लाल मिट्टी में कौन-सी फसल सबसे अच्छी होती है? भारत के किन राज्यों में मिलती है लाल मिट्टी?

Published : Jul 29, 2026, 11:35 AM IST
Red Soil Farming

सार

Crops in Red Soil: क्या आप जानते हैं कि लाल मिट्टी में कौन-सी फसलें सबसे अच्छी होती हैं? जानें इसकी खासियत। कौन-सी फसलें देती हैं बंपर उत्पादन और किन गलतियों से बचना चाहिए? लाल मिट्टी कहां-कहां मिलती है?

Red Soil Farming: भारत में खेती काफी हद तक मिट्टी की क्वालिटी पर डिपेंड करती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग प्रकार की मिट्टी पाई जाती है, जैसे काली मिट्टी, जलोढ़ मिट्टी, लेटराइट मिट्टी और लाल मिट्टी। इनमें लाल मिट्टी (Red Soil) सबसे बेस्ट मिट्टियों में से एक है। आइए जानते हैं लाल मिट्टी में कौन-सी फसल सबसे अच्छी होती है? लाल मिट्टी में पानी जल्दी निकल जाता है और इसमें कुछ पोषक तत्व कम होते हैं। इसलिए ऐसी फसलें इसमें अच्छी होती हैं, जिन्हें कम पानी की जरूरत होती है।

लाल मिट्टी क्या होती है?

लाल मिट्टी का रंग आयरन ऑक्साइड (Iron Oxide) की अधिक मात्रा के कारण लाल दिखाई देता है। यह मिट्टी आमतौर पर ग्रेनाइट और ग्नाइस जैसी चट्टानों के टूटने से बनती है। यह मिट्टी मुख्य रूप से तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में पाई जाती है।

लाल मिट्टी की खासियत क्या है?

  • पानी जल्दी सोखती है और जल्दी निकल भी जाती है।
  • इसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और जैविक पदार्थ (Organic Matter) कम होते हैं।
  • पोटाश और आयरन भरपूर मात्रा में मिलते हैं।
  • सही खाद और सिंचाई मिलने पर अच्छी पैदावार होती है।

लाल मिट्टी में कौन-कौन सी फसलें अच्छी होती हैं?

1. मूंगफली (Groundnut)

लाल मिट्टी को मूंगफली की खेती के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस मिट्टी में पानी नहीं रुकता, जिससे मूंगफली की जड़ों को सड़ने का खतरा कम रहता है। भारत के कई दक्षिणी राज्यों में लाल मिट्टी पर बड़े पैमाने पर मूंगफली उगाई जाती है।

2. बाजरा और ज्वार

बाजरा और ज्वार जैसे मोटे अनाज (Millets) कम पानी में भी अच्छी पैदावार देते हैं। इसलिए लाल मिट्टी इनके लिए बेहतर होती है। आज जब मोटे अनाज को "सुपरफूड" कहा जा रहा है, तब इनकी खेती का महत्व और बढ़ गया है।

3. दालें

अरहर (तूर), मूंग, उड़द और चना जैसी दालों की खेती भी लाल मिट्टी में अच्छी होती है। अगर खेत में पानी निकलने की अच्छी व्यवस्था हो तो इन फसलों की क्वालिटी बेहतर रहती है।

4. कपास

जहां लाल मिट्टी थोड़ी गहरी और उपजाऊ होती है, वहां कपास की खेती भी की जाती है। हालांकि कपास के लिए काली मिट्टी ज्यादा अच्छी होती है, लेकिन कई इलाकों में लाल मिट्टी भी अच्छे रिजल्ट देती है।

5. तिलहन

मूंगफली के अलावा तिल और सूरजमुखी जैसी तिलहन फसलें भी लाल मिट्टी में अच्छी होती हैं।

6. फल और बागवानी

अगर सिंचाई की सुविधा हो, तो लाल मिट्टी में कई फलदार पौधे भी लगाए जा सकते हैं। जैसे -

  • आम
  • अमरूद
  • संतरा
  • अंगूर
  • काजू

दक्षिण भारत में काजू के बागान लाल मिट्टी वाले इलाकों में बड़ी संख्या में मिलते हैं।

ये भी पढ़ें- दुकान और गाड़ी पर नींबू-मिर्च क्यों टांगा जाता है?

क्या धान और गेहूं भी उग सकते हैं?

हां, लेकिन इसके लिए पर्याप्त सिंचाई और खाद जरूरी होते हैं। धान को ज्यादा पानी चाहिए, जबकि लाल मिट्टी पानी जल्दी छोड़ देती है। इसलिए सिंचाई की अच्छी व्यवस्था के बिना धान की खेती करना मुश्किल हो सकती है।

लाल मिट्टी की उपज कैसे बढ़ाई जा सकती है?

  • खेत में जैविक खाद या गोबर की खाद डालें।
  • नाइट्रोजन और फॉस्फोरस की कमी को उर्वरकों से पूरा करें।
  • फसल चक्र (Crop Rotation) अपनाएं।
  • बारिश के पानी को संचित करें।
  • मिट्टी की जांच (Soil Testing) कराकर उसी के अनुसार पोषक तत्व दें।

ये भी पढ़ें- सड़क पर सफेद और पीली लाइनें क्यों होती हैं?

लाल मिट्टी को लेकर कुछ फैक्ट्स...

  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अनुसार, भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 18% हिस्सा लाल और पीली मिट्टी से ढका है।
  • भारत के तमिलनाडु और कर्नाटक के बड़े हिस्सों में लाल मिट्टी प्रमुख मिट्टी का प्रकार है।
  • लाल मिट्टी का pH सामान्यतः 5.5 से 7.0 के बीच होता है, इसलिए कई जगह यह हल्की अम्लीय (Slightly Acidic) होती है।
  • लाल मिट्टी में आयरन ऑक्साइड की ज्यादा मात्रा इसे लाल रंग देती है, लेकिन इसमें नाइट्रोजन और ह्यूमस कम होते हैं।

कॉन्टेन्ट सोर्सः Indian Council of Agricultural Research (ICAR), Indian Agricultural Research Institute (IARI), National Bureau of Soil Survey & Land Use Planning (NBSS&LUP), Food and Agriculture Organization (FAO), NCERT Geography (Class 11) – India: Physical Environment, Ministry of Agriculture & Farmers Welfare, Government of India.

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

दुकान और गाड़ी पर नींबू-मिर्च क्यों टांगा जाता है? भारत में प्रचलित हैं 10 ऐसे ही अजब-गजब टोने-टोटके
सड़क पर सफेद और पीली लाइनें क्यों होती हैं? सड़क पर लगे इन 30 ट्रैफिक साइन का मतलब जानते हैं?