KBC Quiz: KBC हॉट सीट जैसा रोमांच चाहिए? भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों, आजादी और संविधान पर ये GK क्विज खेलें और जानें कितने जवाब आप बिना गलती दे सकते हैं!
KBC Style GK Quiz: अगर आपको KBC के हॉट सीट वाले सवालों का रोमांच पसंद है, तो यह GK Quiz आपके लिए है। इस क्विज में भारत के राष्ट्रीय फल, राष्ट्रीय जलीय जीव, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आजादी और भारतीय संविधान से जुड़े सवाल शामिल हैं। हर सवाल में 4 ऑप्शन दिए गए हैं और आपको सही जवाब चुनना है। सवाल आसान से लेकर ऐसे हैं, जो आपकी सामान्य ज्ञान की तैयारी को भी परखेंगे। तो मान लीजिए कि आप KBC की हॉट सीट पर बैठे हैं और शुरू कीजिए अपना GK का खेल। देखते हैं आपके कितने जवाब सही निकलते हैं!
सवाल - भारत का राष्ट्रीय फल कौन-सा माना जाता है?
A. केला
B. सेब
C. आम
D. नारियल
सही जवाब: C. आम
सवाल - भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव कौन-सा है?
A. गंगा डॉल्फिन
B. मगरमच्छ
C. कछुआ
D. व्हेल
सही जवाब: A. गंगा डॉल्फिन
सवाल - भारत का राष्ट्रीय गान कौन-सा है?
A. वंदे मातरम्
B. जन गण मन
C. सारे जहाँ से अच्छा
D. ऐ मेरे वतन के लोगों
सही जवाब: B. जन गण मन
सवाल - भारत का राष्ट्रीय गीत कौन-सा है?
A. जन गण मन
B. वंदे मातरम्
C. जननी जन्मभूमिश्च
D. वैष्णव जन तो तेने कहिए
सही जवाब: B. वंदे मातरम्
सवाल - भारत के राष्ट्रीय गान के रचयिता कौन हैं?
A. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय
B. रवींद्रनाथ टैगोर
C. मुंशी प्रेमचंद
D. सुभद्रा कुमारी चौहान
सही जवाब: B. रवींद्रनाथ टैगोर
सवाल - वंदे मातरम् के रचयिता कौन हैं?
A. रवींद्रनाथ टैगोर
B. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय
C. सरोजिनी नायडू
D. मैथिलीशरण गुप्त
सही जवाब: B. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय
सवाल - भारत को स्वतंत्रता कब मिली?
A. 26 जनवरी 1950
B. 15 अगस्त 1947
C. 26 नवंबर 1949
D. 9 अगस्त 1942
सही जवाब: B. 15 अगस्त 1947
सवाल - भारत में गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?
A. 15 अगस्त
B. 2 अक्टूबर
C. 26 जनवरी
D. 14 नवंबर
सही जवाब: C. 26 जनवरी
सवाल - भारत छोड़ो आंदोलन किस वर्ष शुरू हुआ?
A. 1930
B. 1935
C. 1942
D. 1947
सही जवाब: C. 1942
सवाल - दांडी मार्च किस आंदोलन से जुड़ा था?
A. असहयोग आंदोलन
B. सविनय अवज्ञा आंदोलन
C. भारत छोड़ो आंदोलन
D. स्वदेशी आंदोलन
सही जवाब: B. सविनय अवज्ञा आंदोलन
सवाल - जलियांवाला बाग हत्याकांड किस वर्ष हुआ?
A. 1905
B. 1919
C. 1927
D. 1931
सही जवाब: B. 1919
ये भी पढ़ें- KBC Pattern GK Quiz: 21 सवाल, 4 ऑप्शन और एक सही जवाब, क्या आप जीत पाएंगे पूरा गेम?
सवाल - असहयोग आंदोलन किसने शुरू किया था?
A. सरदार पटेल
B. महात्मा गांधी
C. बाल गंगाधर तिलक
D. सुभाष चंद्र बोस
सही जवाब: B. महात्मा गांधी
सवाल - सुभाष चंद्र बोस ने किस सेना का नेतृत्व किया?
A. आजाद हिंद फौज
B. गोरखा रेजिमेंट
C. मराठा रेजिमेंट
D. राजपूताना राइफल्स
सही जवाब: A. आजाद हिंद फौज
सवाल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किस वर्ष हुई?
A. 1875
B. 1885
C. 1895
D. 1905
सही जवाब: B. 1885
सवाल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
A. दादाभाई नौरोजी
B. डब्ल्यू. सी. बनर्जी
C. गोपाल कृष्ण गोखले
D. बाल गंगाधर तिलक
सही जवाब: B. डब्ल्यू. सी. बनर्जी
सवाल - भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?
A. सरदार पटेल
B. जवाहरलाल नेहरू
C. राजेंद्र प्रसाद
D. लाल बहादुर शास्त्री
सही जवाब: B. जवाहरलाल नेहरू
ये भी पढ़ें- Kaun Banega Crorepati Quiz: अरब सागर से लेकर DNA तक, इन 20 सवालों में कितने सही होंगे आपके जवाब?
सवाल - भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
A. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
B. डॉ. एस. राधाकृष्णन
C. जवाहरलाल नेहरू
D. सी. राजगोपालाचारी
सही जवाब: A. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
सवाल - भारत के प्रथम गृहमंत्री कौन थे?
A. जवाहरलाल नेहरू
B. सरदार वल्लभभाई पटेल
C. राजेंद्र प्रसाद
D. मौलाना आजाद
सही जवाब: B. सरदार वल्लभभाई पटेल
सवाल - भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?
A. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
B. जवाहरलाल नेहरू
C. बी. आर. आंबेडकर
D. सरदार पटेल
सही जवाब: A. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
सवाल - संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
A. राजेंद्र प्रसाद
B. बी. आर. आंबेडकर
C. जवाहरलाल नेहरू
D. सरदार पटेल
सही जवाब: B. बी. आर. आंबेडकर
सवाल - भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे?
A. मौलाना अबुल कलाम आजाद
B. जॉन मथाई
C. सी. डी. देशमुख
D. राजेंद्र प्रसाद
सही जवाब: A. मौलाना अबुल कलाम आजाद
