पूजा में दीपक क्यों जलाते हैं? घी या तेल दोनों में किसका दीपक जलाना सबसे अच्छा होता है?

Published : Jul 23, 2026, 02:38 PM IST
Importance of Diya

सार

Puja Me Deepak Kyu Jalate Hai: पूजा में दीपक जलाने की परंपरा क्यों है? जानें दीपक का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व, घी या तेल के दीपक का फर्क और इससे मिलने वाली जीवन की सीख।

Importance of Diya: पूजा शुरू करने से पहले दीपक जलाने की परंपरा हजारों साल से चली आ रही है। मंदिर हो, घर का पूजा घर हो या कोई शुभ काम-दीपक जलाना हर पूजा का पहला चरण होता है। धार्मिक मान्यता है कि दीपक अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। साइंस के मुताबिक- घी या तिल के तेल का दीपक वातावरण में सकारात्मकता और एकाग्रता का अनुभव कराने में मदद करता है। आइए जानते हैं पूजा में दीपक क्यों जलाया जाता है?

पूजा में दीपक जलाने की परंपरा क्या है?

हिंदू धर्म में दीपक को प्रकाश, ज्ञान, शुभता और ईश्वर की मौजूदगी का प्रतीक माना गया है। इसलिए किसी भी पूजा, आरती, यज्ञ, व्रत या शुभ काम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की जाती है। संस्कृत का प्रसिद्ध श्लोक है...

"तमसो मा ज्योतिर्गमय"

मतलब, हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो। यह अंधकार केवल रोशनी का नहीं, बल्कि अज्ञान, भय और नकारात्मक सोच का भी प्रतीक माना जाता है।

ये भी पढ़ें- घर में मूर्ति टूट जाए तो क्या करें?

दीपक जलाने का क्या है धार्मिक महत्व

1. ईश्वर के स्वागत का प्रतीक

जैसे किसी सम्मानित गेस्ट के स्वागत में घर को सजाया जाता है, वैसे ही पूजा में दीपक जलाकर भगवान के स्वागत का भाव व्यक्त किया जाता है।

2. ज्ञान और सकारात्मकता का प्रतीक

धार्मिक ग्रंथों में प्रकाश को ज्ञान और सत्य का प्रतीक बताया गया है। दीपक की लौ यह मैसेज देती है कि जीवन में हमेशा सत्य, विवेक और अच्छे विचारों का प्रकाश बना रहना चाहिए।

3. पूजा को पूर्ण माना जाता है

कई धार्मिक परंपराओं में दीपक के बिना पूजा को अधूरी माना जाता है। इसलिए आरती, हवन और ज्यादातर धार्मिक अनुष्ठानों में दीपक का विशेष महत्व होता है।

4. एकाग्रता बढ़ाने में मदद

दीपक की स्थिर लौ पर कुछ समय तक ध्यान केंद्रित करने का प्रोसेस (त्राटक) योग में बताई गई है। इससे ध्यान और मानसिक शांति में मदद मिलती है।

5. शांत वातावरण का अनुभव

घी या तिल के तेल का दीपक, पूजा, मंत्र और ध्यान के साथ मिलकर ऐसा वातावरण बना सकता है, जिससे मन अधिक शांत और केंद्रित महसूस करता है।

ये भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में नंगे पैर क्यों चलते हैं?

घी का दीपक या तेल का दीपक?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार- घी का दीपक शुभ कामों और देवी-देवताओं की पूजा में ज्यादा पवित्र माना जाता है। तिल के तेल का दीपक विशेष रूप से शनि पूजा और कुछ धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल किया जाता है। अलग-अलग क्षेत्रों और परंपराओं में सरसों के तेल या अन्य तेलों का भी प्रयोग होता है।

दीपक से क्या सीख मिलती है?

दीपक स्वयं जलता है, लेकिन दूसरों को रोशनी देता है। इसी कारण इसे त्याग, सेवा और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। उदाहरण- एक छोटा-सा दीपक पूरे कमरे का अंधेरा दूर कर सकता है, वैसे ही एक अच्छा विचार या सही डिसीजन जीवन की कई समस्याओं को दूर कर सकता है।

कॉन्टेन्ट सोर्सः ऋग्वेद और अथर्ववेद, स्कंद पुराण, पद्म पुराण, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), चिन्मय मिशन द्वारा प्रकाशित धार्मिक व्याख्याएं, योग परंपरा (त्राटक साधना)।

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

ट्रैफिक चालान क्यों कटता है? जानें सबसे आम 9 ट्रैफिक गलतियां और सड़क सुरक्षा के 5 गोल्डन रूल के बारे में
प्रसाद क्यों बांटा जाता है? बहुत कम लोग जानते हैं प्रसाद का असली महत्व