रुपया कमजोर क्यों होता है? डॉलर के मुकाबले इसकी कीमत कैसे तय होती है? ज्यादातर लोग नहीं जानते इसका जवाब

Published : Jul 14, 2026, 01:17 PM IST
Indian Rupee

सार

Why Rupee Falls: रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर क्यों होता है? जानिए डॉलर के सामने भारतीय रुपए की कीमत कैसे तय होती है, रुपया कमजोर होने के फायदे-नुकसान और 5 दिलचस्प फैक्ट्स।

Rupee vs Dollar: अक्सर सुनने को मिलता है रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हो गया। इसका मतलब यह नहीं है कि आपके हाथ में रखा ₹100 का नोट छोटा या बेकार हो गया। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि विदेशी मुद्रा, खासकर अमेरिकी डॉलर खरीदने के लिए पहले से ज्यादा रुपए खर्च करने पड़ेंगे। जैसे अगर पहले 1 अमेरिकी डॉलर ₹90 था और बाद में 1 डॉलर ₹95 हो गया, तो इसका मतलब है रुपया कमजोर हुआ है, क्योंकि अब एक डॉलर खरीदने के लिए 5 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे। आइए जानते हैं आखिर रुपया कमजोर क्यों होता है? डॉलर के मुकाबले इसकी कीमत कैसे तय होती है? और इससे जुड़ी हर जानकारी...

रुपया कमजोर क्यों होता है?

1. डॉलर की डिमांड बढ़ने पर

भारत को कच्चा तेल (Crude Oil), इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और अन्य कई चीजें विदेशों से खरीदनी पड़ती हैं। इनका पेमेंट ज्यादातर डॉलर में होता है। जब भारतीय कंपनियों को ज्यादा डॉलर चाहिए होते हैं, तो डॉलर की मांग बढ़ जाती है। डिमांड बढ़ने पर डॉलर महंगा और रुपया कमजोर हो जाता है। जैसे अगर वर्ल्ड मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ जाए, तो भारत को ज्यादा डॉलर खर्च करने पड़ेंगे।

2. आयात ज्यादा और निर्यात कम होने पर

अगर कोई देश विदेशों से ज्यादा सामान खरीदता है या इंपोर्ट करता है और कम सामान बेचता है या एक्सपोर्ट करता है, तो उसे ज्यादा विदेशी मुद्रा की जरूरत पड़ेगी। इससे भी रुपए पर प्रेशर बढ़ता है।

3. फॉरेन इन्वेस्ट कम होने पर

जब फॉरेन इन्वेस्टर्स भारत में पैसा लगाते हैं, तो वे डॉलर को रुपए में बदलते हैं। इससे रुपए की डिमांड बढ़ती है, लेकिन अगर वे अपना इन्वेस्ट निकालकर भारत से बाहर ले जाते हैं, तो वे रुपया बेचकर डॉलर खरीदते हैं। इससे भी हमारा रुपया कमजोर पड़ता है।

4. महंगाई (Inflation) का असर

अगर किसी देश में महंगाई ज्यादा टाइम तक रहती है और दूसरे देशों की तुलना में तेजी से बढ़ती है, तो उसकी मुद्रा पर दबाव आ सकता है। हालांकि मुद्रा की कीमत पर कई अदर इकॉनॉमी वजह भी साथ-साथ इंपैक्ट डालते हैं।

5. वैश्विक घटनाएं भी असर डालती हैं

युद्ध, वैश्विक आर्थिक संकट, क्रूड ऑयल की कीमत, ब्याज दरों में बदलाव और अंतरराष्ट्रीय संघर्ष जैसी घटनाएं भी डॉलर और रुपए की कीमत पर इंपैक्ट डालती हैं।

क्या रुपया कमजोर होना हमेशा खराब होता है?

नहीं। कुछ नुकसान होता है, जैसे- पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है। विदेश से आने वाले सामान की कीमत बढ़ सकती है। विदेश में पढ़ाई या ट्रवेलिंग महंगी हो सकती है। वहीं कुछ फायदे भी हैं, जैसे- अगर रुपया थोड़ा कमजोर होता है, तो भारतीय सामान विदेशों में कुछ सस्ता पड़ सकता है। इससे निर्यात करने वाली कंपनियों को कुछ मामलों में बेनिफिट मिलता है।

रुपए की कीमत कौन तय करता है?

भारत में रुपए की विनिमय दर (Exchange Rate) मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा बाजार (Forex Market) में डिमांड और सप्लाई के आधार पर फिक्स होती है। RBI (Reserve Bank of India) जरूरत पड़ने पर विदेशी मुद्रा मार्केट में हस्तक्षेप करके ज्यादा उतार-चढ़ाव को कम करने में मदद करता है।

5 रेयर फैक्ट और रोचक आंकड़े

1. दुनिया का सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा बाजार

2025 के BIS ट्राएनियल सर्वे के मुताबिक, ग्लोबल फॉरेक्स मार्केट में हर दिन औसतन 9.6 ट्रिलियन डॉलर का कारोबार होता है, जो 2022 के 7.5 ट्रिलियन डॉलर से 28% ज्यादा है, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय बाजार बन चुका है।

2. भारत अपने कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा आयात करता है

भारत अपनी तेल जरूरतों का ज्यादातर हिस्सा विदेश से पूरा करता है। इसलिए कच्चे तेल की कीमत और डॉलर की स्पीड का रुपए पर बड़ा इंपैक्ट पड़ता है।

3. डॉलर दुनिया की प्रमुख रिजर्व करेंसी है

दुनिया के कई देशों के केंद्रीय बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा अमेरिकी डॉलर में रखते हैं।

4. भारत के पास बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार है

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) का यूज बाहरी झटकों से इकोनॉमी को संभालने और जरूरत पड़ने पर बाजार में स्थिरता लाने में होता है। 3 जुलाई 2026 को खत्म हफ्ते में भारत का फॉरेक्स रिजर्व 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर हो गया और यह फरवरी 2026 में बने ऑल-टाइम हाई 728.49 अरब डॉलर से अभी भी करीब 54 अरब डॉलर कम है।

5. हर कमजोरी आर्थिक संकट का संकेत नहीं होती

कई बार रुपये में होने वाला उतार-चढ़ाव वर्ल्ड मार्केट, ब्याज दरों और इन्वेस्ट के नॉर्मल बदलावों का पार्ट होता है। इसलिए हर गिरावट को आर्थिक संकट नहीं मानना चाहिए।

Content Sources: Reserve Bank of India, International Monetary Fund, World Bank, Bank for International Settlements, Ministry of Commerce and Industry.

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
Read more Articles on

Recommended Stories

GPS कैसे काम करता है? आपका फोन बिना पूछे लोकेशन कैसे बता देता है, जानें पूरा साइंस
एयरप्लेन मोड क्यों होता है? फ्लाइट में एयरप्लेन मोड ऑन करने के पीछे क्या है असली वजह? जानें पूरा सच