सुबह उठते ही थकान क्यों होती है? 7–8 घंटे की नींद के बाद भी क्यों टूटता है शरीर? जानें असली वजह

Published : Jul 25, 2026, 04:05 PM IST
सुबह उठते ही थकान क्यों होती है?

सार

Why Feel Tired In The Morning?: सुबह की थकान सिर्फ आलस नहीं, बल्कि खराब नींद की क्वालिटी का साइन है। जानें सुबह उठते ही थकान क्यों होती है? 7–8 घंटे की नींद के बाद भी क्यों टूटता है शरीर? क्या है इसके पीछे की असली वजह।

Waking Up Tired: रात में 7–8 घंटे की नींद लेने के बाद भी अगर सुबह उठते ही शरीर भारी लगे, आंखें खुलने का मन न करे या ऐसा महसूस हो कि जैसे पूरी रात सोए ही नहीं, तो यह सिर्फ आलस नहीं हो सकता। कई बार इसके पीछे हमारी रोजमर्रा की आदतें होती हैं, तो कई बार यह किसी हेल्थ प्रॉब्लम का साइन भी हो सकता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, सिर्फ नींद का टाइम ही नहीं, बल्कि नींद की क्वालिटी भी उतनी ही जरूरी होती है। यानी अगर आपने 8 घंटे बिस्तर पर बिताए, लेकिन नींद बार-बार टूटती रही, तो बॉडी को पूरा आराम नहीं मिल पाता।

सुबह थकान होने के मुख्य कारण

1. अच्छी नींद न मिलना: कई लोगों को लगता है वे पूरी रात सोए, लेकिन असलियत में उनकी नींद बार-बार टूटती रहती है। इससे बॉडी और दिमाग को पूरा आराम नहीं मिलता। उदाहरण: अगर कोई इंसान रात में कई बार मोबाइल देखता है या शोर की वजह से उसकी नींद टूटती रहती है, तो सुबह वह थका हुआ महसूस करता है।

2. देर रात तक मोबाइल चलाना: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी से निकलने वाली ब्लू लाइट बॉडी में बनने वाले मेलाटोनिन हार्मोन को प्रभावित करती है। यही हार्मोन अच्छी नींद लाने में मदद करता है।

और पढ़ें  -  डोपिंग टेस्ट क्या होता है? खिलाड़ी का A और B सैंपल क्यों लिया जाता है? डोपिंग टेस्ट में फेल होने पर क्या होता है? 

3. स्लीप एपनिया (Sleep Apnea): इस बीमारी में सोते समय सांस कुछ सेकंड के लिए रुक-रुक कर चलती है। इंसान को इसका पता भी नहीं चलता, लेकिन पूरी रात उसकी नींद डिस्टर्ब रहती है। अगर सुबह उठते ही सिरदर्द, ज्यादा थकान या दिनभर नींद आती रहे, तो इसका चेकअप करवाना चाहिए।

4. शरीर में पोषक तत्वों की कमी: आयरन, विटामिन B12 और विटामिन D की कमी से बॉडी में एनर्जी कम हो सकती है। इससे सुबह उठते ही वीकनेस और थकान महसूस होती है।

5. तनाव और चिंता: अगर दिमाग लगातार तनाव में रहता है, तो बॉडी आराम से सो नहीं पाता। इसका असर अगली सुबह साफ दिखाई देता है।

6. पानी की कमी (डिहाइड्रेशन): रातभर शरीर बिना पानी के रहता है। अगर दिनभर भी पानी कम पिया गया हो, तो सुबह शरीर सुस्त महसूस करता है।

7. कुछ बीमारियां भी हो सकती हैं वजह: थायरॉयड, डायबिटीज, एनीमिया, डिप्रेशन और हार्मोन से जुड़ी कुछ समस्याओं में भी सुबह की थकान एक नॉर्मल लक्षण हो सकता है।

और पढ़ें -  हाथ-पैर सुन्न क्यों हो जाते हैं? झनझनाहट और सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, जानें इसके 6 बड़े कारण और बचाव के तरीके

सुबह फ्रेश महसूस करने के लिए क्या करें?

  • - रोज एक ही समय पर सोएं और उठें। 
  • - सोने से कम से कम 1 घंटा पहले मोबाइल और टीवी बंद कर दें। 
  • - 7–9 घंटे की अच्छी नींद लें। 
  • - सुबह उठकर एक गिलास पानी पिएं। 
  • - हल्की एक्सरसाइज या टहलना शुरू करें। 
  • - बैलेंस्ड डाइट लें। 
  • - कैफीन और हैवी भोजन रात में कम लें।

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?

  • - अगर, कई हफ्तों से रोज सुबह थकान महसूस हो रही हो। 
  • - अगर, दिनभर नींद आती हो। 
  • - अगर, तेज खर्राटे आते हों। 
  • - अगर, सांस रुकने जैसा महसूस होता हो। 
  • - अगर, अचानक वजन कम हो रहा हो। 
  • - अगर, कमजोरी के साथ चक्कर भी आते हों।

कॉन्टेन्ट सोर्सः WHO, American Academy of Sleep Medicine (AASM), Sleep Foundation, Mayo Clinic, Cleveland Clinic, National Health Service (NHS) UK.

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
Read more Articles on

Recommended Stories

हाथ-पैर सुन्न क्यों हो जाते हैं? झनझनाहट और सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, जानें इसके 6 बड़े कारण और बचाव के तरीके
कांवड़ यात्रा में क्या करें और क्या नहीं? ये 10 नियम नहीं जानते तो मुश्किल में पड़ सकते हैं