क्या घर में मोर पंख रखना शुभ होता है? भगवान कृष्ण के मुकुट में क्यों था मोर पंख? जानें सबकुछ...

Published : Aug 02, 2026, 10:30 AM IST
Peacock feather Hindu belief

सार

Peacock feather Hindu belief: हिंदू धर्म में मोर पंख को बहुत ही शुभ माना गया है क्योंकि ये भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित है। ऐसी भी मान्यता है कि घर में मोरपंख रखने से कईं तरह के फायदे होते हैं।

Peacock feather vastu: सनातन धर्म में कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें सिर्फ सजावट की चीज नहीं माना जाता, बल्कि उनका संबंध देवी-देवताओं और धार्मिक मान्यताओं से जोड़ा जाता है। इन्हीं में से एक है मोर पंख। भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट में लगा मोर पंख सभी ने देखा है, इसलिए इसे विशेष पवित्र माना जाता है। सवाल उठता है- क्या मोर पंख घर में रखना शुभ होता है? इसे रखने से क्या लाभ होता है? आइए जानते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण और मोर पंख का संबंध

हिंदू धर्म में मोर पंख का सबसे गहरा संबंध भगवान श्रीकृष्ण से माना जाता है। श्रीकृष्ण अपने मुकुट में मोर पंख लगाते थे। मोर पंख भगवान कृष्ण की सुंदरता, प्रेम, करुणा और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कई भक्त अपने घर के मंदिर में मोर पंख रखते हैं।

घर में मोर पंख रखना क्यों शुभ माना जाता है?

मान्यता के अनुसार- घर में मोर पंख रखने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। कहा जाता है-

- मोर पंख भगवान कृष्ण की कृपा का प्रतीक है।
- इसे घर में रखने से सुख और शांति का माहौल बनता है।
- नकारात्मक शक्तियों से बचाव होता है।
- पूजा स्थान की पवित्रता बढ़ती है।

पूजा घर में मोर पंख रखने की मान्यता

कई लोग अपने पूजा स्थान में भगवान कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर के पास मोर पंख रखते हैं। माना जाता है इससे भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है। कुछ भक्त इसे श्रीकृष्ण की भक्ति और प्रेम का प्रतीक मानकर पूजा में शामिल करते हैं। जन्माष्टमी जैसे त्योहारों पर भी भगवान कृष्ण के श्रृंगार में मोर पंख का विशेष महत्व होता है।

भगवान कृष्ण और मोर की प्रचलित कथा

भगवान श्रीकृष्ण जब वृंदावन में बांसुरी बजाते थे, तो मोर उनके संगीत से मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगते थे। कथा के अनुसार, जब मोरों ने प्रसन्न होकर नृत्य किया तो उन्होंने अपने पंख भगवान कृष्ण को भेंट किए। श्रीकृष्ण ने भक्तों के प्रेम को स्वीकार करते हुए मोर पंख को अपने मुकुट में स्थान दिया।

मोर पंख और वास्तु की मान्यता

वास्तु परंपरा में भी मोर पंख को शुभ वस्तु माना जाता है। कई लोग इसे घर के अलग-अलग स्थानों पर रखते हैं। मान्यता के अनुसार-
- पूजा स्थान में मोर पंख रखना शुभ माना जाता है।
- बच्चों के कमरे में रखसे पॉजिटिविटी आती है।
- पढ़ाई के स्थान पर रखने से एकाग्रता बढ़ती है।

मोर पंख को कहां रखना शुभ माना जाता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोर पंख को इन स्थानों पर रखा जाता है-
1. पूजा घर में - भगवान कृष्ण की तस्वीर या मूर्ति के पास रखना शुभ माना जाता है।
2. तिजोरी या पैसों वाली जगह पर - कुछ लोग इसे धन और समृद्धि से जोड़कर रखते हैं।
3. किताबों के बीच - कई परिवार बच्चों की किताबों में मोर पंख रखते हैं और इसे ज्ञान एवं शुभता का प्रतीक मानते हैं।

क्या मोर पंख कहीं से भी लाकर रख सकते हैं?

मोर पंख को सम्मान के साथ रखना चाहिए। भारत में मोर नेशनल पक्षी है और वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत मोर से जुड़े नियम लागू होते हैं। इसलिए मोर को नुकसान पहुंचाकर पंख लेना कानूनन अपराध माना जाता है।

मोर पंख से जुड़ी एक और धार्मिक मान्यता

भगवान श्रीकृष्ण के अलावा मोर पंख का संबंध भगवान कार्तिकेय और देवी सरस्वती से भी जोड़ा जाता है। मोर को सुंदरता, ज्ञान और शक्ति का प्रतीक माना गया है। इसी वजह से कई धार्मिक परंपराओं में मोर पंख को शुभ वस्तु के रूप में सम्मान दिया जाता है।


PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
Read more Articles on

Recommended Stories

Brain Teaser: प्लेन से कूदा फिर भी बचा-कैसे? सिर्फ तेज दिमाग वाले ही सुलझा पाएंगे ये 11 IQ Puzzle
घर में टूटा शीशा क्यों नहीं रखना चाहिए? टूटे शीशे से जुड़ी 5 चौंकाने वाली मान्यताएं, जानें महाभारत से रोम तक की कहानियां