- Home
- General Knowledge
- Railway Tracks: महंगी धातु से बनती हैं पटरियां, फिर भी चोरी करना क्यों है इतना मुश्किल?
Railway Tracks: महंगी धातु से बनती हैं पटरियां, फिर भी चोरी करना क्यों है इतना मुश्किल?
रेलवे पटरियां खुले में होती हैं और काफी महंगी धातु से बनती हैं। इसके बावजूद कोई इन्हें चुरा नहीं पाता। आखिर ऐसा क्यों है? आइए जानते हैं इसके पीछे की खास वजहें।

क्यों नहीं होती पटरियों की चोरी?
ट्रेन से सफर करते वक्त हम अक्सर पटरियों को देखते हैं। ये खुले में होती हैं और इनकी कोई खास चारदीवारी भी नहीं होती। फिर भी कोई इन्हें आसानी से नहीं चुरा सकता। इतनी महंगी धातु से बनी होने के बावजूद चोर इन्हें क्यों नहीं ले जा पाते? दरअसल, रेलवे पटरियां आम लोहे की नहीं बनतीं। भारी ट्रेनों का वजन और रफ्तार सहने के लिए इनमें खास क्वालिटी का स्टील इस्तेमाल होता है। यह इतना मजबूत होता है कि इसे आम औजारों से काटना नामुमकिन है। इसके लिए खास मशीनों की जरूरत पड़ती है।

पटरियों का भारी वजन
रेलवे पटरियां बहुत भारी होती हैं। एक मीटर पटरी का वजन ही 40 से 60 किलो तक होता है। लंबी पटरियां तो सैकड़ों किलो की होती हैं। इन्हें इंसान अपने हाथों से उठा ही नहीं सकता, भारी क्रेन की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा, पटरियां यूं ही नहीं बिछी होतीं। कंक्रीट के स्लीपर्स पर इन्हें खास क्लिप और बोल्ट से कसकर जोड़ा जाता है। नीचे पत्थरों की परत भी होती है जो इन्हें हिलने नहीं देती। इसे खोलने में काफी मेहनत लगती है, जिससे शक होने का पूरा चांस रहता है।
चोरी का माल कहां बेचेंगे?
सबसे बड़ी बात, पटरियों पर खास निशान होते हैं। इनसे पता चल जाता है कि ये कब और किस कंपनी ने बनाई हैं। इसलिए इन्हें कबाड़ में बेचना आसान नहीं है। खरीदने वाले भी समझ जाते हैं कि यह रेलवे की संपत्ति है और इसे खरीदना गैरकानूनी है। पटरियों के जोड़ों को भी खास तरीके से वेल्ड किया जाता है, जिससे इन्हें अलग करना और भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि कभी-कभार पुरानी पटरियों या लोहे की चोरी के मामले आते हैं, लेकिन वजन, मजबूती और सख्त कानूनों के चलते इनकी चोरी लगभग नामुमकिन है।