Can You Eat Sprouted Potatoes: आलू में अंकुर निकल आए तो क्या उसे खाना चाहिए? अंकुर काटकर खाना सही है या आलू फेंक देना चाहिए? जानिए कब है खतरा और क्या कहते हैं एक्सपर्ट।

Potato Sprouts Harmful or Safe: घर में रखे आलू में कई बार अंकुर निकलने लगते हैं। ऐसे में मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि आलू में अंकुर निकलने के बाद उसे खाना चाहिए या नहीं? क्या सिर्फ अंकुर काटकर आलू को सब्जी में इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर उसे फेंक देना बेहतर है? जानिए अगर आलू में अंकुर निकल गया हो तो उसे खाना चाहिए या नहीं?

क्या अंकुर निकला आलू खा सकते हैं?

इसका जवाब आलू की हालत देखकर दिया जा सकता है। अगर आलू अभी सख्त है, उसमें सिर्फ छोटे अंकुर निकले हैं और वह हरा या सड़ा हुआ नहीं है, तो कुछ फूड एक्सपर्ट अंकुर और उसके आसपास का हिस्सा अच्छी तरह काटकर बाकी आलू इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। लेकिन अगर आलू पर बहुत ज्यादा अंकुर निकल आए हैं या वह सिकुड़कर नरम हो गया है, तो उसे खाना ठीक नहीं माना जाता।

अंकूरित आलू क्यों नहीं खाना चाहिए?

आलू के अंकुरों में ग्लाइकोएल्कलॉइड्स, खासकर सोलनिन और चाकोनिन, की मात्रा बढ़ सकती है। ज्यादा मात्रा में इन्हें खाने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त, मतली और चक्कर जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर आलू पर बहुत ज्यादा अंकूर निकल आए हों, तो उसे फेंक देना ही बेहतर है।

ये भी पढ़ें- Green Potato Safe to Eat: आलू हरा हो जाए तो क्या करें? कब खाएं और कब फेंक दें

क्या पकाने से अंकूरित आलू का जहर खत्म हो जाता है?

ऐसा मानना सही नहीं है कि आलू को अच्छी तरह उबालने या पकाने से इसमें मौजूद सोलनिन पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इसलिए खराब, बहुत ज्यादा अंकुरित आलू को सिर्फ पकाकर सुरक्षित मान लेना ठीक नहीं है।

कब अंकूरित आलू को तुरंत फेंक देना चाहिए?

अगर आलू बहुत ज्यादा अंकुरित, हरा, सड़ा, फफूंद लगा, बहुत नरम या बुरी तरह सिकुड़ा हुआ है, तो उसे इस्तेमाल न करें। अगर आलू खाने पर असामान्य रूप से कड़वा लगे या मुंह में जलन महसूस हो, तो उसे भी न खाएं।

ये भी पढ़ें- Black Mold on Onions: प्याज पर काला फंगस दिखे तो क्या करें? जानिए कब खा सकते हैं और कब तुरंत फेंक देना चाहिए

आलू को अंकुरित होने से कैसे बचाएं?

आलू को ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर रखें। उसे तेज रोशनी और नमी से बचाने पर अंकुर निकलने की रफ्तार कम हो सकती है। यानी छोटे अंकुर वाला सख्त और सामान्य दिखने वाला आलू कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक अंकुर हटाने के बाद इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन बहुत ज्यादा अंकुरित, हरा या सड़ा आलू खाने से बचना ही सुरक्षित विकल्प है।