Alphabet Coding Tricks: अगर INDIA को JOEJB लिखा जाए, तो BHARAT का कोड क्या होगा? जानें सिंपल Tricks

Published : Aug 06, 2026, 08:16 AM IST
Alphabet Coding Tricks

सार

Coding Decoding Reasoning: SSC, Railway, Banking, UPSC CSAT समेत सभी परीक्षाओं के लिए Coding-Decoding के आसान ट्रिक्स, सॉल्विंग फॉर्मूला और महत्वपूर्ण सवाल-जवाब यहां पढ़ें।

Letter Coding Questions: Coding-Decoding रीजनिंग का एक मुख्य टॉपिक है। इन सवालों में नंबर भी अच्छा आता है। इस तरह के सवाल SSC, Railway, Banking, Insurance, Police, Defence, UPSC CSAT और स्टेट लेबल की परीक्षाओं में आते हैं। इसमें किसी शब्द, अक्षर, संख्या या प्रतीक को एक फिक्स पैटर्न के अनुसार बदला जाता है, उसी रूल के बेस पर दूसरे शब्द का कोड बताना होता है। परीक्षाओं में इस तरह के सवाल से कैंडीडेट की Logical Thinking, Pattern Recognition, Alphabet Knowledge और Analytical Ability चेक की जाती है। इस तरह के सवालों में अक्सर लेटर्स को एक स्थान आगे या पीछे किया जाता है, कभी लेटर्स की पोजीशन बदला जाता है, तो कभी नंबर्स और लेटर्स का मिक्स कोड बनाया जाता है। नीचे देखिए Coding-Decoding से जुड़े सवाल-जवाब, साथ ही जानें इनको सॉल्व करने का बेस्ट फॉर्मूला क्या होगा...

सवाल - अगर INDIA को JOEJB लिखा जाता है, तो BHARAT कैसे लिखा जाएगा?

Coding-Decoding वाले सवालों का Step-by-Step सॉल्यूशन...

अभी कोड क्या है...

मुख्य लेटर्स I N D I A

कोड J O E J B

कोड को कुछ इस तरह समझें...

I → J (+1)

N → O (+1)

D → E (+1)

I → J (+1)

A → B (+1)

मतलब हर लेटर्स को अंग्रेजी वर्णमाला में एक स्थान आगे बढ़ाया गया है। अब यही रूल BHARAT पर लागू करें।

लेटर्स B H A R A T

+1 C I B S B U

सही जवाब - BHARAT = CIBSBU

Coding-Decoding से जुड़े कुछ और सवाल-जवाब

सवाल - अगर BOOK → CPPL तो PEN → ?

सही जवाब - QFO

सवाल - अगर APPLE → BQQMF तो MANGO → ?

सही जवाब - NBOHP

ये भी पढ़ें- Direction Sense Quiz: ईस्ट 5 km, फिर वेस्ट 5 km चलने पर इंसान कहां पहुंचेगा? क्या 10 सेकंड में बता सकते हैं जवाब

सवाल - अगर HOUSE → IPVTF तो RIVER → ?

सही जवाब - SJWFS

सवाल - अगर TRAIN → USBJO तो PLANE → ?

सही जवाब - QMBOF

सवाल - अगर CODE → DPEF तो LOGIC → ?

सही जवाब - MPHJD

ये भी पढ़ें- Train Maths Tricks: ट्रेन वाले सवाल 1 मिनट में कैसे करें सॉल्व? जानें आसान फॉर्मूला

सवाल - अगर KING → LJOH तो QUEEN → ?

सही जवाब - RVFFO

सवाल - अगर WORLD → XPSME तो EARTH → ?

सही जवाब - FBSUI

सवाल - अगर SMART → TNBSU तो BRAIN → ?

सही जवाब - CSBJO

सवाल - अगर DELHI → EFMIJ तो MUMBAI → ?

सही जवाब - NVNCBJ

सवाल - अगर EXAM → FYBN तो QUESTION → ?

सही जवाब - RVFTUJPO

Coding-Decoding Questions सॉल्व करने का बेस्ट ट्रिक्स

1. Alphabet Position को ठीक से याद करें...

A = 1, B = 2 ... Z = 26

2. हर लेटर्स की तुलना करके देखें...

जैसे: I → J (+1)

N → O (+1)

3. यह समझें कि रूल क्या कहता है -

+1

+2

-1

Alternate (+1, -1)

Reverse Order

Odd-Even Pattern

4. पूरा शब्द एक साथ ना देखें...

हर लेटर को अलग-अलग बदलें।

5. Z के बाद A का रूल जरूर याद करें...

जैसे - Z → A

Y → Z

6. अगर रूल क्लियर ना हो तो पहले 2–3 लेटर्स पर पैटर्न चेक करें...

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Direction Sense Quiz: ईस्ट 5 km, फिर वेस्ट 5 km चलने पर इंसान कहां पहुंचेगा? क्या 10 सेकंड में बता सकते हैं जवाब
घर में सांप होने के 10 सबसे बड़े संकेत, इनमें से 2 भी दिखें तो तुरंत हो जाएं अलर्ट