हाथ-पैर सुन्न क्यों हो जाते हैं? झनझनाहट और सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, जानें इसके 6 बड़े कारण और बचाव के तरीके

Published : Jul 25, 2026, 03:13 PM IST
हाथ-पैर सुन्न क्यों हो जाते हैं?

सार

Nerve Damage Symptoms: आखिरकार क्यों अचानक से हाथ पैर सुन्न हो जाते हैं। सुन्न होने से कैसे बचें? और कब डॉक्टर के पास जाना बेहद जरूरी हो जाता है।

अक्सर सुनने को मिलता है सुबह उठते ही हाथ सुन्न हो गया हो, लंबे समय तक एक ही जगह बैठने के बाद पैर में झनझनाहट शुरू हो गई? कुछ देर बाद जैसे ही हाथ-पैर हिलाते हैं, सब नॉर्मल हो जाता है। यह लगभग हर इंसान को कभी ना कभी होता है। ज्यादातर मामलों में हाथ-पैर का सुन्न होना नॉर्मल होता है। लेकिन यह बार-बार होने लगे, लंबे समय तक रहे या इसके साथ वीकनेस, बोलने में प्रॉब्लम, चक्कर आने जैसी परेशानी हो, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

आखिर हाथ-पैर सुन्न क्यों हो जाते हैं?

हमारी बॉडी में नसें (Nerves) दिमाग से पूरे बॉडी तक मैसेज पहुंचाती हैं। जब किसी नस पर दबाव पड़ता है या उसमें ब्लड का फ्लो कुछ समय के लिए कम हो जाता है, तो उस पार्ट में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होने लगता है। जैसे - अगर आप लंबे समय तक पैर पर पैर चढ़ाकर बैठते हैं, तो पैर की नस दब सकती है। जैसे ही आप पैर सीधा करते हैं, कुछ सेकंड या मिनट में झनझनाहट खत्म हो जाती है।

हाथ-पैर सुन्न होने के मुख्य कारण क्या?

1. लंबे समय तक एक ही कंडीशन में बैठना या सोना

यह सबसे आम कारण है। एक ही पॉजीशन में बैठने या सोने से नसों पर दबाव पड़ जाता है।

2. विटामिन B12 की कमी

विटामिन B12 नसों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर हाथ-पैर में झनझनाहट, सुन्नपन और कमजोरी महसूस होती है।

3. डायबिटीज (मधुमेह)

लंबे समय तक शुगर बढ़ी रहने से नसों को नुकसान पहुंच सकता है। इसे डायबिटिक न्यूरोपैथी कहते हैं।

4. गर्दन या रीढ़ की हड्डी की समस्या

स्लिप डिस्क या सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस जैसी समस्याओं में नस दबने से हाथ या पैर सुन्न हो जाते हैं।

5. ब्लड का फ्लो कम होना

बॉडी के किसी पार्ट में अगर पर्याप्त ब्लड नहीं पहुंच रहा है, तो वहां सुन्नपन महसूस हो सकता है।

6. तनाव और घबराहट

कई बार ज्यादा चिंता या पैनिक अटैक के दौरान भी हाथ-पैर में झनझनाहट महसूस होती है।

कब तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए?

अगर सुन्नपन के साथ इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर्स से संपर्क करना चाहिए...

  • अचानक एक तरफ हाथ या पैर सुन्न होना
  • बोलने में परेशानी
  • चेहरा टेढ़ा होना
  • चलने में दिक्कत
  • तेज चक्कर आना
  • सुन्नपन कई घंटों तक बना रहना

बता दें, ये स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी के अलार्म भी हो सकते हैं।

सुन्न होने से कैसे बचें?

  •  हर 30–40 मिनट में उठकर थोड़ा चलें।
  •  बैलेंस्ड डाइट लें, विटामिन B12 से भरपूर चीजें खाएं।
  • ब्लड शुगर कंट्रोल रखें।
  • रेगुलर व्यायाम करें।
  • सही पॉजीशन (Posture) में बैठें।
  • स्मोकिंग और शराब से बचें।
  • भरपूर पानी पिएं।

और पढ़ें: पांडा की पॉटी से बनती है ये चाय! जानिए क्यों लाखों-करोड़ों में बिकती हैं ये 5 चाय-पत्तियां

नसों को लेकर जानें कुछ बातें

  • WHO के अनुसार, दुनिया भर में करोड़ों लोग किसी न किसी प्रकार की नसों (Neurological) संबंधी समस्या से प्रभावित हैं।
  • डायबिटीज वाले लगभग 50% मरीजों में समय के साथ डायबिटिक न्यूरोपैथी डेवलप हो सकती है, जिससे हाथ-पैर में सुन्नपन और दर्द हो सकता है।
  • विटामिन B12 की कमी शाकाहारी लोगों और बुजुर्गों में ज्यादा देखी जाती है क्योंकि यह विटामिन मुख्य रूप से पशु-आधारित खाद्य पदार्थों में पाया जाता है।
  •  कार्पल टनल सिंड्रोम कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करने वाले लोगों में हाथ सुन्न होने का एक नॉर्मल वजह है।
  • स्ट्रोक के शुरुआती संकेतों में बॉडी के एक हिस्से का अचानक सुन्न होना सबसे मुख्य लक्षणों में से एक माना जाता है।

और पढ़ें: नदी का पानी मीठा क्यों होता है? सारी नदियां समुद्र में मिलती हैं, तो उनका पानी खारा क्यों

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
Read more Articles on

Recommended Stories

कांवड़ यात्रा में क्या करें और क्या नहीं? ये 10 नियम नहीं जानते तो मुश्किल में पड़ सकते हैं
Bathroom, Lavatory और Powder Room का कन्फ्यूजन होगा खत्म! जानें तीनों में अंतर