Elephant Memory: न GPS, न नक्शा... फिर कैसे हजारों साल पुराने रास्ते खोज लेते हैं हाथी?

Published : Oct 05, 2026, 11:33 AM IST
How do Elephants Remember Routes

सार

How do Elephants Remember Routes: आखिर हाथी हजारों साल पुराने रास्ते कैसे खोज लेते हैं? जानिए आखिर वे रास्ता कैसे याद रखते हैं। हाथियों के बच्चों तक कैसे पहुंचता है ये ज्ञान।

How do Elephants Remember Ancient Migration Routes: क्या आपने कभी सोचा है कि जंगल में रहने वाला हाथी बिना किसी नक्शे, GPS या साइनबोर्ड के सैकड़ों किलोमीटर दूर उसी जगह कैसे पहुंच जाता है, जहां उसके परिवार की पिछली पीढ़ियां जाती रही हैं? आखिर हाथी रास्ता कैसे याद रखते हैं? इसका जवाब उनकी शानदार याददाश्त और परिवार से मिलने वाली सीख में छिपा है। जानिए इस बारे में वैज्ञानिक क्या कहते हैं?

क्या हाथियों के पास जंगल का अपना ‘GPS’ होता है?

दरअसल, हाथियों के पास कोई इलेक्ट्रॉनिक GPS तो नहीं होता, लेकिन उनके दिमाग में जंगल का एक तरह का नक्शा जरूर बन जाता है। झुंड की सबसे उम्रदराज और अनुभवी हथिनी अक्सर आगे चलती है। उसे याद रहता है कि पानी कहां मिलेगा, किस रास्ते से नदी पार करनी है और किस इलाके में भोजन आसानी से मिल सकता है। उसके पीछे चल रहे नन्हे हाथी इन चीजों को देखकर सीखते हैं।

मसलन, जब झुंड गेरुआ नदी जैसी नदी को पार करता है, तो छोटे हाथी अपनी मां के कदमों को देखते हुए आगे बढ़ते हैं। बड़े हाथी बच्चों को चारों ओर से घेरकर सुरक्षित रखते हैं। इस दौरान बच्चे सिर्फ नदी पार नहीं कर रहे होते, बल्कि जिंदगी का एक जरूरी सबक सीख रहे होते हैं।

ये भी पढ़ें- Sprouted Potatoes: आलू में अंकुर निकल आए हैं तो क्या उसे खाना चाहिए? जानिए सही जवाब

क्या मां से बच्चों तक पहुंचता है जंगल का ज्ञान?

हां। वैज्ञानिक हाथियों के इस व्यवहार को सामाजिक रूप से सीखी जाने वाली संस्कृति का हिस्सा मानते हैं। हाथियों में रास्ते, पानी के स्रोत, भोजन की जगह, खतरे और मौसम के हिसाब से आवाजाही जैसी कई जानकारियां एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचती हैं। भारत के कतरनियाघाट वन्यजीव अभयारण्य से नेपाल के बारदिया नेशनल पार्क तक हाथियों की आवाजाही इसका बड़ा उदाहरण है। दोनों देशों के बीच जंगलों का यह इलाका हाथियों के पुराने रास्तों का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें- Black Mold on Onions: प्याज पर काला फंगस दिखे तो क्या करें? जानिए कब खा सकते हैं और कब तुरंत फेंक देना चाहिए

अगर हाथियों के रास्ते बंद हो गए तो क्या होगा?

जंगलों का बंटना, सड़कें, निर्माण और दूसरी मानवीय गतिविधियां हाथियों के पुराने रास्तों को प्रभावित कर सकती हैं। अगर किसी पीढ़ी के हाथी किसी रास्ते से गुजर ही नहीं पाए, तो अगली पीढ़ी उस रास्ते को सीख भी नहीं पाएगी। इसीलिए एलिफेंट कॉरिडोर यानी हाथी गलियारों को बचाना बेहद जरूरी माना जाता है। क्योंकि हाथियों के लिए ये सिर्फ रास्ते नहीं हैं। ये पीढ़ियों से चली आ रही यादें हैं, जो एक मां अपने बच्चे को कदम-कदम पर सिखाती है।

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

S से Baby Boy Names: बेटे के लिए S अक्षर से शुरू होने वाले 100 खूबसूरत नाम और उनके मतलब
R से Baby Boy Names: R से शुरू होने वाले 100 नाम, हर नाम के साथ जानें खूबसूरत मतलब