व्हाइट हाउस ने पिछले महीने के अंत में कहा था कि वैगनर ग्रुप ने यूक्रेन में रूसी सेना को मजबूत करने में मदद करने के लिए उत्तर कोरिया से हथियारों की खेप भेजी थी।
5 जनवरी को फर्स्ट ग्रुप को कर दिया गया आजाद
कांट्रैक्ट के अनुसार जब वैगनर सैनिकों की पहली खेप वापस यूक्रेन से आई तो उनको जेल से स्थायी आजादी तो मिली ही साथ ही उनको सामान्य जीवन जीने के लिए विदाई भी दी गई। वैगनर के बॉस ने इन सैनिकों को सामान्य नागरिक की तरह रूस में रहने का संदेश दिया। साथ ही सामान्य जीवन में आने पर हत्या या अन्य अपराध से बचने को भी कहा।