Train Loco Pilot: स्टेशन पर ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर जाएगी, लोको पायलट को कैसे पता चलता है?

Bimla Kumari   | CMS
Published : Nov 06, 2026, 02:55 PM IST

रेलवे स्टेशन पर कई प्लेटफॉर्म होते हैं। लोको पायलट को कैसे पता चलता है कि ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर रोकनी है? इसका फैसला आखिर कौन करता है?

PREV
13
ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर रुकेगी, इसका फैसला कौन करता है?

रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें आती हैं और अपने तय प्लेटफॉर्म पर रुकती हैं। लोको पायलट अपनी मर्जी से ट्रेन को किसी भी प्लेटफॉर्म पर नहीं ले जा सकता। स्टेशन के अधिकारी तय करते हैं कि ट्रेन किस रूट से जाएगी और कहां रुकेगी। इसके लिए रेलवे एक आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करता है। इससे ट्रेनें आपस में नहीं टकरातीं और गलत ट्रैक पर जाने से बचती हैं।

23
स्टेशन मास्टर के एक क्लिक से तय होता है ट्रेन का प्लेटफॉर्म!
ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर जाएगी, यह स्टेशन मास्टर तय करता है। उनके कमरे में पैनल इंटरलॉकिंग सिस्टम वाली एक खास कंप्यूटर स्क्रीन होती है। इसमें स्टेशन के सभी ट्रैक और ट्रेनों की आवाजाही दिखती है। ट्रेन के स्टेशन के पास आते ही अधिकारी खाली प्लेटफॉर्म देखते हैं और कंप्यूटर से रूट सेट करते हैं। इसके बाद होम सिग्नल और रूट इंडिकेटर की लाइट देखकर लोको पायलट को सही रास्ते का पता चल जाता है।
33
सिग्नल के अलावा इन खास बोर्डों से भी सही जगह रुकती है ट्रेन!
लोको पायलट को सिर्फ सिग्नल से ही जानकारी नहीं मिलती। उन्हें पहले से रूट की खास ट्रेनिंग दी जाती है, जिसे 'रोड लर्निंग' कहते हैं। इसमें बताया जाता है कि सिग्नल कहां है और ट्रैक कहां मुड़ता है। प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बाद ट्रेन को सही जगह रोकने के लिए स्टॉपिंग बोर्ड लगे होते हैं। इन पर 12, 18 या 24 कोच लिखा होता है। डिब्बों की संख्या के हिसाब से लोको पायलट ट्रेन को उसी बोर्ड के पास रोक देते हैं।
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
Read more Photos on

Recommended Stories