Hindi Muhavare: दांत, दाल, दिन, दिमाग और दिल...जानें ‘द’ से जुड़े 60 मुहावरों के आसान मतलब

Published : Sep 10, 2026, 09:45 AM IST
D Se Muhavare

सार

D Se Muhavare: ‘द’ अक्षर से शुरू होने वाले ये 60 मजेदार मुहावरे यहां पढ़ें? जानिए इनके आसान मतलब और रोजमर्रा की बातचीत में इस्तेमाल करने का दिलचस्प तरीका।

Hindi Muhavare with Meaning: मुहावरों के माध्यम से किसी बात को कम शब्दों में मजेदार और असरदार तरीके से कहा जा सकता है। ‘द’ अक्षर से शुरू होने वाले मुहावरों की बात करें तो इनमें रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले कई दिलचस्प मुहावरे शामिल हैं। ‘दांत खट्टे करना’ से लेकर ‘दाल में काला होना’, ‘दिन-रात एक करना’, ‘दिमाग की बत्ती जलना’, ‘दांव उलटा पड़ना’ और ‘दिल जीतना’ जैसे मुहावरे बातचीत को ज्यादा आसान और पावरफुल बनाते हैं। नीचे देखें ‘द’ अक्षर वाले 60 प्रमुख मुहावरे, उनके आसान मतलब...

‘द’ अक्षर वाले 60 मुहावरे

1 - 'दांत खट्टे करना' मतलब - बुरी तरह हराना या बुरी तरह परास्त कर देना

2 - 'दांत काटी रोटी होना' मतलब - बहुत घनिष्ठ मित्रता होना या बहुत गहरी दोस्ती होना

3 - 'दांतों तले उंगली दबाना' मतलब - बहुत आश्चर्य करना या बहुत ज्यादा हैरान होना

4 - 'दांत दिखाना' मतलब - विरोध या क्रोध जताना या गुस्सा दिखाना

5 - 'दांत निपोरना' मतलब - व्यर्थ हंसना या बिना किसी बात के हंसना

6 - 'दांत पीसना' मतलब - क्रोध करना या गुस्सा करना

7 - 'दांतों में उंगली दबाना' मतलब - आश्चर्य करना या दंग रह जाना या हैरान रह जाना

8 - 'दाल न गलना' मतलब - काम न बनना

9 - 'दाल में काला होना' मतलब - संदेहास्पद बात होना या कुछ गड़बड़ होना या किसी बात पर शक पैदा होना

10 - 'दाल में कुछ काला होना' मतलब - गड़बड़ी होना

11 - 'दाल-भात में मूसलचंद' मतलब - अनावश्यक हस्तक्षेप करने वाला या दो लोगों के बीच में बोलना

12 - 'दिन में तारे दिखाई देना' मतलब - बहुत कष्ट होना

13 - 'दिन में रात करना' मतलब - असंभव काम करना

14 - 'दिन के उजाले में' मतलब - खुलेआम या सबके सामने

15 - 'दिन काटना' मतलब - समय बिताना

ये भी पढ़ें- Hindi Muhavare: ‘ठ’ और ‘ड’ से शुरू होने वाले मुहावरे और उनका आसान मतलब

16 - 'दिन गिनना' मतलब - बेसब्री से इंतजार करना

17 - 'दिन फिरना' मतलब - अच्छे दिन आना

18 - 'दिन लदना' मतलब - समय समाप्त होना

19 - 'दिन में चैन न रात में नींद' मतलब - बहुत चिंता होना या बेचैनी होना

20 - 'दिन-रात एक करना' मतलब - बहुत ज्यादा मेहनत करना

21 - 'दिन दूनी रात चौगुनी' मतलब - बहुत तेजी से बढ़ना या बहुत जल्दी तरक्की करना

22 - 'दिन का चांद' मतलब - बहुत दुर्लभ या बहुत दिनों बाद दिखाई देना

23 - 'दिन में सपने देखना' मतलब - असंभव कल्पना करना या ऐसी असंभव बातें सोचना जो असलियत से दूर हों

