
हिंदी भाषा को रोचक और प्रभावशाली बनाने में मुहावरों का मुख्य रोल होता है। बातचीत से लेकर स्कूल-कॉलेज के एग्जाम्स तक, मुहावरों का यूज भाषा को ज्यादा जीवंत बनाता है। ‘च’ अक्षर से शुरू होने वाले कई ऐसे मुहावरे हैं, जिनका इस्तेमाल हम रोजमर्रा की बातचीत में करते हैं, जैसे ‘चार चांद लगाना’, ‘चादर देखकर पैर पसारना’, ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ और ‘चुटकी बजाते करना’। यहां पढ़ें ‘च’ से शुरू होने वाले 50 लोकप्रिय हिंदी मुहावरे और उनके आसान अर्थ।
1) 'चांदी काटना' मतलब- खूब लाभ कमाना या बहुत ज्यादा पैसा कमाना
2) 'चांदी का जूता' मतलब- रिश्वत का अलार्म या घूस देकर अपना काम निकलवाना
3) 'चांदी होना' मतलब- खूब फायदा होना
4) 'चादर देखकर पैर पसारना' मतलब- इमकम के अनुसार खर्च करना या जितना पैसा हो उसी के मुताबिक लाइफ स्टाइल को मेंटेन करना
5) 'चादर से बाहर पैर पसारना' मतलब- इमकम से ज्यादा खर्च करना
6) 'चांद पर थूकना' मतलब- महान इंसान की बुराई करना या किसी अच्छे इंसान पर झूठा आरोप लगाना
7) 'चांद का टुकड़ा' मतलब- बहुत सुंदर इंसान या दिल के बहुत करीब होना
8) 'चांद पर दाग' मतलब- अच्छे में बुराई या किसी अच्छाई में कमिया निकालना या किसी अच्छे इंसान में कोई कमी निकल जाना
9) 'चांद-सितारे तोड़ना' मतलब- असंभव वादे करना या बहुत बड़े-बड़े वादे करना
10) 'चार चांद लगाना' मतलब- शोभा बढ़ाना या रौनक बढ़ा देना
11) 'चार दिन की चांदनी' मतलब- थोड़े समय की खुशी
12) 'चारों खाने चित्त' मतलब- पूरी तरह हार जाना
13) 'चार आंखें होना' मतलब- आमना-सामना होना
14) 'चार बातें सुनाना' मतलब- डांटना या फटकार लगाना
15) 'चार दिन के लिए' मतलब- थोड़े समय के लिए
16) 'चुल्लू भर पानी में डूब मरना' मतलब- बहुत ज्यादा शर्मिंदा होना या अपमानित महसूस करना
17) 'चुल्लू भर पानी' मतलब- बहुत कम मात्रा
18) 'चूहे की मौत मरना' मतलब- दयनीय मृत्यु होना या अपमानजनक हालात में मरना
19) 'चूहे-बिल्ली का खेल' मतलब- लगातार पीछा करना और खुद को बचाना
20) 'चूहे की तरह दुबकना' मतलब- डरकर छिप जाना
21) 'चोर की दाढ़ी में तिनका' मतलब- दोषी इंसान का डर जाना
22) 'चोर-चोर मौसेरे भाई' मतलब- समान स्वभाव के लोगों की दोस्ती
23) 'चोर बाजार गर्म होना' मतलब- अवैध व्यापार या बिजनेस बढ़ना
24) 'चोर की तरह दबे पांव आना' मतलब- चुपचाप आना
25) 'चोर रास्ता' मतलब- गलत या गुप्त रास्ता
26) 'चोर दरवाजे से प्रवेश करना' मतलब- गलत तरीके से आना
27) 'चोली-दामन का साथ' मतलब- बहुत घनिष्ठ संबंध या बहुत गहरा संबंध होना
28) 'चोली में दामन' मतलब- घनिष्ठ संबंध या गहरा संबंध
29) 'चोटी का जोर लगाना' मतलब- पूरी ताकत लगाना
30) 'चोटी पकड़ना' मतलब- बहुत परेशान करना
31) 'चुटकी लेना' मतलब- मजाक करना
32) 'चुटकी बजाते करना' मतलब- बहुत जल्दी करना
33) 'चुटकी में उड़ाना' मतलब- बहुत जल्दी खत्म करना
34) 'चुटकी में काम करना' मतलब- तुरंत काम करना
35) 'चट कर जाना' मतलब- पूरा खा जाना
36) 'चटनी बना देना' मतलब- बुरी तरह हरा देना
37) 'चट करना' मतलब- समाप्त कर देना
38) 'चटाई पकड़ना' मतलब- हार मान लेना
39) 'चढ़ बैठना' मतलब- अधिकार जमा लेना
40) 'चढ़ती कला में होना' मतलब- उन्नति करना या हर कंडीशन में पॉजिटिव रहना
41) 'चढ़ा हुआ रंग उतरना' मतलब- उत्साह खत्म होना
42) 'चढ़ावा चढ़ाना' मतलब- रिश्वत देना या घूस देना
43) 'चादर तानकर सोना' मतलब- बेफिक्र रहना या बिना किसी टेंशन के रहना
44) 'चश्मे का नंबर बढ़ना' मतलब- नजर कमजोर होना
45) 'चश्मे के पीछे से देखना' मतलब- दूरी से निरीक्षण करना या शक-हैरान वाली नजर से देखना
46) 'चश्मा उतारना' मतलब- भ्रम दूर होना
47) 'चश्मे का रंग बदलना' मतलब- दृष्टिकोण या नजरिया या सोच बदलना
48) 'चंगुल में फंसना' मतलब- किसी के कंट्रोल में आना
49) 'चंगुल से छूटना' मतलब- कंट्रोल से फ्री होना
50) 'चंगा होना' मतलब- स्वस्थ या फिट होना