
How Trees Make Oxygen: जब भी पर्यावरण की बात होती है, सबसे पहले कहा जाता है पेड़ ऑक्सीजन देते हैं, इसलिए पेड़ लगाइए। लेकिन क्या आप जानते हैं पेड़ ऑक्सीजन देते क्यों हैं? क्या वे इंसानों की हेल्प करने के लिए ऐसा करते हैं? इसका जवाब साइंस में छिपा है। पेड़ इंसानों के लिए ऑक्सीजन नहीं बनाते, बल्कि अपना भोजन बनाने के प्रोसेस के दौरान ऑक्सीजन खुद ब खुद बनती है। यही ऑक्सीजन बाद में वातावरण (Environment) में मिक्स हो जाती है। यही इंसानों और अन्य सभी जीवों के काम आती है।
पेड़ों में भी जान होती है। उन्हें भी जिंदा रहने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है। लेकिन जानवरों की तरह वे भोजन नहीं खा सकते। इसलिए वे अपना खाना खुद बनाते हैं। इस प्रोसेस को प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) कहा जाता है। प्रकाश संश्लेषण वह जैविक प्रोसेस (biological process) है जिसके द्वारा हरे पौधे, शैवाल और कुछ बैक्टीरिया सूर्य के प्रकाश की मौजूदगी में पानी और कार्बन डाइऑक्साइड की हेल्प से अपना भोजन बनाते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। इस प्रोसेस के लिए पेड़ों को 3 चीजों की जरूरत होती है-
ये भी पढ़ें- इंद्रधनुष क्यों बनता है?
जब पेड़ सूर्य के प्रकाश को लेता है, उस दौरान-
इस पूरे प्रोसेस में ऑक्सीजन एक उप-उत्पाद (By-product) के रूप में बनती है, जिसे पेड़ अपनी पत्तियों के छोटे-छोटे छेदों (स्टोमाटा) के जरिए हवा में छोड़ देते हैं। मतलब पेड़ ऑक्सीजन इसलिए छोड़ते हैं क्योंकि यह उनकी भोजन बनाने के नेचुरल प्रोसेस का पार्ट है।
ये भी पढ़ें- क्या सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना चाहिए?
यह गलतफहमी है कि पेड़ 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ते रहते हैं। असल में ज्यादातर पेड़ दिन में, जब सूर्य का प्रकाश निकलता है, तब प्रकाश लेते (संश्लेषण) हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। रात में प्रकाश नहीं होता। उस समय अधिकांश पेड़ भी अन्य जीवों की तरह सांस लेते हैं और थोड़ी मात्रा में ऑक्सीजन का उपयोग करके कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं। दिन में बनने वाली ऑक्सीजन की मात्रा आम तौर पर रात से कहीं ज्यादा होती है।
हां, लगभग सभी हरे पौधे और पेड़ प्रकाश की मदद से ऑक्सीजन छोड़ते हैं। हालांकि अलग-अलग पौधों में यह मात्रा उनके साइज, उम्र, प्रजाति, मौसम और रोशनी की उपलब्धता के अनुसार बदल सकती है।
पेड़ सिर्फ ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि...
नहीं। पृथ्वी की बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन समुद्रों में रहने वाले सूक्ष्म शैवाल (Phytoplankton) और अन्य जलीय पौधों द्वारा भी बनाई जाती है। इसलिए समुद्र भी पृथ्वी के ऑक्सीजन चक्र में मुख्य रोल निभाता है।
कॉन्टेन्ट सोर्सः NASA Earth Observatory, National Geographic, Encyclopaedia Britannica, NOAA (National Oceanic and Atmospheric Administration).