Kya Subah Khali Pet Nimbu Pani Pina Chahiye: सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे हैं या नुकसान, जानें। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, विटामिन C देता है, पाचन व किडनी स्टोन में मदद कर सकता है। सावधानियां भी पढ़ें।
Lemon Water Benefits: गर्मी के दिनों में प्यास को शांत करने के लिए लोग सबसे पहले नींबू पानी याद करते हैं। लेकिन यह सिर्फ एक ठंडा पेय नहीं, बल्कि बॉडी को हाइड्रेट रखने और कई जरूरी पोषक तत्व (Nutrients) देने वाला आसान घरेलू ड्रिंक भी है। नींबू में विटामिन C, पोटैशियम, साइट्रिक एसिड और कई एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। यह बॉडी के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, नींबू पानी कोई जादुई दवा नहीं है। यह बैलेंस खानपान और स्वस्थ लाइफ स्टाइल का एक पार्ट है, सिर्फ इससे कोई बीमारी ठीक नहीं होगी।
1. बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है
हमारे बॉडी का बड़ा पार्ट पानी से बना है। गर्मी, पसीना या ज्यादा वर्क आउट करने पर बॉडी में पानी की कमी हो जाती है। अगर सादा पानी पीना आपको पसंद नहीं है, तो नींबू पानी बेहतर ऑप्शन हो सकता है। जैसे - धूप में बाहर से आने के बाद एक ग्लास सादा नींबू पानी बॉडी में पानी की कमी पूरी करने में मदद करता है।
2. विटामिन C का बेहतर सोर्स
नींबू में विटामिन C होता है, जो बॉडी इम्यून सिस्टम को सामान्य रूप से वर्क करने में हेल्प करता है। यह स्किन, मसूड़ों और घाव भरने के प्रोसेस के लिए भी जरूरी पोषक तत्व है। विटामिन C कई फलों और सब्जियों से भी मिलता है, इसलिए सिर्फ अकेले नींबू पर डिपेंड रहना सही नहीं है।
3. डाइजेशन में मदद मिल सकती है
कुछ लोग भोजन के साथ या बाद में नींबू पानी पीते हैं। पर्याप्त पानी पीना और बैलेंस्ड डाइट लेना डाइजेशन के लिए जरूरी है, और नींबू पानी इसमें मदद कर सकता है। हालांकि, अगर किसी को एसिडिटी या गैस्ट्रिक अल्सर की समस्या है, तो नींबू पानी से परेशानी बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- कॉफी ज्यादा क्यों नहीं पीना चाहिए?
4. किडनी स्टोन के खतरे को कम करने में मदद
नींबू में मौजूद साइट्रेट (Citrate) कुछ प्रकार की किडनी स्टोन, खासकर कैल्शियम स्टोन बनने का खतरा कम कर सकता है। यही वजह है कुछ मरीजों को डॉक्टर भरपूर पानी के साथ नींबू लेने को कहते हैं। लेकिन अगर किसी को पहले से किडनी की बीमारी है, तो खुद से इलाज करने के बजाय डॉक्टर्स ओपेनियन जरूरी है।
5. कम कैलोरी वाला हेल्दी ड्रिंक
अगर आप कोल्ड ड्रिंक या ज्यादा शुगर वाले लिग्विड की जगह बिना या कम शुगर वाला नींबू पानी पीते हैं, तो यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जैसे- हर दिन एक बोतल मीठा सॉफ्ट ड्रिंक पीने की बजाय सादा नींबू पानी पीना एक्स्ट्रा शुगर और कैलोरी कम करने में हेल्प कर सकता है।
ये भी पढ़ें- खाना धीरे-धीरे क्यों खाना चाहिए?
क्या रोज नींबू पानी पीना सही है?
हां। स्वस्थ इंसान के लिए एक लिमिट में नींबू पानी पीना सेफ होता है। लेकिन इसमें ज्यादा शुगर या नमक मिक्स करने पर इसके बेनिफिट कम हो जाते हैं। अगर आप हर दिन सुबह नींबू पानी पीते लेते हैं, तो यह जरूरी नहीं कि इससे तेजी से वजन घट जाएगा। वजन कम करने के लिए बैलेंस्ड डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और बढ़िया लाइफ स्टाइल ज्यादा जरूरी है।
ज्यादा नींबू-पानी किन लोगों को सावधानी से लेना चाहिए?
- बार-बार एसिडिटी जिसको होती है।
- जिनके दांतों का एनामेल कमजोर है। नींबू का अम्ल दांतों पर इंपैक्ट डालता है, इसलिए स्ट्रॉ का यूज करना या बाद में सादा पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।
- जिन्हें डॉक्टर ने किसी खास कारण से खट्टे फलों से बचने की सलाह दी हो।
नींबू पानी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े
- 100 ग्राम नींबू में लगभग 53 मिलीग्राम विटामिन C होता है।
- स्वस्थ लोगों को प्रतिदिन 90 मिलीग्राम, महिलाओं को 75 मिलीग्राम विटामिन C की जरूरत होती है।
- एक मीडियम साइज के नींबू से आमतौर पर 30–45 मिलीलीटर रस निकलता है।
- सामान्य सादा नींबू पानी (विदाउट शुगर) में कैलोरी कम होती है, जबकि शुगर मिक्स करने कैलोरी बढ़ जाती है।
कॉन्टेन्ट सोर्सः WHO, U.S. Department of Agriculture (USDA) FoodData Central, National Institutes of Health (NIH), National Kidney Foundation, Harvard T.H. Chan School of Public Health.
