Blood Relation Questions: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ब्लड रिलेशन रीजनिंग प्रश्न और उत्तर पढ़ें। फैमिली ट्री ट्रिक से रिश्तों के सवाल सेकंडों में हल करना सीखें। SSC, RRB, IBPS, UPSC समेत सभी एग्जाम के लिए उपयोगी।
Reasoning Questions with Answers: ब्लड रिलेशन से जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में लॉजिकल रीजनिंग के सवाल प्रमुखता से पूछे जाते हैं। इन सवालों में कुछ लोगों के बीच रिश्ते बताए जाते हैं और फिर पूछा जाता है कि एक शख्स का दूसरे से क्या संबंध है। शुरुआत में ये सवाल कठिन लग सकते हैं, लेकिन अगर आप फैमिली ट्री बनाकर सॉल्व करना सीख लें, तो कुछ ही सेकंड में सही आंसल आप दे सकते हैं। इस तरह के सवाल SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, RRB NTPC, RRB Group D, IBPS PO, IBPS Clerk, SBI PO, SBI Clerk, LIC AAO, RBI Assistant, UPSC CSAT, CDS, AFCAT, CAPF, State PSC, Police SI/Constable, CET जैसी परीक्षाओं में आते हैं। आइए देखते हैं पारिवारिक रिश्तों से जुड़े कुछ ट्रिकी सवाल और उनके जवाब...
सवाल - एक परिवार में A, B का भाई है। C, A की मां है। D, C का पिता है। D का B से क्या संबंध है?
इसका सही जवाब क्या होगा...
पहला फैक्ट - A, B का भाई है।
A और B भाई-बहन हैं।
दूसरा फैक्ट - C, A की मां है।
C, A और B दोनों की मां होगी।
तीसरा फैक्ट - D, C का पिता है।
D, C के पिता हैं।
मतलब D, A और B के नाना हैं।
सही जवाब - D, B के नाना हैं।
सवाल -
P, Q की बहन है।
Q, R का बेटा है।
R, S की पत्नी है।
S का P से क्या संबंध है?
सही जवाब - S, P के पिता हैं। जानिए कैसे -
P और Q भाई-बहन हैं।
Q, R का बेटा है।
R, S की पत्नी है।
इसलिए S, Q का पिता होगा।
P भी S की बेटी है।
सवाल -
A, B की बेटी है।
B, C का भाई है।
C, D की मां है।
D का A से क्या संबंध है?
सही जवाब - D, A का चचेरा/ममेरा भाई या बहन हो सकता है। जानें कैसे -
B और C भाई-बहन हैं।
A, B की बेटी है।
D, C की संतान है।
सवाल -
R, S का पिता है।
S, T की बहन है।
T, U का बेटा है।
U का R से क्या संबंध है?
सही जवाब - U, R की पत्नी होगी। जानें कैसे -
R, S और T के पिता हैं।
T, U का बेटा है।
ये भी पढ़ें- Logical Reasoning Trick: 3 लोग-3 शहर और 2 क्लू...क्या आप बता सकते हैं सही जवाब? 99% लोग हो जाते हैं कन्फ्यूज
सवाल -
M, N का भाई है।
N, O की मां है।
M का O से क्या संबंध है?
सही जवाब - M, O के मामा हैं। जानें कैसे -
M, N का भाई है।
N, O की मां है।
सवाल -
K, L का बेटा है।
L, M की बेटी है।
M का K से क्या संबंध है?
सही जवाब - M, K की नानी हैं।
L, M की बेटी है।
K, L का बेटा है।
सवाल -
X, Y की पत्नी है।
Y, Z का बेटा है।
Z का X से क्या संबंध है?
सही जवाब - Z, X के ससुर या सास हो सकते हैं। (लिंग नहीं बताया गया।) जानें कैसे -
Y, Z का बेटा है।
X, Y की पत्नी है।
ये भी पढ़ें- Brain Teaser: 11 मजेदार लॉजिकल सवाल, जिनका जवाब देने में अच्छे-अच्छों का चकरा जाता है दिमाग
सवाल -
A, B का पिता है।
B, C की बहन है।
C, D का पिता है।
A का D से क्या संबंध है?
सही जवाब - A, D के दादा हैं। जानें कैसे -
A, B और C के पिता हैं।
C, D का पिता है।
सवाल -
R, P की मां है।
P, Q का भाई है।
Q, S की मां है।
R का S से क्या संबंध है?
सही जवाब - R, S की नानी हैं। आखिर कैसे -
P और Q भाई-बहन हैं।
Q, S की मां है।
R, Q की भी मां है।
सवाल -
A, B का बेटा है।
B, C का पति है।
C, D की बेटी है।
D का A से क्या संबंध है?
सही जवाब - D, A के नाना या नानी हो सकते हैं। (लिंग क्लियर नहीं है।), जानें क्यों -
C, D की बेटी है।
A, C का बेटा है।
सवाल -
P, Q की बहन है।
Q, R का बेटा है।
R, S का बेटा है।
S का P से क्या संबंध है?
सही जवाब - S, P के दादा हैं।
Q और P भाई-बहन हैं।
R इनके पिता हैं।
S, R के पिता हैं।
Blood Relation से संबंधित सवालों को सॉल्व करने की सिंपल ट्रिक
- हर शख्स का नाम लिखकर छोटा फेमली ट्री बनाएं।
- पिता, माता, भाई, बहन, पति और पत्नी के रिश्तों को पहले जोड़ें।
- "बेटा", "बेटी", "भाई", "बहन" जैसे शब्दों से लिंग की पहचान करें।
- अगर किसी शख्स का लिंग नहीं बताया गया है, तो जवाब में "हो सकते हैं" लिखना चाहिए।
- जल्दबाजी में कोई रिजल्ट बताने से पहले सभी फैक्ट को जोड़कर उत्तर तलाशें।
