Reasoning का ट्रिकी सवाल: MONDAY को 123456 लिखा तो DAY कैसे लिखेंगे? 99% लोग पहली नजर में कर देते हैं गलती

Published : Aug 21, 2026, 05:03 PM IST
Coding Decoding Tricks

सार

Coding Decoding Reasoning Questions: MONDAY का कोड 123456 है, तो DAY का कोड क्या होगा? जानिए अक्षर-अंक के इस आसान दिखने वाले सवाल का सही जवाब और छिपा लॉजिक, स्टेप-बाय-स्टेप।

Reasoning Questions for SSC: Coding-Decoding रीजनिंग के सवालों में किसी शब्द, अक्षर या संख्या को एक खास नियम के आधार पर दूसरे रूप में लिखा जाता है। परीक्षाओं में ऐसे सवाल उम्मीदवार की तार्किक क्षमता, पैटर्न पहचानने की क्षमता और ध्यान से जानकारी समझने की योग्यता जांचने के लिए पूछे जाते हैं। कई बार सवाल बहुत आसान दिखता है, लेकिन ऑप्शन में भ्रम पैदा करने के लिए अक्षरों के क्रम को बदल दिया जाता है। सवाल है- “एक कोड में MONDAY को 123456 लिखा जाता है। उसी कोड में DAY कैसे लिखा जाएगा?” इसे हल करने के लिए सबसे पहले MONDAY के हर अक्षर को उसके सामने दिए गए अंक से मिलाना होगा। इसके बाद पूछे गए शब्द DAY के अक्षरों के कोड को क्रम से लिखना होगा। आइए इसे स्टेप-बाय-स्टेप देखते हैं।

सवाल: MONDAY को 123456 लिखा जाता है, तो DAY कैसे लिखा जाएगा?

सवाल में क्या है -

MONDAY → 123456

अब MONDAY के अक्षरों को क्रम से देखें-

अक्षर M O N D A Y

कोड 1 2 3 4 5 6

मतलब -

M = 1

O = 2

N = 3

D = 4

A = 5

Y = 6

अब सवाल क्या है: DAY = ?

DAY में अक्षर हैं-

D = 4

A = 5

Y = 6

सवाल का सही जवाब होगा - DAY = 456

सवालः अगर APPLE = 12345, तो PLE का कोड क्या होगा?

A = 1, P = 2, P = 2, L = 4, E = 5

उत्तर: 245

सवालः अगर SCHOOL = 123456, तो COOL का कोड क्या होगा?

S = 1, C = 2, H = 3, O = 4, O = 5, L = 6

उत्तर: 2456

सवालः अगर MARKET = 123456, तो ART का कोड क्या होगा?

M = 1, A = 2, R = 3, K = 4, E = 5, T = 6

उत्तर: 236

सवालः अगर GARDEN = 123456, तो DEN का कोड क्या होगा?

G = 1, A = 2, R = 3, D = 4, E = 5, N = 6

उत्तर: 456

ये भी पढ़ें- Blood Relation Puzzle: “मेरे पिता के इकलौते बेटे की बेटी...तो फोटो में कौन”? 99% लोग पहली बार में कर देते हैं गलती

सवालः अगर FRIEND = 123456, तो END का कोड क्या होगा?

F = 1, R = 2, I = 3, E = 4, N = 5, D = 6

उत्तर: 456

सवालः अगर NUMBER = 123456, तो BER का कोड क्या होगा?

N = 1, U = 2, M = 3, B = 4, E = 5, R = 6

उत्तर: 456

सवालः अगर ORANGE = 123456, तो RANGE का कोड क्या होगा?

O = 1, R = 2, A = 3, N = 4, G = 5, E = 6

उत्तर: 23456

सवालः अगर PLANET = 123456, तो NET का कोड क्या होगा?

P = 1, L = 2, A = 3, N = 4, E = 5, T = 6

उत्तर: 456

सवालः अगर WINTER = 123456, तो INTER का कोड क्या होगा?

W = 1, I = 2, N = 3, T = 4, E = 5, R = 6

उत्तर: 23456

सवालः अगर FLOWER = 123456, तो LOW का कोड क्या होगा?

F = 1, L = 2, O = 3, W = 4, E = 5, R = 6

उत्तर: 234

ये भी पढ़ें- SSC Reasoning का ट्रिकी सवाल: RAM = 32, SHYAM = 63 तो RAHUL का Code क्या होगा? 99% लोग करते हैं गलती

किन परीक्षाओं में पूछे जाते हैं Coding-Decoding रीजनिंग के सवाल?

SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD Constable, RRB NTPC, RRB Group D, Banking Exams जैसे IBPS, SBI, Police और Constable Exams, State Government Competitive Exams, NDA और अन्य Defence Exams.

Coding-Decoding सवाल हल करने की ट्रिक

ऐसे सवाल देखते ही सबसे पहले दिए गए शब्द को उसके कोड से अक्षर-दर-अक्षर मिलाएं। फिर जिस शब्द का कोड पूछा गया है, उसके प्रत्येक अक्षर का संबंधित कोड निकालें। ध्यान रखें कि अगर कोई अक्षर एक से ज्यादा बार आता है, तो उसके लिए वही कोड इस्तेमाल होगा। उदाहरण के लिए MONDAY → 123456 में हर अक्षर अलग है, इसलिए नियम बिल्कुल क्लियर है।

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

चंद्र ग्रहण के दौरान चांद लाल क्यों हो जाता है? जानें ‘Blood Moon’ के पीछे का पूरा साइंस
Raksha Bandhan Gifts for Brother: राखी पर भाई को सिर्फ धागा नहीं, ये 5 शुभ चीजें भी दे सकती हैं बहन