
Best Daily Step Count: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग घंटों बैठकर काम करते हैं। मोबाइल, लैपटॉप और कम शारीरिक मेहनत वाली दिनचर्या की वजह से शरीर की एक्टिविटी कम हो गई है। ऐसे में डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना पैदल चलने को सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज में से एक मानते हैं। सवाल उठता है हर दिन कितने कदम चलना चाहिए? क्या सभी उम्र के लोगों के लिए 10 हजार कदम जरूरी हैं? बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को कितना चलना चाहिए? आइए डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं...
अक्सर कहा जाता है फिट रहने के लिए रोज 10,000 कदम चलना चाहिए। यह टारगेट लोगों में काफी लोकप्रिय है, लेकिन हर इंसान के लिए यही नंबर जरूरी नहीं होती। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार उम्र, शरीर की क्षमता, बीमारी और फिटनेस लेवल के हिसाब से कदमों की संख्या अलग हो सकती है।
बच्चों के शरीर और दिमाग के डेवलप के लिए फिजिकल एक्टिविटिज बहुत जरूरी होती है। बच्चों को रोज कम से कम 60 मिनट तक एक्टिव रहना चाहिए। इसमें खेलना, दौड़ना, साइकिल चलाना और चलना शामिल है।
अगर स्टेप्स की बात करें तो बच्चों के लिए लगभग -
छोटे बच्चे: 8,000 से 12,000 कदम तक
बड़े बच्चे और किशोर (10-13 साल): 10,000 से 15,000 कदम तक
युवाओं के लिए हर दिन वेट को कंट्रोल करने, हार्ट को फिट रखने और टेंशन कम करने में टहलना काफी हेल्प कर सकता है।
फिट युवा के लिए: 8,000 से 10,000 कदम हर दिन चलना चाहिए। अगर ऑफिस में काम करने वाला युवा दिनभर बैठा रहता है, तो उसे शाम को कम से कम 30-45 मिनट तेज चलने की आदत डालनी चाहिए।
7,000 से 10,000 कदम रोज चलना चाहिए। प्रेग्नेंसी, उम्र या किसी बीमारी वाली कंडीशन में डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्टेप्स फिक्स करना चाहिए।
और पढे़ं- इन्फिनिटी वॉक क्या है? जानें 8 Shape Walking के बड़े फायदे
स्वस्थ बुजुर्ग को -
4,000 से 7,000 हर दिन चलना चाहिए।
अगर घुटनों में दर्द, सांस की समस्या या कोई बीमारी है तो डॉक्टर से सलाह से स्टेप्स पर वर्क करें।
डॉक्टरों के अनुसार- सिर्फ कदमों की संख्या ही नहीं, बल्कि चलने की स्पीड में भी महत्वपूर्ण है। स्लो मोड की जगह थोड़ा फास्ट चलने से...
हर दिन पैदल चलने से हेल्थ को कई तरह से फायदा मिलता है...
1. हार्ट के लिए अच्छाः चलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट फिट रहता है।
2. वेट कंट्रोल करने में हेल्पः चलने से शरीर कैलोरी बर्न होती है।
3. मानसिक स्वास्थ्य बेहतरः वॉक करने से तनाव कम करने और मूड बेहतर करने में हेल्प मिलती है।
4. डायबिटीज कंट्रोल में हेल्पः रेगुलर एक्टिविटी ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करती है।
अगर कोई इंसान लंबे समय से नहीं चल रहा है, तो अचानक 10 हजार कदम का टारगेट ना बनाएं।