बाल क्यों झड़ते हैं? जानें 10 सबसे बड़े कारण, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

Published : Jul 10, 2026, 08:42 AM IST
Hair Loss Causes

सार

Hair Loss Causes: रोज 50-100 बाल झड़ना सामान्य है, लेकिन नए बाल अधिक झड़ें और नए बाल न उगें तो चिंता की बात है। जानें बाल झड़ने के 10 बड़े कारण और बचाव के आसान उपाय।

Why Hair Falls: कंघी करते समय, नहाते वक्त या तकिए पर बाल दिखना कई लोगों को परेशान कर देता है। डॉक्टरों के अनुसार- हर दिन 50 से 100 बाल झड़ना रूटीन है। हमारे सिर के बाल लगातार एक नेचुरल साइकल से गुजरते हैं। कुछ बाल पुराने होकर गिरते हैं और उनकी जगह नए बाल उगते हैं। परेशानी तब होती है, जब झड़ने वाले बालों की जगह नए बाल नहीं आते या बहुत कम आते हैं। जानिए बाल झड़ने के 10 सबसे बड़े कारण।

बाल क्यों झड़ते हैं?

बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार इसकी वजह हमारी लाइफस्टाइल होती है, तो कई बार कोई बीमारी या हार्मोन में बदलाव।

1. आनुवंशिक कारण (Genetics Problem)

बाल झड़ने का सबसे आम कारण जेनेटिक है। अगर परिवार में माता-पिता या दादा-दादी को कम उम्र में बाल झड़ने की समस्या रही है, तो अगली पीढ़ी में भी इसका असर दिखता है।

2. तनाव और चिंता

लगातार तनाव, मानसिक दबाव या किसी बड़े सदमे के बाद भी बाल तेजी से झड़ते हैं। इसे मेडिकल भाषा में Telogen Effluvium कहते हैं।

3. शरीर में पोषण की कमी

अगर शरीर में आयरन, प्रोटीन, विटामिन D, विटामिन B12, जिंक या बायोटिन जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाए, तो बाल कमजोर होकर टूटने और झड़ने लगते हैं।

4. हार्मोन में बदलाव

महिलाओं में गर्भावस्था, डिलीवरी, मेनोपॉज या थायरॉयड की समस्या के दौरान हार्मोन बदलते हैं। इसका असर बालों पर भी पड़ता है।

5. गलत हेयर केयर

बार-बार हेयर कलर, केमिकल ट्रीटमेंट, बहुत ज्यादा हीट (स्ट्रेटनर या ब्लो ड्रायर) और बालों को बहुत कसकर बांधने से भी बाल कमजोर हो जाते हैं।

6. कुछ बीमारियां और दवाएं

डायबिटीज, थायरॉयड, ऑटोइम्यून बीमारी, स्कैल्प इंफेक्शन या कुछ दवाओं (जैसे कैंसर की कीमोथेरेपी) के कारण भी बाल झड़ते हैं।

क्या रोज बाल झड़ना टेंशन की बात है?

नहीं। अगर रोजाना 50 से 100 बाल झड़ रहे हैं, तो यह रूटीन साइकल का पार्ट है। लेकिन अगर बाल गुच्छों में गिरने लगें, मांग चौड़ी होने लगे, सिर की त्वचा दिखने लगे या हेयरलाइन तेजी से पीछे जाने लगे, तो इसे इग्नोर ना करें।

बाल झड़ने से कैसे बचें?

  • बैलेंस्ड डाइट लें।
  • अपने खाने में प्रोटीन, हरी सब्जियां, फल, दाल, अंडे, दूध, मेवे और साबुत अनाज शामिल करें।
  • टेंशन कम लें।
  • योग, मेडिटेशन और भरपूर नींद तनाव कम करने में मदद करते हैं, जिससे बालों की सेहत भी बेहतर रहती है।
  • बालों की प्रॉपर देखभाल करें।
  • हल्के शैंपू का यूज करें। गीले बालों में जोर से कंघी ना करें। बहुत ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स से बचें।

नोटः अगर लगातार बाल झड़ रहे हैं, तो खुद दवा लेने की जगह त्वचा रोग विशेषज्ञ (Dermatologist) से संपर्क करें।

कॉन्टेन्ट सोर्सः American Academy of Dermatology, Mayo Clinic, National Health Service (NHS), Cleveland Clinic, MedlinePlus.

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

ChatGPT क्या है और कैसे काम करता है? ChatGPT कैसे सेकंडों में देता है जवाब? हर यूजर को पता होनी चाहिए ये बातें
आंख क्यों फड़कती है? आंख फड़कने के पीछे छिपे हैं ये चौंकाने वाले कारण