कौन हैं Abhijeet Dipke? AAP से Boston University तक...जानें अभिजीत दिपके की पूरी कहानी

Published : Jul 18, 2026, 12:48 PM IST
Who is Abhijeet Dipke

सार

Who is Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर आंदोलन से एक बार फिर चर्चा में आए अभिजीत दिपके कौन हैं? जानें उनकी उम्र, शिक्षा, परिवार, करियर और Cockroach Janata Party (CJP) की पूरी डिटेल।

Abhijeet Dipke Biography: जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन को लेकर अभिजीत दिपके इस समय चर्चा में हैं। पिछले कुछ महीनों में Abhijeet Dipke सोशल मीडिया और पॉलिटिकल घरानों में बड़ा नाम बनकर उभरे हैं। वे Cockroach Janata Party (CJP) के संस्थापक हैं। युवाओं की बेरोजगारी, एजुकेशन सिस्टम, पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम में सुधार जैसे इश्यूज पर वो अपनी आवाज उठाते हैं।

अभिजीत दिपके का बचपन और शुरुआती जीवन

  • अभिजीत दिपके का जन्म महाराष्ट्र के औरंगाबाद (अब छत्रपति संभाजीनगर) में हुआ। उनका जन्म 29 सितंबर 1995 को हुआ।
  • पिता: भगवानराव दिपके, महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MIDC) में डिप्टी इंजीनियर रहे।
  • माता: अनीता दिपके, हाउस वाइफ हैं।
  • बड़ी बहन, जो अमेरिका में रहती हैं।

ये भी पढ़ें- कौन हैं सोनम वांगचुक? क्या करती हैं सोनम वांगचुक की पत्नी?

कहां से हुई है अभिजीत दिपके की पढ़ाई-लिखाई?

  • अभिजीत दिपके की शुरुआती एजुकेशन छत्रपति संभाजीनगर के स्कूल से हुई।
  • साइंस स्ट्रीम से उन्होंने 12वीं की पढ़ाई की।
  • पुणे के कॉलेज से जर्नलिज्म किया।
  • अमेरिका के Boston University से Public Relations (PR) में मास्टर्स की डिग्री ली।

अभिजीत दिपके का करियर?

कॉलेज के बाद अभिजीत दिपके ने जर्नालिजम और पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में काम किया। इसके बाद वे आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम से जुड़ गए। 2020 से 2023 के बीच अभिजीत ने डिजिटल कैंपेन, मीम मार्केटिंग और ऑनलाइन पॉलिटिकल कम्युनिकेशन पर वर्क किया। इस दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने डिजिटल कैंपेनिंग में मुख्य भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें- Anil Menon: भारतीय मूल के अनिल मेनन कौन हैं?

Cockroach Janata Party कैसे शुरू हुई?

मई 2026 में जज की एक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस शुरू हुई। इस दौरान अभिजीत दिपके ने Cockroach Janata Party (CJP) नाम से एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन कंपेन स्टार्ट किया। शुरुआत में यह एक इंटरनेट मीम और डिजिटल आंदोलन था, लेकिन देखते ही देखते लाखों युवा इस कंपेन से जुड़ गए। भारी-भरकम सपोर्ट को देखकर अभिजीत दिपके ने Cockroach Janata Party नाम से एक पार्टी बना ली।

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

पसीना ज्यादा क्यों आता है? जानें यह पसीना कब सामान्य और कब बन सकता है बीमारी का संकेत
GST क्या है? CGST, SGST और IGST में क्या अंतर है? जानें GST की पूरी कहानी