
नई दिल्लीः BRICS के नेताओं के विमानों की कहानी भी काफी दिलचस्प है। किसी देश के पास पर्सनल Presidential Jet है, तो कोई देश प्राइवेट विमान को VVIP यात्रा के लिए तैयार करता है। किसी विमान का नाम उसके देश की पहचान से जुड़ा है तो किसी के नाम का मतलब ही 'Command Post' यानी उड़ता हुआ कमांड सेंटर है। आइए जानते हैं BRICS के नेताओं के VIP विमान के बारे में...
चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping विदेश यात्रा के दौरान आमतौर पर Air China के Boeing 747 को special aircraft के रूप में इस्तेमाल करते हैं। Xi के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले Boeing 747-8 को लेकर पब्लिक एविएशन रिकॉर्ड में B-2479 का जिक्र मिलता है।
Air China Boeing 747-8 की खासियत
- 4 इंजन वाला बड़ा wide-body aircraft
- लंबी दूरी की उड़ान
- बड़ा केबिन
- VVIP यात्रा के लिए अलग interior configuration
- conference और काम करने की जगह
Putin का विमान सबसे ज्यादा चर्चित है। उनका मुख्य presidential aircraft Ilyushin Il-96-300PU है, जिसे अक्सर 'Flying Kremlin' यानी उड़ता हुआ Kremlin कहा जाता है। PU रूसी शब्द Punkt Upravleniya से आया है, जिसका मतलब 'Command Point' यानी कमांड पोस्ट है।
Ilyushin Il-96-300PU की खासियत
- 4 PS-90A इंजन
- करीब 11,000 किमी तक की रेंज
- secure satellite communication
- encrypted communication system
- military और government networks से सेफ कम्युनिकेशन
- electronic countermeasures
- missile warning और defensive systems
- emergency situation में mobile command centre की तरह काम करने की क्षमता
- विमान की लंबाई करीब 55 मीटर है।
ये भी पढ़ें - Bharat Mandapam: 9 PHOTO में देखें BRICS Summit 2026 Venue की भव्यता और खासियत
भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और राष्ट्रपति के लिए international VVIP यात्रा में दो Boeing 777-300ER इस्तेमाल होते हैं। इनका नाम Air India One है।
Air India One की खासियत
- Boeing 777-300ER wide-body aircraft
- लंबी दूरी की उड़ान
- encrypted satellite communication
- advanced navigation system
- missile warning system
- electronic countermeasures
- defensive systems
- VVIP के लिए खास केबिन और communication व्यवस्था
ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inacio Lula da Silva के लिए presidential aircraft के रूप में Airbus A319CJ का यूज करते हैं, जिसे VC-1A 'Santos-Dumont' कहा जाता है। Alberto Santos-Dumont ब्राजील के मशहूर aviation pioneer थे। प्लेन का नाम उनके सम्मान में रखा गया।
Airbus A319CJ 'Santos-Dumont' की खासियत
- Airbus A319 का executive version
- presidential cabin
- private bedroom
- ऑफिस
- मीटिंग स्पेस
- VIP seating
- शॉवर समेत कई लग्जरी सुविधाएं
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति Cyril Ramaphosa के लिए Boeing 737-7ED BBJ प्रमुख VVIP aircraft है। इसका नाम Inkwazi है। Zulu भाषा में Inkwazi का मतलब का मतलब Fish Eagle यानी मछली पकड़ने वाला 'बाज' है।
Boeing 737-7ED BBJ 'Inkwazi' खासियत
- Boeing 737 Business Jet
- करीब 11,480 किमी रेंज
- लगभग 18 लोगों के ले जाने की कैपेसिटी
- lounge
- convertible bed
- master office
- executive office
- full galley
- secure communication facilities
- SATCOM और telephone system
ये भी पढ़ें - BRICS नेताओं की शाही सवारी: जानें किस नेता की कार कितनी खास
