
PIL vs Normal Case: PIL यानी Public Interest Litigation मतलब जनहित याचिका। यह भारतीय न्याय व्यवस्था का ऐसा महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके जरिए कोई इंसान या लोगों का समूह ऐसे मुद्दे को कोर्ट के सामने उठा सकता है, जिसका असर केवल उस इंसान पर नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर जनता या किसी कमजोर वर्ग के अधिकारों पर पड़ रहा हो। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, PIL में किसी पीड़ित शख्स के अलावा कोई public-spirited individual या ग्रुप भी कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है। आसान भाषा में समझें तो अगर किसी समस्या से बहुत से लोगों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं और वे खुद कोर्ट तक पहुंचने की स्थिति में नहीं हैं, तो उनके हित में PIL दाखिल की जा सकती है।
PIL का पूरा नाम Public Interest Litigation है। हिंदी में इसे जनहित याचिका कहते हैं। सामान्य मुकदमे में अक्सर 2 पक्षों के बीच किसी खास विवाद या अधिकार को लेकर मामला होता है। लेकिन PIL का मकसद व्यापक जनहित से जुड़ा होता है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, PIL का यूज सार्वजनिक महत्व के ऐसे मामलों में किया जा सकता है, जिनमें आम जनता का हित शामिल हो। कोर्ट ने यह भी बताया है कि कुछ मामलों में लेटर, टेलीग्राम, पोस्टकार्ड और यहां तक कि न्यूज रिपोर्ट को भी रिट पिटिशन (writ petition) के रूप में लिया गया है।
PIL की सोच के पीछे एक मुख्य मकदस था - न्याय तक उन लोगों की पहुंच आसान बनाना जो गरीबी, अशिक्षा, सामाजिक पिछड़ेपन या दूसरी परिस्थितियों के कारण खुद कोर्ट नहीं पहुंच सकते। सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में PIL को social action litigation के रूप में समझाया और कहा- इससे कोर्ट उन लोगों के अधिकारों तक पहुंच सकती हैं जो भेदभाव के कारण न्याय पाने की स्थिति में नहीं हैं। मतलब PIL का मूल विचार है- न्याय सिर्फ उस इंसान तक सीमित न रहे जो कोर्ट में पहुंचने में सक्षम है।
PIL की सबसे खास बात यही है- हर मामले में याचिकाकर्ता का खुद उस विवाद का प्रत्यक्ष पीड़ित होना जरूरी नहीं है। अगर किसी मुद्दे का संबंध व्यापक जनहित से है, तो जनहित में काम करने वाला इंसान या लोगों का समूह कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई भी शख्स अपनी पर्सनल समस्या को PIL का नाम देकर कोर्ट में ले जा सकता है।
PIL कई तरह के सार्वजनिक मुद्दों से जुड़ी हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट की PIL गाइडलाइंस में उदाहरण के तौर पर बंधुआ मजदूरी, उपेक्षित बच्चे, न्यूनतम मजदूरी और श्रमिकों के शोषण, जेलों से जुड़ी कुछ शिकायतें, पर्यावरण और प्रदूषण जैसे विषय शामिल हैं। जैसे -
मान लीजिए किसी व्यक्ति का किसी दूसरे व्यक्ति से निजी जमीन को लेकर विवाद है। यह सामान्य तौर पर व्यक्तिगत कानूनी विवाद होगा। लेकिन अगर किसी इलाके में ऐसा प्रदूषण हो रहा है जिससे हजारों लोगों का स्वास्थ्य और पर्यावरण प्रभावित हो रहा है, तो मामला व्यापक जनहित का हो सकता है और PIL का रास्ता अपनाया जा सकता है।
PIL सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट, दोनों के सामने लाई जा सकती है, लेकिन किस कोर्ट में मामला जाएगा, यह मुद्दे और संबंधित कानूनी अधिकारों पर निर्भर करता है। सुप्रीम कोर्ट की जानकारी के मुताबिक, उसके सामने PIL writ petition के जरिए लाई जा सकती है और सार्वजनिक महत्व के मामलों में कोर्ट का jurisdiction इस्तेमाल किया जा सकता है।
संविधान के Article 32 के तहत मौलिक अधिकारों के इन्फोर्समेंट के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा सकता है, जबकि आर्टिकल 226 के तहत हाई कोर्ट को writ jurisdiction प्राप्त है। इसलिए PIL दाखिल करने से पहले यह समझना जरूरी है कि मामला किस कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में उचित रूप से उठाया जाना चाहिए।
नहीं। यह सबसे आम गलतफहमी। अगर किसी व्यक्ति की अपनी नौकरी, जमीन, पारिवारिक विवाद, निजी संपत्ति या व्यक्तिगत नुकसान से जुड़ी समस्या है, तो उसे सिर्फ PIL का नाम देकर जनहित का मामला नहीं बनाया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट की PIL गाइडलाइंस भी कहती हैं कि व्यक्तिगत मामलों से जुड़ी याचिकाएं सामान्यतः PIL के रूप में स्वीकार नहीं की जानी चाहिए, कुछ निर्धारित अपवादों को छोड़कर। इसलिए PIL का मतलब यह नहीं है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी मामले को सीधे “जनहित” बताकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें- Tricky Reasoning Questions: सवाल आसान दिखेंगे, जवाब देने में छूटे पसीना! पहली नजर में गलत जवाब देने की गारंटी
PIL में सिर्फ आरोप लगाना पर्याप्त नहीं है। याचिका में यह क्लियर होना चाहिए कि -
सुप्रीम कोर्ट की filing Requirements में PIL petitioner से public injury, अपने personal interest और संबंधित मुकदमों जैसी जानकारी का disclosure भी मांगा जाता है।
ये भी पढ़ें- UPSC Interview Tricky Questions: 2 पहरेदारों से सिर्फ 1 सवाल पूछकर सही दरवाजा कैसे चुनेंगे? दिमाग घुमा देने वाले सवाल
PIL का मकसद जनहित की रक्षा करना है, लेकिन कोर्ट यह भी देखती हैं कि इसका इस्तेमाल व्यक्तिगत लाभ, प्रचार या निजी विवाद को कोर्ट तक पहुंचाने के लिए तो नहीं किया जा रहा। यही वजह है कि PIL को सामान्य litigation से अलग समझना जरूरी है। याचिका में वास्तविक public interest और ठोस तथ्य होना महत्वपूर्ण है। सुप्रीम कोर्ट ने PIL को वंचित और कमजोर वर्गों तक न्याय पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम माना है, लेकिन इसका इस्तेमाल न्यायिक प्रोसेस के उद्देश्य के अनुरूप होना चाहिए। यही PIL की मूल भावना है। यह केवल किसी एक इंसान की लड़ाई नहीं, बल्कि ऐसे सार्वजनिक अधिकारों और हितों की रक्षा का माध्यम है, जिनका असर बड़ी संख्या में लोगों पर पड़ सकता है।
PIL = ऐसा कानूनी रास्ता, जिसके जरिए व्यापक जनहित से जुड़े मुद्दे को कोर्ट के सामने उठाया जा सकता है।
लेकिन हर शिकायत PIL नहीं होती। कोर्ट यह देखती है कि मामला वास्तव में सार्वजनिक हित से जुड़ा है या सिर्फ किसी व्यक्ति का निजी विवाद है। सुप्रीम कोर्ट ने PIL को न्याय तक पहुंच बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम माना है, खासकर उन लोगों के लिए जो स्वयं कोर्ट तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं।