Hindi Muhavare: ‘नाक में दम’ से ‘नेकी कर दरिया में डाल’ तक, जानें ‘न’ से शुरू होने वाले मुहावरों के मतलब

Published : Sep 11, 2026, 10:21 AM IST
N Letter Muhavare

सार

N Letter Muhavare: क्या आप ‘न’ अक्षर से शुरू होने वाले मुहावरे जानते हैं आप? जानिए इन मजेदार मुहावरों के गहरे मतलब, जो आपकी हिंदी को बना देंगे और भी असरदार!

Famous Hindi Muhavare: हिंदी भाषा को आसान, रोचक और असरदार बनाने में मुहावरों का बड़ा रोल होता है। ‘न’ अक्षर से शुरू होने वाले मुहावरे भी अपनी खास स्टाइल और गहरे मतलब के लिए जाने जाते हैं। ‘नाक में दम करना’, ‘नौ दो ग्यारह होना’, ‘नानी याद आना’, ‘नौ दिन चले अढ़ाई कोस’ और ‘नेकी कर दरिया में डाल’ जैसे मुहावरे बातचीत में खूब इस्तेमाल होते हैं। इनके पीछे छिपे मतलब जानना हिंदी भाषा को समझने के साथ-साथ परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद करता है। आइए जानते हैं ‘न’ से शुरू होने वाले मुहावरों के मतलब...

‘न’ से शुरू होने वाले मुहावरे

1 - 'नाक कटना' मतलब - अपमान होना या इज्जत जाना, बदनामी होना या अपमानित होना

2 - 'नाक काटना' मतलब - बदनाम करना

3 - 'नाक में दम करना' मतलब - बहुत परेशान करना

4 - 'नाक रगड़ना' मतलब - बहुत विनती करना या रिक्वेस्ट करना

5 - 'नाक पर मक्खी न बैठने देना' मतलब - बहुत सावधान रहना

6 - 'नाक ऊंची करना' मतलब - प्रतिष्ठा बढ़ाना या गर्व महसूस करना

7 - 'नाक नीची करना' मतलब - अपमानित होना

8 - 'नाक का सवाल' मतलब - प्रतिष्ठा का प्रश्न या इज्जत का सवाल होना

9 - 'नाक में नकेल डालना' मतलब - नियंत्रण करना या कंट्रोल में रखना

10 - 'नाकों चने चबवाना' मतलब - बहुत परेशान करना

11 - 'नाक में उंगली करना' मतलब - अनावश्यक हस्तक्षेप करना या दूसरों के मामलों में दखल देना

12 - 'नाक पर गुस्सा रखना' मतलब - जल्दी गुस्सा होना

13 - 'नाकों दम करना' मतलब - बहुत परेशान करना

14 - 'नाक सिकोड़ना' मतलब - नापसंद करना या नाराजगी जताना

15 - 'नाक भौं सिकोड़ना' मतलब - किसी बात पर असंतोष जताना

ये भी पढ़ें- Hindi Muhavare: दांत, दाल, दिन, दिमाग और दिल...जानें ‘द’ से जुड़े 60 मुहावरों के आसान मतलब

16 - 'न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी' मतलब - असंभव शर्त लगाना या रखना

17 - 'न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी' मतलब - कारण हटाने से समस्या खत्म होना या किसी समस्या के मुख्य वजह (जड़) को ही खत्म कर देना है

18 - 'नौ दो ग्यारह होना' मतलब - भाग जाना

19 - 'नौबत आना' मतलब - स्थिति उत्पन्न होना

20 - 'नौ दिन चले अढ़ाई कोस' मतलब - बहुत स्लो प्रोग्रेस

21 - 'नानी याद आना' मतलब - बहुत परेशानी होना

22 - 'नाकों चने चबाना' मतलब - कठिनाई झेलना

23 - 'नाक में दम होना' मतलब - बहुत परेशानी होना

24 - 'नाक का बाल' मतलब - बहुत प्यारा या प्रभावशाली इंसान

25 - 'नाक पर मक्खी बैठना' मतलब - बिल्कुल हस्तक्षेप न करना या अपने मान-सम्मान पर ज़रा भी आंच न आने देना

26 - 'नाक रगड़-रगड़कर विनती करना' मतलब - ज्यादा अनुरोध करना

27 - 'नाक में दम घोंटना' मतलब - बहुत परेशान करना

28 - 'नाक रखना' मतलब - सम्मान बनाए रखना

29 - 'नींद हराम होना' मतलब - चिंता से सो न पाना

30 - 'नींद में चलना' मतलब - अनजाने में काम करना

31 - 'नींद उड़ जाना' मतलब - बहुत चिंता होना

ये भी पढ़ें- ‘ढ’ अक्षर से शुरू होने वाले 51 मुहावरे, जानें ‘ढाक के तीन पात’ से ‘ढिंढोरा पीटना’ तक के आसान मतलब

32 - 'नून-तेल का हिसाब' मतलब - रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च

33 - 'नुक्ताचीनी करना' मतलब - छोटी-छोटी कमियां निकालना

34 - 'नाक में नकेल डालना' मतलब - वश में करना

35 - 'नेकी कर दरिया में डाल' मतलब - उपकार करके भूल जाना या किसी का भला करके भूल जाना

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

KBC Quiz: संतोष ट्रॉफी से लेकर नोबेल पुरस्कार तक, कौन बनेगा करोड़पति में काम आएंगे ये सवाल
Hindi Muhavare: दांत, दाल, दिन, दिमाग और दिल...जानें ‘द’ से जुड़े 60 मुहावरों के आसान मतलब