MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • General Knowledge
  • Mahatma Gandhi: भारतीय नोटों पर छपी गांधी जी की फोटो किसने और कब खींची थी?

Mahatma Gandhi: भारतीय नोटों पर छपी गांधी जी की फोटो किसने और कब खींची थी?

भारतीय करेंसी नोटों को देखते ही सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मुस्कुराता हुआ चेहरा याद आता है। 10 रुपये से लेकर 500 और 2000 रुपये तक के नोटों पर बापू की तस्वीर छपी होती है।

2 Min read
Author : Bimla Kumari
Published : Oct 26 2026, 01:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
13
यह फोटो कब और कहां खींची गई थी?
Image Credit : chatgpt

यह फोटो कब और कहां खींची गई थी?

हमारे देश के नोटों पर दिखने वाली गांधी जी की फोटो कोई कल्पना या पेंटिंग नहीं है। यह एक असली तस्वीर है। एक अज्ञात फोटोग्राफर ने 1946 में दिल्ली के वायसराय हाउस (आज का राष्ट्रपति भवन) में इस फोटो को खींचा था। उस समय गांधी जी ब्रिटिश नेता लॉर्ड पेथिक-लॉरेंस से मिलने गए थे। इस तस्वीर में गांधी जी की मुस्कान और शांत भाव ने सबका ध्यान खींचा। बाद में इसी फोटो से सिर्फ उनके चेहरे को क्रॉप करके (मिरर इमेज बनाकर) नोटों की डिजाइन के लिए इस्तेमाल किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
23
आजादी के शुरुआती दिनों में कैसी थी करेंसी?
Image Credit : chatgpt

आजादी के शुरुआती दिनों में कैसी थी करेंसी?

भारत को 1947 में आजादी मिलने के बाद कुछ दिनों तक ब्रिटिश काल के किंग जॉर्ज VI की फोटो वाले नोट ही चलते रहे। इसके बाद भारत सरकार ने 1949 में पहला 1 रुपये का नोट जारी किया, जिसमें अशोक स्तंभ (लायन कैपिटल) को वॉटरमार्क के रूप में छापा गया। 1950 से 1980 के दशक तक भारतीय नोटों पर देश के सांस्कृतिक और तकनीकी विकास को दिखाया जाता था। उदाहरण के लिए, नोटों पर आर्यभट्ट सैटेलाइट, कोणार्क सूर्य मंदिर का पहिया, ट्रैक्टर से खेत जोतते किसान और कई जानवरों की तस्वीरें छापी जाती थीं।

33
करेंसी पर कैसे आई गांधी जी की फोटो?
Image Credit : X

करेंसी पर कैसे आई गांधी जी की फोटो?

पहली बार 1969 में महात्मा गांधी की 100वीं जयंती पर उनकी याद में सेवाग्राम आश्रम के बैकग्राउंड वाली गांधी जी की फोटो छापी गई थी। इसके बाद अक्टूबर 1987 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नए 500 रुपये के नोट पर गांधी जी की तस्वीर छापी।

1996 से मिला स्थायी रूप

1990 के दशक में डिजिटल प्रिंटिंग और स्कैनिंग तकनीक आने से जाली नोट बनाना आसान हो गया था। RBI ने महसूस किया कि निर्जीव चीजों की तुलना में इंसानी चेहरे के भावों (खासकर गांधी जी के मुस्कुराते चेहरे की बारीक रेखाओं) की नकल करना बहुत मुश्किल है। इसके अलावा, वह पूरे देश में सर्वमान्य और महान नेता थे। इसलिए 1996 में RBI ने आधिकारिक तौर पर 'महात्मा गांधी सीरीज' के नोट पेश किए। तब से लेकर आज तक नोटों पर राष्ट्रपिता गांधी जी की तस्वीर लगातार छप रही है।

Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.

About the Author

BK
Bimla Kumari
बिमला कुमारी। मीडिया में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर काम कर रही हैं। पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री। लाइफ-स्टाइल, एजुकेशन, धर्म-कर्म के अलावा, राजनीतिक और क्राइम के मुद्दों पर लिखने का अनुभव है। पूर्व में प्रभात खबर के डिजिटल विंग में ये काम कर चुकी हैं।
जनरल नॉलेज
राष्ट्रीय समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Cyclone Arnab: चक्रवात अर्नब का नाम किसने रखा? जानें इसका मतलब और नामकरण का पूरा नियम
Recommended image2
Makhana Capital: दुनिया का ज्यादातर मखाना उगाता है भारत का यह राज्य, जानिए क्यों कहलाता है मखाने की राजधानी
Recommended image3
Wealthy Countries: दुनिया के 3 ऐसे देश जहां कोई गरीब नहीं, हर तीसरा इंसान है करोड़पति!
Recommended image4
Pizza Capital: क्या पिज्जा का भी कोई मायका है? जानिए इस शहर की खासियत
Recommended image5
Space Whisky: अंतरिक्ष में क्यों नहीं टिकेगी गिलास में विस्की? जानिए जीरो ग्रेविटी का पूरा खेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved