ये है दुनिया का पहला सोने का होटल, कप से टायलेट तक सब गोल्ड का, जानिए कितना है एक रात का किराया

Published : Jul 05, 2020, 12:50 PM ISTUpdated : Jul 05, 2020, 03:54 PM IST

हनोई. वियतनाम में दुनिया का पहला सोने का होटल खोला गया है। यह होटल वियतनाम की राजधानी हनोई में है। इस होटल का नाम Dolce Hanoi Golden Lake है। होटल में दरवाजे, नल, टॉयलेट, बर्तन से लेकर खिड़कियों, पूल तक सब कुछ सोने का है। इस होटल का उद्धाटन  2 जुलाई को हुआ है। इस होटल को बनाने में 1493 करोड़ रुपए का खर्च आया है। होटल को बनाने में 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है। होटल बनाने की शुरुआत 2009 में हुई थी।

PREV
112
ये है दुनिया का पहला सोने का होटल, कप से टायलेट तक सब गोल्ड का, जानिए कितना है एक रात का किराया

यहां लॉबी, पूल, कप, शॉवर सब सोने का बना हुआ है। यहां तक की मेहमानों को कॉफी भी सोने के कप में सर्व की जाती है। 

212

 Dolce Hanoi Golden Lake एक फाइव स्टार होटल है। होटल 25 मंजिला है। इसमें 400 कमरे हैं। होटल की बाहरी दीवारों पर 54 हजार वर्ग फीट गोल्ड प्लेटेड टाइल्स का इस्तेमाल किया गया है। 

312

इतना ही नहीं होटल में स्टाफ का ड्रेस कोड भी रेड और गोल्डन ही है। यहां फर्नीचर और साज सज्जा भी सोने से ही हुई है। 

412

बाथरूम में बाथटब, सिंक शॉवर से लेकर हर एक्सेसरीज गोल्डन है। 

512

छत पर पूल बनाया गया है। इसके फ्लोर पर भी सोने की टाइल्स लगाई गई हैं। यहां से पूरे शहर का नजारा दिखता है। 

612

पहले दिन बड़ी संख्या में यहां मेहमान पहुंचे। मेहमान दीवारों और सोने की चीजों के सामने फोटो खिंचाते नजर आए। 

712

होटल का निर्माण 2009 में शुरू किया गया था। होटल के ऊपरी हिस्से पर फ्लैट्स भी बनाए गए हैं। ताकि कोई यहां रहना चाहे तो रह सके। 

812

इस होटल को दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे आलीशान होटल बताया जा रहा है। इस होटल को होआ बिन और विनधमन ग्रुप ने बनाया है। 
 

912

होटल प्रबंधन का कहना है कि माना जाता है सोना आपके मानसिक तनाव को कम करता है। इसलिए होटल में प्लेटिंग का इस्तेमाल किया गया है। 

1012

इस होटल में डबल बेडरूम सुइट का एक रात का किराया करीब 75 हजार रुपए है। वहीं, होटल का शुरुआती किराया 20 हजार रुपए है। 
 

1112

इस होटल में 6 तरह के रूम हैं। सभी का किराया अलग अलग है। वहीं, 6 तरह के सुइट भी हैं। प्रेसिडेंट सुइट का किराया 4.85 लाख रुपए प्रति रात है। 

1212

होटल में 24 घंटे खुले रहने वाला गेमिंग जोन भी है। यहां पर कसीनो, पोकर जैसे गेम भी हैं। 

Recommended Stories