संयुक्त राष्ट्र की कार में सेक्स का वीडियो वायरल, UN चीफ ने कहा- यह घटना दुखद और हैरान करने वाली

Published : Jun 27, 2020, 01:23 PM ISTUpdated : Jun 27, 2020, 01:36 PM IST

तेल अवीव. संयुक्त राष्ट्र संघ एक अफसर का महिला के साथ संबंध बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरस हो रहा है। ये वीडियो इजरायल की राजधानी तेल अवीव का बताया जा रहा है। वीडियो में महिला और एक अफसर कार में संबंध बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने कहा, यह घटना बेहद हैरान करने वाली और दुखद है। 

PREV
111
संयुक्त राष्ट्र की कार में सेक्स का वीडियो वायरल, UN चीफ ने कहा- यह घटना दुखद और हैरान करने वाली

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक लाल ड्रेस पहने महिला कार की पिछली सीट पर एक शख्स के साथ बैठी है। ड्राइवर कार चलाता नजर आ रहा है। 

211

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग यूएन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, देखिए युद्ध रोकने के लिए यूएन क्या कर रहा है?

311

यूएन ने इस मामले को लेकर कहा कि जांच जारी है। हम अधिकारी को पहचानने के करीब हैं। यूएन ने कहा, इजरायल में शांति संगठन के कर्मचारियों को शक के तौर पर देखा जा रहा है। 

411

वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ी ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी थी। तभी किसी ने छत से यह वीडियो बना लिया। हालांकि, ट्रैफिक चलने के साथ गाड़ी आगे बढ़ा दी। 

511

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा, 18 सेकंड का वीडियो काफी घिनौना है। हम जिसके खिलाफ हैं, उसी के खिलाफ जाकर यूएन के कर्मचारियों द्वारा ये मामले सामने आ रहे हैं। 

611

उन्होंने कहा, यह साफ हो चुका है कि कार यूएन की ट्रूस सुपरविजन आर्गेनाइजेशन की है। कार में संबंध दोनों की सहमति से बने या इसके लिए पैसे दिए गए, इसकी जांच की जा रही है। 

711

डुजारिक ने कहा, घटना स्थल की पहचान की जा चुकी है। यह वीडियो भीड़ भाड़ वाले इलाके हायारर्कोन सड़क की है। 

811

यौन शोषण को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ की नीति बेहद सख्त है। अगक संबंधित व्यक्ति नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है। 

911

इसके अलावा यूएन अधिकारी को वापस भेज सकता है। हालांकि, ये अधिकार दोषी के घरेलू राष्ट्र को है कि वह कानूनी कार्रवाई करे या नहीं। 
 

1011

इससे पहले यूएन के महासचिव गुटेरेस खुद यौन उत्पीड़न के मामलों में फंसने वाले अधिकारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात कह चुके हैं। 

1111

साल 2019 में यूएन के स्टाफ कर्मचारियों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े 175 मामले सामने आए हैं। लेकिन इनमें से सिर्फ 16 के खिलाफ आरोप तय हुए हैं। 15 मामलों में आरोपी को बरी किया गया है। बाकी मामलों में जांच जारी है। 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories