Calendar Reasoning Questions: जानिए कैलेंडर और दिन-तारीख के लॉजिकल रीजनिंग सवाल सेकंडों में हल करने की आसान ट्रिक। SSC, बैंक, रेलवे समेत कई परीक्षाओं में पूछे जाने वाले ट्रिकी सवाल और उनके जवाब।
Calendar Questions with Answers: कैलेंडर और दिन-तारीख से जुड़े लॉजिकल रीजनिंग सवाल परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इन सवालों में सप्ताह के दिनों, महीनों और तारीखों के आधार पर सही दिन बताना होता है। आसान लगने वाले इन सवालों को देखकर कैंडीडेट अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं। इस तरह के सवाल SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, RRB NTPC, RRB Group D, IBPS PO, IBPS Clerk, SBI PO, SBI Clerk, UPSC CSAT, CDS, NDA, AFCAT, CAPF, State PSC, CET, Police SI/Constable की परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। अगर आपको वीक साइकल और भाग (Division) की सिंपल ट्रिक पता हो, तो इस तरह के सवाल कुछ ही सेकंड में सॉल्व हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस तरह के कुछ ट्रिकी सवाल और उनके जवाब...
सवाल - अगर आज मंगलवार है तो 100 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?
सही जवाब - गुरुवार।
जवाब को डिटेल में समझिए...
एक वीक में 7 दिन होते हैं।
हमें पता करना है कि 100 दिन बाद कौन-सा दिन होगा।
पहला स्टेप - 100 ÷ 7 = 14 वीक और शेष 2 दिन क्योंकि,
7 × 14 = 98
100 – 98 = 2
मतलब 100 दिन बाद, आज के दिन से 2 दिन आगे होगा।
दूसरा स्टेप - आज = मंगलवार
1 दिन बाद = बुधवार
2 दिन बाद = गुरुवार
सही उत्तर - 100 दिन बाद गुरुवार होगा।
सवाल को सॉल्व करने का सिंपल फॉर्मूला
- पहले कुल दिनों को 7 से भाग दें।
- जो शेष (Remainder) बचे, उतने दिन आगे काउंट कर लें।
- अगर शेष 0 आए, तो वही दिन होगा।
सवाल - अगर आज सोमवार है, तो 50 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?
जवाब - 50 ÷ 7 = 7 सप्ताह, शेष 1
सोमवार + 1 = मंगलवार
सवाल - अगर आज शुक्रवार है, तो 365 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?
जवाब - 365 ÷ 7 = शेष 1
शुक्रवार + 1 = शनिवार
सवाल - अगर आज रविवार है, तो 28 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?
जवाब - 28 ÷ 7 = शेष 0
रविवार
सवाल - अगर आज बुधवार है, तो 45 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?
जवाब - 45 ÷ 7 = शेष 3
बुधवार → गुरुवार → शुक्रवार → शनिवार
सवाल - अगर आज शनिवार है, तो 200 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?
जवाब - 200 ÷ 7 = शेष 4
शनिवार → रविवार → सोमवार → मंगलवार → बुधवार
सवाल - अगर आज गुरुवार है, तो 90 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?
जवाब - 90 ÷ 7 = शेष 6
गुरुवार से 6 दिन आगे = बुधवार
सवाल - अगर आज मंगलवार है, तो 700 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?
जवाब - 700 ÷ 7 = शेष 0
मंगलवार
ये भी पढ़ें- Blood Relation Quiz: A, B, C और D के रिश्ते का जवाब सिर्फ तेज दिमाग वाले ही दे पाएंगे
सवाल - अगर आज शुक्रवार है, तो 99 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?
जवाब - 99 ÷ 7 = शेष 1
शनिवार
सवाल - अगर आज गुरुवार है, तो 1000 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?
जवाब - 1000 ÷ 7 = शेष 6
गुरुवार से 6 दिन आगे = बुधवार
सवाल - अगर आज सोमवार है, तो 730 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?
जवाब - 730 ÷ 7 = शेष 2
सोमवार → मंगलवार → बुधवार
ये भी पढ़ें- Logical Reasoning Trick: 3 लोग-3 शहर और 2 क्लू...क्या आप बता सकते हैं सही जवाब? 99% लोग हो जाते हैं कन्फ्यूज
ट्रिकी सवाल को सॉल्व करने का ट्रिक
- वीक में हमेशा 7 दिन होते हैं।
- दिए गए दिन को 7 से भाग दें।
- शेष (Remainder) ही असली जवाब बताया है।
- शेष 0 = वही दिन।
- शेष 1 = एक दिन आगे।
- शेष 2 = दो दिन आगे... इसी तरह आगे गिनें।
