यात्रियों के शरीर के हुए चिथड़े, कपड़ों में बटोरना पड़ा...आग का गोला बन गिरे विमान की दर्दनाक Photos

तेहरान. ईरान की राजधानी तेहरान स्थित इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक यात्री विमान क्रैश हो गया है। यह विमान यूक्रेन का था और इसमें 180 यात्री सवार थे। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईएसएनए के मुताबिक, बोइंग 737 जेट एक तकनीकी समस्या के कारण टेक ऑफ करने के तुरंत बाद ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सभी की मौत हो गई। हादसे की तस्वीरें सामने आई हैं, जो काफी दर्दनाक हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 8, 2020 6:14 AM IST / Updated: Jan 08 2020, 12:22 PM IST

113
यात्रियों के शरीर के हुए चिथड़े, कपड़ों में बटोरना पड़ा...आग का गोला बन गिरे विमान की दर्दनाक Photos
ईरान के एविएशन प्रवक्ता रेजा जफरजदेह ने बताया कि जांच के लिए एक टीम वहां पहुंच गई है।
213
रेजा ने बताया कि यूक्रेन के विमान 737-800 ने खोमानी इंटनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, इसके बाद यह परंड और शहरिअर के बीच क्रैश हो गया।
313
ईरान की मीडिया के मुताबिक, किसी भी यात्री की जान नहीं बची है।
413
ईरान में 2 घंटे के भीतर तीन बड़ी घटनाएं हुईं। पहले ईरान ने इराक में अमेरिकी बेस कैंपों को निशाना बनाया। फिर यूक्रेन का यात्री विमान हादसाग्रस्त हुआ। इसके बाद वहां भूकंप के झटके भी महसूस किए गए।
513
यह विमान हादसा ईरान के इराक में अमेरिकी सैन्य बेस कैंपों पर हमले के एक घंटे बाद हुआ।
613
ईरान ने मंगलवार शाम को इराक में 2 अमेरिकी बेस कैंपों को निशाना बनाया। हालांकि, अभी नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
713
ईरानी मीडिया ने बताया कि विमान ने जैसी ही उड़ान भरी और तुरंत वह क्रैश हो गया।
813
घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
913
घटना के वक्त फ्लाइट करीब 7900 फीट की ऊंचाई पर उड़ रह था।
1013
स्थानीय समयानुसार सुबह 5:15 पर विमान को उड़ान भरनी थी। हालांकि इसे 6:12 पर रवाना किया गया था।
1113
अमेरिका और ईरान के बीच मौजूदा समय में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
1213
आज तड़के ईरान ने इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मिसाइस से हमला किया था।
1313
जहां पर विमान गिरा, वहां की तस्वीरें दर्दनाक हैं। यात्रियों के शरीर के चिथड़े उड़ गए।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos