IQ Test: बारिश में बिना छाता चला आदमी, बाल नहीं हुआ गीला-क्यों? UPSC का मजेदार सवाल, जवाब जानकर मुस्कुरा देंगे आप

Published : Aug 10, 2026, 08:50 AM IST
Tricky Logical Questions

सार

Tricky Logical Questions: बारिश में बिना छतरी-टोपी के चलने पर भी बाल गीले क्यों नहीं हुए? जानिए SSC, रेलवे और इंटरव्यू में पूछे जाने वाले ऐसे ट्रिकी रीजनिंग सवालों के जवाब।

SSC Reasoning Questions: रीजनिंग और इंटरव्यू में पूछे जाने वाले ट्रिकी लॉजिकल सवाल के थ्रू कैंडीडेट की थिकिंग पावर को परखा जाता है। इस तरह के सवालों में अक्सर जवाब गणित या सामान्य ज्ञान में नहीं, बल्कि सवाल के शब्दों में छिपा होता है। 'एक आदमी बारिश में बिना छतरी और बिना टोपी के चला, फिर भी उसके बाल गीले नहीं हुए। क्यों?' पहली बार में जवाब टफ लगता है, लेकिन जब आप सवाल को ठीक से समझते हैं, तो जवाब आसान हो जाता है। SSC, रेलवे, बैंकिंग, UPSC इंटरव्यू, कैंपस प्लेसमेंट, पुलिस भर्ती और IQ टेस्ट में इस तरह के सवाल आते हैं। आइए देखते हैं इस तरह के सवाल और उनके जवाब...

सवाल - एक आदमी बारिश में बिना छतरी और बिना टोपी के चला, फिर भी उसके बाल गीले नहीं हुए। क्यों?

सही जवाब - इस सवाल में कहीं भी यह नहीं कहा गया कि उस आदमी के सिर पर बाल थे।

जवाब है - वह आदमी गंजाथा, इसलिए उसके सिर पर बाल ही नहीं थे, जो गीले होते।

इस सवाल को कुछ यूं समझें-

ज्यादातर लोग यह मान लेते हैं कि हर इंसान के सिर पर बाल होते हैं। यहीं पर थोड़ी जल्दबाज़ी हो जाती है और कैंडीडेट का जवाब गलत हो जाता है।

इसलिए इस तरह के सवालों को देखें -

  • सवाल में क्या लिखा है?
  • क्या नहीं लिखा है?
  • कहीं हम अपनी ओर से कोई बात तो नहीं जोड़ रहे?

लॉजिकल सवालों को सॉल्व करने का बेस्ट फॉर्मूला -

1. प्रश्न को ध्यान से पढ़ें

कई बार उत्तर किसी एक शब्द में छिपा होता है।

2. अपनी ओर से अनुमान न लगाएं

जो बात प्रश्न में नहीं लिखी गई, उसे सच मानकर उत्तर न दें।

3. Out of the Box सोचें

हर प्रश्न का सीधा उत्तर जरूरी नहीं होता।

4. भाषा पर ध्यान दें

कई ट्रिकी सवाल शब्दों के अर्थ पर आधारित होते हैं।

5. जल्दबाजी से बचें

धीरे पढ़ने पर उत्तर अक्सर खुद दिखाई देने लगता है।

कुछ रोचक लॉजिकल सवाल और उनके जवाब...

सवाल - एक टेबल पर 4 सेब थे। 4 लोगों ने एक-एक सेब लिया, फिर भी टेबल पर एक सेब बचा। कैसे?

सही जवाब: चौथे व्यक्ति ने आखिरी सेब टेबल सहित उठा लिया, इसलिए सेब टेबल पर ही रहा।

सवाल - ऐसा कौन-सा महीना है जिसमें 28 दिन होते हैं?

सही जवाब: सभी महीनों में।

ये भी पढ़ें- Calendar Trick: 30 सेकंड में हल करें 5 Monday और 5 Tuesday वाला सवाल

सवाल - क्या आप खाली पेट दो संतरे खा सकते हैं?

सही जवाब: नहीं, पहला खाने के बाद पेट खाली नहीं रहेगा।

सवाल - एक पिता के 5 बेटे हैं। हर बेटे की एक बहन है। कुल कितने बच्चे हैं?

सही जवाब: 6

सवाल - कौन-सी चीज आपकी है लेकिन सबसे ज्यादा दूसरे लोग उसका इस्तेमाल करते हैं?

सही जवाब: आपका नाम।

सवाल - एक आदमी बिना पैराशूट के विमान से कूदा और बच गया। कैसे?

सही जवाब: विमान जमीन पर खड़ा था।

सवाल - ऐसी कौन-सी चीज है जो पानी पीते ही मर जाती है?

सही जवाब: आग।

ये भी पढ़ें- Reasoning Tricks: SSC, Railway और Banking में बार-बार पूछे जाते हैं Ranking वाले सवाल, 2 मिनट में मिलेगा जवाब

सवाल - मुर्गी ने भारत और नेपाल की सीमा पर अंडा दिया। अंडा किसका होगा?

सही जवाब: मुर्गी का।

सवाल - एक कमरे में 10 मोमबत्तियां थीं। 3 बुझ गईं। अंत में कितनी बचीं?

सही जवाब: 3 (बाकी जलकर खत्म हो जाएंगी।)

सवाल - कौन-सी चीज खरीदने वाला इस्तेमाल नहीं करता और इस्तेमाल करने वाला खरीदता नहीं?

सही जवाब: ताबूत

इस तरह के सवाल कौन-कौन सी परीक्षाओं में आते हैं?

SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, RRB NTPC, RRB Group D, IBPS PO, IBPS Clerk, SBI PO, SBI Clerk, UPSC Interview, UPSC CSAT, NDA, CDS, AFCAT, CAPF, State PSC, Police Recruitment, Campus Placement, IQ Test.

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

क्या दक्षिण दिशा में सिर रखकर सोना चाहिए? उत्तर दिशा में सिर रखकर क्यों नहीं सोते लोग? जानें सबकुछ...
IQ Test Puzzle: कौन-सी चीज पानी पीते ही मर जाती है? 99% लोग नहीं दे पाते इन ट्रिकी पजल का राइट आंसर