जम्हाई क्यों आती है? सिर्फ नींद नहीं, इसके पीछे छिपे हैं शरीर और दिमाग के कई राज

Published : Jul 13, 2026, 11:17 AM IST
जम्हाई क्यों आती है?

सार

Yawning causes: जम्हाई क्यों आती है? जानिए जम्हाई आने के वैज्ञानिक कारण, दिमाग को ठंडा करने से लेकर नींद, थकान और बोरियत तक का इससे क्या संबंध है। साथ ही पढ़ें जम्हाई से जुड़े 5 रोचक और कम ज्ञात तथ्य।

जम्हाई हमारी बॉडी की एक नेचुरल प्रोसेस है। इसमें इंसान अपना मुंह बड़ा खोलकर गहरी सांस लेता है और फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ता है। इंसानों के अलावा कुछ जानवरों जैसे कुत्ते, बिल्ली, बंदर और शेर में भी यह प्रोसेस होती है। लोग मानते हैं कि जम्हाई (Yawning) सिर्फ नींद आने या थकान की वजह से आती है। लेकिन साइंस के मुताबिक, इसके पीछे कई और कारण हो सकते हैं।

1. जब दिमाग को ठंडा करने की जरूरत होती है...

साइंस की एक फेमस थ्योरी के अनुसार जम्हाई का काम दिमाग का टेंप्रेचर कंट्रोल करना होता है। जब हम जम्हाई लेते हैं, तब ठंडी हवा हमारी बॉडी के अंदर जाती है। इससे दिमाग का टेंप्रेचर थोड़ा कम होता है और हम ज्यादा तरोताजा या फ्रेश फील करते हैं। जैसे अगर आप लंबे समय तक कंटीन्यू पढ़ाई या कंप्यूटर पर वर्क करते हैं, तो अचानक जम्हाई आने लगती है। इसकी वजह मानसिक थकान और दिमाग को रीसेट करने की जरूरत हो सकती है।

2. नींद की कमी और थकान

यह सबसे आम वजह है। अगर आपने पूरी नींद नहीं ली है या शरीर बहुत थका हुआ है, तो दिमाग आराम का अलार्म देता है। इस समय बार-बार जम्हाई आती है। जैसे- रात में कम सोने के बाद ऑफिस, स्कूल या कॉलेज में बार-बार जम्हाई आना आम है।

3. बोरियत भी बन सकती है वजह

जब कोई काम बहुत देर तक बिना इंट्रेस्ट के किया जाता है, तो दिमाग का एक्टिवनेस कम होने लगती है। ऐसे समय में भी जम्हाई आती है। जैसे- लंबी और उबाऊ मीटिंग, लेक्चर या ट्रवेल के दौरान कई लोगों को लगातार जम्हाई आती है।

4. दूसरे को देखकर भी क्यों आ जाती है जम्हाई?

इसे Contagious Yawning यानी 'संक्रामक जम्हाई' कहते हैं। अगर आपके सामने कोई इंसान जम्हाई लेता है, तो कई बार आपको भी जम्हाई आने लगती है। डॉक्टर्स मानते हैं- इसका संबंध हमारे दिमाग में मौजूद मिरर न्यूरॉन्स और सोशल बिहैवियर से हो सकता है। यही वजह है परिवार, दोस्तों या करीबी लोगों के बीच यह ज्यादा दिखता है। जैसे - किसी रूम में कोई जम्हाई ले, तो कुछ ही मिनट में दूसरे लोग लोग भी जम्हाई लेने लगते हैं।

5. क्या ज्यादा जम्हाई आना बीमारी का संकेत है?

अगर बिना किसी वजह के दिनभर ज्यादा जम्हाई आए, तो यह कुछ समस्याओं की ओर इशारा है। जैसे-

  • नींद से जुड़ी बीमारी
  • तनाव
  • कुछ दवाइयों का असर
  • दुर्लभ मामलों में तंत्रिका तंत्र (Nervous System) से जुड़ी समस्या

और पढ़ें: हिचकी क्यों आती है? हिचकी आते ही क्यों कहते हैं कोई याद कर रहा है? हिचकी रोकने का क्या है घरेलू उपाय?

जम्हाई से जुड़े 5 रेयर फैक्ट

1. गर्भ में पल रहा शिशु भी जम्हाई लेता है। अल्ट्रासाउंड में कई बार गर्भ में मौजूद बच्चे को जम्हाई लेते हुए दिखता है।

2. मछलियों से लेकर शेर तक जम्हाई लेते हैं। यह सिर्फ इंसानों की आदत नहीं, बल्कि कई जीवों में पाई जाने वाली नेचुरल प्रोसेस है।

3. ठंडे मौसम में ज्यादा जम्हाई आती है। ठंडी हवा दिमाग को बेहतर तरीके से ठंडा करती है, इसलिए कुछ परिस्थितियों में सर्द मौसम में जम्हाई ज्यादा आती है।

4. 5 से 10 सेकंड तक एक सामान्य जम्हाई चलती है। एक जम्हाई लगभग 6 सेकंड की होती है।

5. सिर्फ जम्हाई की तस्वीर देखने से भी जम्हाई आ सकती है। कुछ लोगों में सिर्फ किसी की जम्हाई को देखते या उसके बारे में पढ़ते ही जम्हाई आने लगती है।

और पढ़ें: तिलक क्यों लगाते हैं? माथे पर तिलक लगाने की परंपरा कब और क्यों शुरू हुई? जानें हर जवाब

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
Read more Articles on

Recommended Stories

पूजा में कौन से फूल नहीं चढ़ाने चाहिए? शिव पूजा में क्यों नहीं चढ़ाया जाता केतकी का फूल? जानें सब कुछ...
पूजा किस दिशा में बैठकर करना अच्छा होता है? जानें वास्तु और परंपरा में क्या माना गया है सही