Indonesia के राष्ट्रपति Prabowo Subianto के लिए presidential aviation व्यवस्था थोड़ी डिफ्रेंट है। 2026 में Indonesia ने Prabowo की फॉरेन ट्रिप में Garuda Indonesia Boeing 777 का यूज किया था। यह प्लेन commercial configuration में ही चलता है और इसमें कोई स्पेशल presidential interior modification नहीं किया गया है। इसके अलावा इंडोनेशिया के presidential aircraft fleet में Boeing Business Jet भी मौजूद है। मौजूदा टाइम में प्रेसीडेंसियल एयरक्राफ्ट के तौर पर Boeing 737-700 BBJ1 और callsign Indonesia One का जिक्र मिलता है।
UAE के राष्ट्रपति के लिए कोई एक फिक्स एयरक्राफ्ट नहीं है। Abu Dhabi की Presidential Flight के पास VVIP Aviation देखने का जिम्मा है। इस fleet में Boeing 777-200ER, Boeing 777-300ER, Boeing 787-8 और Boeing 787-9 जैसे प्लेन शामिल हैं। कुछ एयक्राफ्ट के नाम Al Ain, Al Dhafra और Abu Dhabi हैं।
प्लेन के फीचर्स
- long-range wide-body aircraft
- VIP केबिन
- आरामदायक seating
- secure communication
- VVIP सुविधा
- लंबी दूरी की नॉनस्टाप यात्रा
Egypt के राष्ट्रपति Abdel Fattah el-Sisi की aviation fleet में Airbus A340-200 और Boeing 747-8 जैसे बड़े प्लेन शामिल हैं। A340 लंबे समय से Egyptian presidential transport के रूप में इस्तेमाल होता रहा है, जबकि Egypt ने 2021 में Boeing 747-8 को VIP transport के लिए हासिल किया था।
Airbus A340 और Boeing 747-8 की खासियत
- बहुत लंबी दूरी की कैपेसिटी
- wide-body cabin
- बड़ा delegation ले जाने की कैपेसिटी
- VIP इंटीरियर
- Presidential और सरकारी दौरों के लिए इस्तेमाल
- नोटः Egypt के पास जरूरत के हिसाब से बड़े और long-range aircraft के कई ऑप्शन हैं।
Iran में presidential travel के लिए कोई एक एयरक्राफ्ट नहीं है। एविएशन रिकॉर्ड 2026 में Iranian government Dassault Falcon 900EX, registration EP-IGC जैसे एयरक्राफ्ट यूज करती है।
Falcon 900EX की खासियत
- 3 इंजन वाला बिजनेस जेट
- लॉन्ग रेंज VIP ट्रवेल
- छोटे एयरपोर्ट के लिए बड़े wide-body aircraft की तुलना में ज्यादा flexible
- Executive cabin
- कम लोगों वाले official delegation के लिए फायदेमंद
- नोटः ईरान के सरकारी दौरों में chartered एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल भी होता रहा है
Ethiopia में प्रधानमंत्री Abiy Ahmed के official foreign travel के लिए कोई खास नाम वाला प्लेन नहीं है। देश की एविएशन ताकत Ethiopian Airlines और सरकारी VVIP एविएशन व्यवस्था से जुड़ी है। Ethiopian Airlines के fleet में Boeing 787, Boeing 777, Airbus A350 और Boeing 737-800 BBJ जैसे प्लेन शामिल हैं।
एयरक्राफ्ट की खासियत
- लॉन्ग रेंज Boeing और Airbus Aircraft
- बड़े डेलीगेशन के लिए कैपेसिटी
- मॉर्डन नेवीगेशन
- long-haul international operation
- VVIP ट्रवेल के लिए जरूरत के मुताबिक एयरक्राफ्ट अरेंजमेंट
Saudi Arabia में राजा और शाही परिवार की फॉरेन ट्रिप के लिए अलग-अलग VIP एयरक्राफ का इस्तेमाल होता है। हर दौरे के लिए सिर्फ एक प्लेन का यूज नहीं होता है। सउदी लीडरशिप के लिए Boeing 747 जैसे बड़े एयरक्राफ्ट और अन्य VIP एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल अलग-अलग मौकों पर होता है।
एयरक्राफ्ट की खासियत
- लंबी दूरी की कैपेसिटी
- बड़ा VIP केबिन
- रॉयल डेलीगेशन के लिए ज्यादा स्पेस
- मीटिंग और रेस्ट की सुविधा
- हाई लेवल सिक्यूरिटी अरेंजमेंट
- सपोर्ट एयरक्राफ्ट/बैकअप अरेंजमेंट
--खबर समाप्त--