Calendar Questions with Answers: SSC CGL, CHSL, RRB NTPC समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कैलेंडर रीजनिंग के सवाल चुटकियों में हल कर सकते हैं। जानिए 5 सोमवार-5 मंगलवार कब आते हैं और सॉल्व करने के आसान ट्रिक।

Calendar Puzzle: SSC CGL, SSC CHSL, RRB NTPC, बैंकिंग, UPSC CSAT, NDA, CDS, पुलिस भर्ती की परीक्षाओं में कैलेंडर बेस्ड रीजनिंग के सवाल आते हैं। इन सवालों में महीनों के दिन, सप्ताह के दिन, लीप ईयर और तारीखों के आधार पर सवाल पूछे जाते हैं। पहली बार में ये सवाल थोड़ा टफ लग सकते हैं, लेकिन अगर आपको 30, 31 और 28/29 दिनों वाले महीनों का पैटर्न समझ में आ जाए, तो इस तरह के सवाल कुछ ही सेकंड में सॉल्व कर सकते हैं। आइए जानते हैं- एक महीने में 5 सोमवार और 5 मंगलवार कब हो सकते हैं, इसका आसान जवाब, साथ ही जानिए इससे मिलते-जुलते कुछ और सवाल...

सवाल - एक महीने में 5 सोमवार और 5 मंगलवार हो सकते हैं। वह महीना कौन-सा हो सकता है?

सवाल का जवाब -

किसी भी महीने में -

28 दिन = 4 सप्ताह ⇒ हर वार 4 बार आता है।

अगर महीना 29 दिन का है, तो एक वार 5 बार आएगा।

अगर महीना 30 दिन का है, तो लगातार 2 वार 5-5 बार आएंगे।

अगर महीना 31 दिन का है, तो लगातार 3 वार 5-5 बार आएंगे।

यहां 5 सोमवार और 5 मंगलवार हैं।

सोमवार और मंगलवार लगातार आते हैं, इसलिए यह स्थिति 30 दिन और 31 दिन दोनों वाले महीनों में पॉसिबल है।

30 दिन वाले महीने

अगर महीने की पहली तारीख सोमवार हो, तो-

सोमवार = 5 बार

मंगलवार = 5 बार

संभावित मंथः

अप्रैल

जून

सितंबर

नवंबर

31 दिन वाले महीने

अगर पहली तारीख शनिवार, रविवार या सोमवार हो, तब भी सोमवार और मंगलवार 5-5 बार आ सकते हैं।

संभावित मंथ-

जनवरी

मार्च

मई

जुलाई

अगस्त

अक्टूबर

दिसंबर

ये है सही उत्तर

नोटः यह स्थिति 30 दिन या 31 दिन वाले किसी भी महीने में संभव है, बशर्ते महीने की शुरुआत उपयुक्त वार (खासकर सोमवार, या 31 दिन के मामले में शनिवार/रविवार/सोमवार) से हो।

सबसे आसान ट्रिक

28 दिन = हर वार 4 बार

29 दिन = 1 वार 5 बार

30 दिन = लगातार 2 वार 5 बार

31 दिन = लगातार 3 वार 5 बार

इसी रूल से लगभग सभी Calendar Questions को सॉल्व किया जा सकता है।

Calendar Questions से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब

सवाल - किस महीने में 5 रविवार और 5 सोमवार हो सकते हैं?

जवाब - 30 या 31 दिन का महीना।

ये भी पढ़ें- Reasoning Tricks: SSC, Railway और Banking में बार-बार पूछे जाते हैं Ranking वाले सवाल, 2 मिनट में मिलेगा जवाब

सवाल - 31 दिन के महीने में अधिकतम कितने वार 5 बार आ सकते हैं?

जवाब - 3

सवाल - 30 दिन के महीने में कितने वार 5 बार आते हैं?

जवाब - 2

सवाल - 28 दिन के महीने में प्रत्येक वार कितनी बार आता है?

जवाब - 4

सवाल - 29 दिन के महीने में कितने वार 5 बार आता है?

जवाब - 1

सवाल - यदि किसी 30 दिन के महीने की पहली तारीख शुक्रवार हो, तो कौन-से वार 5 बार आएंगे?

जवाब - शुक्रवार और शनिवार

सवाल - यदि 31 दिन के महीने की पहली तारीख बुधवार हो, तो कौन-से वार 5 बार आएंगे?

जवाब - बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार

सवाल - 31 दिन के महीने की पहली तारीख रविवार हो, तो सोमवार कितनी बार आएगा?

जवाब - 5 बार

सवाल - 30 दिन के महीने की पहली तारीख मंगलवार हो, तो कौन-से वार 5 बार आएंगे?

जवाब - मंगलवार और बुधवार

ये भी पढ़ें- Coins Puzzle: सिर्फ 30 सेकंड में हल करें ₹5 और ₹10 के सिक्कों वाला सवाल

सवाल - 31 दिन के महीने की पहली तारीख सोमवार हो, तो कौन-से वार 5 बार आएंगे?

जवाब - सोमवार, मंगलवार और बुधवार

Calendar Questions हल करने की Best Trick

  • पहले महीने के कुल दिन (28, 29, 30 या 31) पहचानें।
  • 28 दिनों को हमेशा 4 पूरे सप्ताह मानें।
  • बचे हुए दिन (0, 1, 2 या 3) ही तय करते हैं कि कौन-से वार 5 बार आएंगे।
  • अतिरिक्त दिन हमेशा लगातार वारों पर पड़ते हैं।
  • सवाल में दिए गए वार (दिन) के अनुसार महीने की पहली तारीख का अनुमान लगाएं।

Calendar Questions को कौन-कौन सी परीक्षाओं में आते हैं?

SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, RRB NTPC, RRB Group D, IBPS PO, IBPS Clerk, SBI PO, SBI, Clerk, UPSC SAT, NDA, CDS, AFCAT, CAPF, Delhi Police, CRPF, CISF, BSF, State Police, UPSSSC PET, BPSC, UPPSC, CUET, Sainik School, Navodaya Entrance.