर क्या दावा है?

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूएस की खुफिया एजेंसियों ने हाल ही में एक ब्रीफिंग के दौरान बताया कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ संवेदनशील जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह जानकारी सुनकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी हैरान रह गए। यह दावा अमेरिकी अखबार New York Post की एक रिपोर्ट में किया गया है, जिसमें अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के हवाले से कई बातें कही गई हैं।

26
Image Credit : Getty

खुफिया ब्रीफिंग में क्या बताया गया?

'न्यूयॉर्क पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते हुई एक गोपनीय खुफिया ब्रीफिंग में अमेरिकी एजेंसियों ने दावा किया कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई समलैंगिक (Gay) हो सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ईरान ही नहीं दुनियाभर में चर्चाएं बढ़ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते हुई एक क्लासिफाइड ब्रीफिंग के दौरान जब राष्ट्रपति ट्रंप को यह जानकारी दी गई, तो वह अपनी हैरानी नहीं छुपा पाए। सूत्रों का दावा है कि ट्रंप इस खबर को सुनकर जोर से हंस पड़े। उस कमरे में मौजूद अन्य अधिकारियों ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया दी।

Related Articles

Related image1
IRAN को लेकर आ गया ISRAEL का खतरनाक वाला प्लान, आखिर क्या करने वाले हैं नेतन्याहू
Related image2
IRAN WAR के बीच यूएई ने 19 भारतीयों को क्यों किया गिरफ्तार, वजह चौंकाने वाली
36
Image Credit : X

मोजतबा खामेनेई का लेकर यह दावा कितना सही?

सवाल उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ दुष्प्रचार है या वाकई कोई सच्चाई? न्यूयॉर्क पोस्ट ने व्हाइट हाउस और इंटेलिजेंस कम्युनिटी के सूत्रों के हवाले से बताया है कि अमेरिकी जासूसी एजेंसियां इसे सिर्फ 'डिस्इन्फर्मेशन' (गलत सूचना) नहीं मान रही हैं। यह जानकारी एक 'हाई-लेवल सोर्स' से मिलने का दावा किया गया इसी वजह से इसे उच्च स्तर की ब्रीफिंग में शामिल किया गया। एक सूत्र ने बताया कि यह जानकारी सरकार के 'सबसे सुरक्षित और प्रोटेक्टेड' सूत्रों में से एक से मिली है, जो इसकी विश्वसनीयता को पुख्ता करता है। हालांकि, इस दावे को लेकर कोई सार्वजनिक या फोटोग्राफिक सबूत सामने नहीं आया है।

46
Image Credit : X

बचपन के ट्यूटर के साथ लंबे रिश्ते का दावा

अमेरिकी इंटेलिजेंस ने मोज्तबा खामेनेई के जिंदगी के इतिहास को लेकर भी चौंकाने वाले दावे किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोजतबा के अपने बचपन के ट्यूटर के साथ लंबे समय तक संबंध रहे थे। कुछ सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि यह रिश्ता कई सालों तक चला। इसके अलावा, हाल ही में 28 फरवरी को हुए हवाई हमलों में घायल होने के बाद, मोजतबा पर पुरुष देखभाल करने वालों (Male Caregivers) के प्रति आक्रामक व्यवहार करने के भी आरोप लगे हैं।

56
Image Credit : Asianet News

लंदन में इलाज और विकीलीक्स का पुराना खुलासा

यह पहली बार नहीं है जब मोजतबा की पर्सनल जिंदगी सुर्खियों में है। 2008 के एक क्लासिफाइड डिप्लोमैटिक केबल (Diplomatic Cable) का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि मोजतबा ने 'नपुंसकता' के इलाज के लिए लंदन के वेलिंगटन और क्रॉमवेल अस्पतालों के कई चक्कर लगाए थे। विकीलीक्स द्वारा सार्वजनिक किए गए इन दस्तावेजों के अनुसार, मोजतबा की शादी भी 30 साल की उम्र के बाद हुई थी, जो उस समय के हिसाब से काफी देर से मानी गई थी।

66
Image Credit : X

ईरान में यह मुद्दा क्यों बेहद संवेदनशील है?

ईरान एक ऐसा देश है जहां समलैंगिकता (Homosexuality) गैरकानूनी है और इसके लिए कड़ी सजा, यहां तक कि मौत की सजा का भी प्रावधान है। ऐसे में वहां के सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक नेता के खिलाफ इस तरह के दावे बेहद संवेदनशील हैं। यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब मोजतबा खामेनेई ने हाल ही में अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद सत्ता संभाली है और ईरान अमेरिका-इजराइल से जंग लड़ रहा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
विश्व समाचार
ईरान इजराइल वॉर
ईरान
अमेरिका
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
डोनाल्ड ट्रम्प
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Operation Lotus: ओडिशा कांग्रेस विधायकों को 5 करोड़ का ऑफर, कर्नाटक के रिजॉर्ट में मिली मौत की धमकी
Recommended image2
Pakistan Airstrike: काबुल अस्पताल पर सबसे बड़ा हमला, 400 मौतें! जलती बिल्डिंग का खौफनाक Video आया सामने
Recommended image3
Jharkhand Weather Today: झारखंड में मौसम का यू-टर्न! रांची समेत इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
Recommended image4
Today Weather in Lucknow: लखनऊ में साफ आसमान लेकिन चढ़ेगा पारा! जानिए प्रयागराज से बनारस तक तापमान
Related Stories
Recommended image1
IRAN को लेकर आ गया ISRAEL का खतरनाक वाला प्लान, आखिर क्या करने वाले हैं नेतन्याहू
Recommended image2
IRAN WAR के बीच यूएई ने 19 भारतीयों को क्यों किया गिरफ्तार, वजह चौंकाने वाली
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved