MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • General Knowledge
  • Nobel Winners की 10 अनसुनी कहानियां: C.V. Raman से Malala तक...कोई Teacher तो कोई था Clerk

Nobel Winners की 10 अनसुनी कहानियां: C.V. Raman से Malala तक...कोई Teacher तो कोई था Clerk

Nobel Prize 2026 के Medicine और Physics विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नोबेल विजेताओं की कहानी सिर्फ स्टॉकहोम से आए फोन तक सीमित नहीं है। इन विजेताओं ने Nobel से पहले पढ़ाई, नौकरी, रिसर्च व लंबे संघर्ष से अपनी पहचान बनाई है।

4 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Oct 07 2026, 09:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Albert Einstein  Nobel से पहले Patent Office में नौकरी
Image Credit : Getty

Albert Einstein- Nobel से पहले Patent Office में नौकरी

Albert Einstein को दुनिया महान वैज्ञानिक के तौर पर जानती है, लेकिन Nobel Prize मिलने से पहले उनकी नौकरी एक Patent Office में थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें टीचर की नौकरी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने Switzerland के Bern स्थित Patent Office में Technical Assistant के तौर पर काम शुरू किया। इसी नौकरी के दौरान खाली समय में उन्होंने अपने कई बड़े वैज्ञानिक थॉट्स पर काम किया। 1921 का Nobel Prize Physics उन्हें Photoelectric Effect पर उनके काम के लिए मिला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
CV RamanC.V. Raman- सरकारी नौकरी के साथ करते थे रिसर्च
Image Credit : Asianet News

CV RamanC.V. Raman- सरकारी नौकरी के साथ करते थे रिसर्च

भारत के महान वैज्ञानिक C.V. Raman की कहानी भी दिलचस्प है। उस समय भारत में Scientific Career के मौके बहुत कम थे। इसलिए 1907 में उन्होंने Indian Finance Department में नौकरी शुरू की। लेकिन सरकारी नौकरी ने उनकी Science की दिलचस्पी खत्म नहीं की। नौकरी के साथ-साथ उन्हें जब भी समय मिलता, वे Laboratory में Research करते थे। बाद में Light के scattering पर उनके काम ने हिस्ट्री क्रिएट कर दी और 1930 में उन्हें Physics का Nobel Prize मिला।

310
Marie Curie- Nobel से पहले बच्चों को पढ़ाती थीं
Image Credit : nobelprize.org

Marie Curie- Nobel से पहले बच्चों को पढ़ाती थीं

Marie Curie का शुरुआती जीवन आसान नहीं था। पढ़ाई के साथ परिवार की मदद करने के लिए उन्होंने कम उम्र में बच्चों को Governess और Tutor के रूप में पढ़ाया। Nobel Prize की दुनिया में आने से बहुत पहले वे अपने परिवार और अपनी पढ़ाई के बीच संतुलन बना रही थीं। बाद में Paris जाकर उन्होंने Physics और Mathematics की पढ़ाई की और Pierre Curie के साथ Research शुरू की। 1903 में Physics और 1911 में Chemistry का Nobel जीता।

410
Rabindranath Tagore- Nobel से पहले संभालते थे परिवार की जमीन-जायदाद
Image Credit : Getty

Rabindranath Tagore- Nobel से पहले संभालते थे परिवार की जमीन-जायदाद

Rabindranath Tagore को भारत का पहला Nobel Prize विजेता माना जाता है। लेकिन Nobel से पहले उनका जीवन सिर्फ कविता और साहित्य तक सीमित नहीं था। वे परिवार की जमीन-जायदाद का काम भी संभालते थे। इस दौरान उनका आम लोगों से संपर्क हुआ और सामाजिक मुद्दों को करीब से समझने का मौका मिला। उन्होंने Shantiniketan में एक अलग तरह का स्कूल भी शुरू किया। 1913 में Gitanjali के लिए उन्हें Literature का Nobel मिला।

510
Har Gobind Khorana- छोटे गांव से शुरू हुआ सफर
Image Credit : nobelprize.org

Har Gobind Khorana- छोटे गांव से शुरू हुआ सफर

Har Gobind Khorana का जन्म ऐसे परिवार में हुआ था, जहां उनके पिता British India के समय Patwari थे। परिवार आर्थिक रूप से बहुत मजबूत नहीं था, लेकिन पिता बच्चों की पढ़ाई को बहुत महत्व देते थे। Khorana ने आगे की पढ़ाई के लिए भारत से बाहर का सफर किया और धीरे-धीरे Biochemistry और Genetics की दुनिया में अपनी जगह बनाई। 1968 में उन्हें Medicine का Nobel Prize मिला।

610
Malala Yousafzai- Nobel से पहले स्कूल की छात्रा थीं
Image Credit : nobelprize.org

Malala Yousafzai- Nobel से पहले स्कूल की छात्रा थीं

Malala Yousafzai की कहानी बाकी Nobel Winners से काफी अलग है। जब उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठानी शुरू की, तब वह खुद एक स्कूल की छात्रा थीं। सिर्फ 11 साल की उम्र में उन्होंने BBC Urdu के लिए गुमनाम Diary लिखनी शुरू की, जिसमें Swat Valley में लड़कियों की पढ़ाई पर रोक और Taliban के डर के बारे में बताया। 2012 में उन पर हमला हुआ, लेकिन उन्होंने अपनी आवाज नहीं रोकी। 2014 में उन्हें Nobel Peace Prize मिला।

710
Mother Teresa- Nobel से पहले स्कूल में पढ़ाती थीं
Image Credit : Getty

Mother Teresa- Nobel से पहले स्कूल में पढ़ाती थीं

Mother Teresa जब भारत आईं तो उनका शुरुआती काम गरीबों के बीच नहीं, बल्कि स्कूल में पढ़ाना था। 1931 से 1948 तक उन्होंने Calcutta के St. Mary’s High School में पढ़ाया। लेकिन स्कूल के बाहर गरीबी और लोगों की हालत देखकर उनका जीवन बदलने लगा। बाद में उन्होंने गरीब और बीमार लोगों के बीच काम करने का फैसला किया। 1979 में उन्हें Nobel Peace Prize मिला।

810
Nelson Mandela- Nobel से पहले Lawyer और कैदी
Image Credit : Asianet News

Nelson Mandela- Nobel से पहले Lawyer और कैदी

Nelson Mandela Nobel जीतने से पहले South Africa में Apartheid के खिलाफ लंबे संघर्ष का चेहरा बन चुके थे। उन्होंने Law की पढ़ाई की और देश के शुरुआती Black Lawyers में शामिल हुए। बाद में वे African National Congress के आंदोलन से जुड़े। उन्हें गिरफ्तार किया गया और लंबे समय तक जेल में रखा गया। Robben Island की जेल में बिताए वर्षों ने उन्हें दुनिया भर में Apartheid के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक बना दिया। 1993 में उन्हें Nobel Peace Prize मिला।

910
Karl Deisseroth- Nobel से पहले Doctor और Brain Researcher
Image Credit : wusf.org/Noah Berger/AP

Karl Deisseroth- Nobel से पहले Doctor और Brain Researcher

2026 के Nobel Prize in Physiology or Medicine के विजेताओं में Karl Deisseroth का नाम शामिल है। Nobel से पहले वे Doctor, Psychiatrist और Researcher के रूप में काम कर रहे थे। Stanford University में वे Bioengineering और Psychiatry से जुड़े रहे। उनके Research ने Brain की Nerve Cells को समझने के लिए एक नई दिशा दी। Karl Deisseroth ने Peter Hegemann और Georg Nagel के साथ Optogenetics से जुड़े काम के लिए 2026 का Medicine Nobel जीता।

1010
Francis Halzen- दशकों तक ‘Ghost Particles’ के पीछे
Image Credit : x.com

Francis Halzen- दशकों तक ‘Ghost Particles’ के पीछे

2026 Physics Nobel Winner Francis Halzen की कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। उन्होंने High-Energy Neutrinos को पकड़ने के लिए South Pole में एक विशाल Observatory बनाने का आइडिया दिया था। उन्होंने यह Idea 1988 में रखा था, लेकिन IceCube Observatory को पूरा होने में 2011 तक का समय लगा। इसी काम ने उन्हें Physics का Nobel Prize दिलाया है। South Pole की बर्फ में हजारों Sensors लगाए गए हैं, जो ब्रह्मांड से आने वाले Neutrinos को पकड़ते हैं।

Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
जनरल नॉलेज
शिक्षा समाचार
करियर टिप्स
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
T Letter Baby Boy Names: Tanish से Tejas और Taksh तक, देखें 100 नाम और उनके मतलब
Recommended image2
चिकन का कौन सा हिस्सा नहीं खाना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
Recommended image3
Nobel Prize की अनसुनी कहानियां: किसी ने Nobel ठुकराया, कोई जेल में था...नोबेल के चौंकाने वाले रिकॉर्ड
Recommended image4
Car Tyre Black Colour Reason: रंग-बिरंगी कारों के टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह है खास
Recommended image5
Nobel Prize की पूरी कहानी: कैसे शुरू हुआ, कौन देता है-कितनी है प्राइज मनी और भारत के किन लोगों को मिला यह सम्मान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved