Wildfire in California: भयंकर आग में नष्ट हो गए 14000 दुर्लभ पेड़; 2500 साल पुराने पेड़ को पॉलिथिन में लपेटा

कैलिफोर्निया(california). ये तस्वीरें अमेरिका(USA) के वेस्टर्न तट पर स्थित कैलिफोर्निया के जंगल की हैं। यहां के जंगलों में पिछले 2 साल में लगी आग में दुनिया के सबसे ऊंचे और दुर्लभ पेड़ सिकोइया( sequoia) नष्ट हो रहे हैं। कैलिफोर्निया के इतिहास में यह दूसरी सबसे बड़ी आग है। यहां के 11 जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए 8500 से अधिक फायर ब्रिगेड पूरी ताकत झोंक रही है। बावजूद आग से 14,000 विशालकाय सेकोइया जलकर राख हो गए हैं। आग की जद में जो आया, उसने राख बना दिया। यह आग 13 जुलाई को लगी थी। कैल फायर के 2021 इंसीडेंट आर्काइव के अनुसार, इस साल कैलिफोर्निया में 6,000 से अधिक जंगल में आग लगी। इसमें लगभग 580,000 एकड़ जंगल जलकर नष्ट हो गए। बता देंकि राज्य और अधिकांश अमेरिकी पश्चिम ऐतिहासिक अनुपात के भीषण सूखे की चपेट में हैं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 20, 2021 5:49 AM IST / Updated: Nov 20 2021, 11:31 AM IST

16
Wildfire in California: भयंकर आग में नष्ट हो गए 14000 दुर्लभ पेड़; 2500 साल पुराने पेड़ को पॉलिथिन में लपेटा

यह तस्वीर सितंबर में सामने आई थी। twitter पर एक पोस्ट में लिखा गया था-कैलिफोर्निया के जंगल की आग से बचाने के लिए दुनिया के सबसे बड़े पेड़ को पन्नी में लपेटा गया। जनरल शर्मन(General Sherman) 2,500 साल पुराना और 275 फीट लंबा है। पिछले साल जंगल की आग ने लगभग 10,000 साल पुराने लगभग 10,000 सिकोइया पेड़ नष्ट कर दिए। फोटो क्रेडिट-AJ+

26

विशालकाय सिकोइया( sequoia) पेड़ को विशाल रेडवुड, सिएरा रेडवुड, वेलिंगटनिया(giant redwood, Sierra redwood, Sierran redwood, Wellingtonia) के नाम से भी जाना जाता है। यह पेड़ कैलिफोर्निया के सिएरा नेवादा पर्वत श्रृंखला के पश्चिम ढलान( Sierra Nevada mountain range of California) पर मिलता है। फोटो क्रेडिट: New York Post

36

बता दें कि विशाल सिकोइया को IUCN(International Union for Conservation of Nature) ने एक विलुप्त प्रजाति के पेड़ के तौर पर सूची में रखा है। अब इस प्रजाति के सिर्फ 80000 पेड़ ही बचे हैं। 2011 में इसके अंतिम मूल्यांकन के बाद बताया गया कि आगजनी में इसकी 13-19 प्रतिशत अबादी जलकर नष्ट हो गई। इसके लिए ग्लोबल वार्मिंग(global warming) और सूखे को जिम्मेदार माना गया।

46

दुर्लभ पेड़ सिकोइया( sequoia) दो प्रकार के होते हैं-विशाल और सदाबहार सीक्वियस। ये दोनों प्रजातियां उत्तरी अमेरिका में प्रशांत तट पर उगती हैं। लेकिन आग ने इस दुर्लभ पेड़ के जीवन पर संकट खड़ा कर दिया है।

56

सिकोइया( sequoia) को सबसे बड़ा जीव माना जाता है। सिकोइया और किंग्स कैन्यन नेशनल पार्क के डायरेक्टर क्ले जॉर्डन के अनुसार, यह एक अपूरर्णीय क्षति है। इस दुनिया का सबसे बड़ा पेड़ है।

66

कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग दुनियाभर के लिए चिंता का विषय है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण जंगलों में आग लगाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस आग में हजारों घर भी जलकर नष्ट हो गए।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos