Boiling River In Amazon Forest: नदियां सुनते ही हमारे दिमाग में ठंडे और मीठे पानी का ख्याल आता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसी खतरनाक नदी भी है, जिसका पानी हमेशा उबलता रहता है।
हम अक्सर नदियों में नहाने या मस्ती करने जाते हैं। लेकिन इस नदी में अगर कोई गलती से भी पैर रख दे, तो उसका शरीर तुरंत जल जाएगा। छोटे जानवर अगर इसमें गिर जाएं, तो कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो जाती है। यह सुनने में बहुत डरावना लगता है, लेकिन यह सच है। लोग इसे 'बॉयलिंग रिवर' (उबलती नदी) कहते हैं। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी नदी के बारे में।
23
100°C तक गर्म रहता है इस नदी का पानी
पेरू के घने अमेजन जंगलों के बीच 'शानाय-टिम्पिश्का' (Shanay-Timpishka) नाम की एक नदी बहती है। इसका मतलब है 'सूरज की गर्मी से उबलने वाली नदी'। यह नदी करीब 6.4 किलोमीटर लंबी है। इसके पानी का तापमान 45°C से लेकर 100°C तक रहता है, जो उबलती हुई कॉफी जितना गर्म है। इस नदी से हमेशा भाप निकलती रहती है। कोई भी जीव अगर इसमें गिर जाए, तो उसकी तुरंत मौत हो जाती है।
33
बिना ज्वालामुखी के कैसे उबलती है नदी?
आमतौर पर गर्म पानी के झरने या उबलती नदियां ज्वालामुखी के पास होती हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि शानाय-टिम्पिश्का नदी के आस-पास कोई ज्वालामुखी नहीं है। जियोलॉजिस्ट्स बताते हैं कि बारिश का पानी जमीन के अंदर गहराई तक जाता है। वहां धरती की गर्मी से यह पानी उबलने लगता है। फिर यह खौलते हुए पानी के रूप में दरारों से बाहर आता है। खतरनाक होने के बावजूद, स्थानीय 'अशानिंका' (Asháninka) जनजाति के लोग इस नदी को बहुत पवित्र मानते हैं। वे लोग इस नदी के पानी और जड़ी-बूटियों से कई बीमारियों का इलाज करते हैं।
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.