24 - 'दिन हवा होना' मतलब - जल्दी गायब होना

25 - 'दिन भर की कमाई' मतलब - दैनिक आय या डेली इनकम

26 - 'दम भरना' मतलब - दावा करना या विश्वास करना या समर्थन करना

27 - 'दम तोड़ना' मतलब - मर जाना

28 - 'दम में दम आना' मतलब - राहत मिलना या होश में आना या तसल्ली होना

29 - 'दम साधना' मतलब - चुप रहना

30 - 'दम खम दिखाना' मतलब - शक्ति दिखाना या बाहुबल दिखाना

31 - 'दम घुटना' मतलब - बहुत परेशानी होना

32 - 'दम मारना' मतलब - आराम करना

33 - 'दांव पर लगाना' मतलब - जोखिम में डालना या जिंदगी को खतरे में झोंकना

34 - 'दांव खेलना' मतलब - चाल चलना या धोखा देना या छल-कपट करना

35 - 'दांव-पेंच चलाना' मतलब - चालाकी करना या अपना काम निकालने के लिए तिकड़म भिड़ाना

36 - 'दांव उलटा पड़ना' मतलब - योजना विफल होना या किसी प्लान में फेल हो जाना

37 - 'दांव मारना' मतलब - अवसर का लाभ लेना या मौके का फायदा उठाना

ये भी पढ़ें- ‘ढ’ अक्षर से शुरू होने वाले 51 मुहावरे, जानें ‘ढाक के तीन पात’ से ‘ढिंढोरा पीटना’ तक के आसान मतलब

38 - 'दांव में फंसना' मतलब - चाल में फंसना या किसी की जाल में फंस जाना

39 - 'दांतों में तिनका दबाना' मतलब - समर्पण करना या माफी मांगना या सॉरी बोल देना

40 - 'दिमाग चाटना' मतलब - बहुत परेशान करना

41 - 'दिमाग खाना' मतलब - लगातार परेशान करना

42 - 'दिमाग की बत्ती जलना' मतलब - समझ आना

43 - 'दिमाग का दही करना' मतलब - बहुत परेशान करना

44 - 'दिमाग सातवें आसमान पर होना' मतलब - ज्यादा घमंड करना

45 - 'दिमाग ठिकाने आना' मतलब - समझ आना

46 - 'दिमाग दौड़ाना' मतलब - दिमाग का प्रयोग करना या बहुत ज्यादा सोच-विचार करना

47 - 'दिमाग में घर करना' मतलब - बहुत प्रभावित करना या कोई बात जो डायरेक्ट माइंड में बैठ जाए

48 - 'दिमाग पर सवार होना' मतलब - बहुत परेशान करना

49 - 'दांतों तले उंगली दबाना' मतलब - चकित होना या हैरान रह जाना

50 - 'दाल गलाना' मतलब - काम बना लेना

51 - 'दिल का टुकड़ा' मतलब - बहुत प्यारा इंसान

52 - 'दिल का राज' मतलब - गुप्त बात या कोई सीक्रेट बात या राज

53 - 'दिल पर पत्थर रखना' मतलब - दुख सहना

54 - 'दिल छोटा करना' मतलब - निराश होना

55 - 'दिल खोलकर' मतलब - उदारता से या बिना संकोच के अपनी बात कहना

56 - 'दिल जीतना' मतलब - प्रभावित करना या खुश कर देना

57 - 'दिल लगाना' मतलब - प्रेम या रुचि लेना

58 - 'दिल बहलाना' मतलब - मन को प्रसन्न करना

59 - 'दिल टूटना' मतलब - बहुत दुखी होना

60 - 'दिल में घर करना' मतलब - बहुत प्रभावित करना या किसी के दिल में खास जगह बनाना या किसी को बहुत पसंद आना

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

KBC Quiz: RBI-GST, हिमालय और दुनिया के महासागर पर सवाल, क्या आपका General Knowledge है स्ट्रॉन्ग?
फिल्म से पहले स्क्रीन पर क्यों आता है U, UA या A? 'मिर्जापुर' देखने से पहले समझ लें इसका असली चक्कर