
Why Ice Does Not Sink: जब भी हम किसी ग्लास में पानी डालकर उसमें बर्फ का टुकड़ा डालते हैं, तो वह ऊपर तैरने लगती है। हम अक्सर देखते हैं भारी चीजें पानी में डूब जाती हैं, लेकिन बर्फ तो पानी से ही बनी होती है, फिर यह डूबने के बजाय तैरने क्यों लगती है? इसका जवाब है घनत्व (Density) और पानी का अनोखा स्ट्रक्चर। यही वजह है बर्फ पानी के ऊपर तैरती है। यह सिर्फ एक साइंस नहीं, बल्कि पृथ्वी पर जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण है।
घनत्व का मतलब है किसी फिक्स जगह में कितना पदार्थ-लिक्विड भरा हुआ है। ज्यादा घनत्व वाले सामान वैसे पानी में डूब जाती हैं, लेकिन कम घनत्व वाली चीजें पानी पर तैरती रहती हैं। यही नियम बर्फ पर भी लागू होता है।
जब पानी ठंडा होकर 0°C पर जमता है, तो उसके कण (Molecules) एक खास तरह की खुली जाली (Open Crystal Structure) बना लेते हैं। इस नए स्ट्रक्चर में पानी के कण के बीच पहले की तुलना में ज्यादा जगह बन जाती है। इससे बर्फ का आयतन (Volume) बढ़ जाता है, लेकिन उसका वजन वही रहता है। यानी समान वजन ज्यादा जगह घेरने लगता है, इसलिए बर्फ का घनत्व पानी से कम हो जाता है। इसी कारण बर्फ पानी के ऊपर तैरती है।
ये भी पढ़ें- पेड़ ऑक्सीजन क्यों देते हैं?
ज्यादातर प्रोडक्ट ठंडे होकर ठोस बनने पर सिकुड़ जाते हैं और उनका घनत्व बढ़ जाता है। इसलिए वे अपने लिक्विड रूप में डूब जाते हैं। लेकिन पानी इस नियम का अपवाद (Exception) है। जब पानी बर्फ बनता है, तो उसका आयतन बढ़ता है और घनत्व कम हो जाता है। यही वजह है कि बर्फ पानी पर तैरती है।
यह सवाल दिलचस्प है। अगर बर्फ पानी में डूब जाती, तो सर्दियों में झीलों और तालाबों की सतह पर बनने वाली बर्फ नीचे चली जाती। धीरे-धीरे पूरा जलाशय जम सकता था। इस कंडीशन में पानी में रहने वाली मछलियों, पौधों और दूसरे जीवों का जिंदा रहना मुश्किल हो जाता। लेकिन क्योंकि बर्फ ऊपर तैरती है, इसलिए वह एक इंसुलेटर (Insulator) की तरह काम करती है। नीचे का पानी गर्म और तरल बना रहता है, जिससे जलीय जीव सर्दियों में भी जिंदा रहते हैं।
ये भी पढ़ें- इंद्रधनुष क्यों बनता है?
नहीं। बर्फ का केवल एक छोटा पार्ट ही पानी के ऊपर दिखता है। इसका लगभग 90% पार्ट पानी के अंदर रहता है और करीब 10% पार्ट ही ऊपर दिखता है।
एक ग्लास में पानी भरें और उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालें। आप देखेंगे...
कॉन्टेन्ट सोर्सः NASA Earth Observatory, U.S. Geological Survey (USGS), Encyclopaedia Britannica, National Snow and Ice Data Center (NSIDC), Khan Academy.