
Why Leaves Change Color: जब हम अपने गार्डन, गमलों, खेत-जंगल में जाते हैं, तो सबसे पहले हमारी नजर पेड़ों की हरी-भरी पत्तियों पर पड़ती है। क्या आप जानते हैं पत्ते हरे ही क्यों होते हैं? लाल-नीले या काले क्यों नहीं होते? इसका जवाब साइंस में छिपा है। पत्तियों का हरा रंग क्लोरोफिल (Chlorophyll) नाम के एक खास रंगद्रव्य (Pigment) की वजह से होता है। यही क्लोरोफिल पौधों को भोजन बनाने में भी हेल्प करता है।
क्लोरोफिल एक नेचुरल हरा रंगद्रव्य है, जो पौधों की पत्तियों, हरी टहनियों में पाया जाता है। इसका सबसे मुख्य काम है सूर्य के प्रकाश को पकड़ना होता है, ताकि पौधे प्रकाश (Photosynthesis) लेकर अपना भोजन बना सकें। अगर क्लोरोफिल न हो, तो पौधे भोजन नहीं बना पाएंगे और उनका जिंदा रहना मुश्किल हो जाएगा।
सूर्य की सफेद रोशनी में कई रंग होते हैं। जब यह रोशनी पत्तियों पर पड़ती है, तो क्लोरोफिल अधिकांश रंगों जैसे- लाल और नीले को अब्जॉर्व-सोख (अवशोषित) लेता है। लेकिन हरे रंग की रोशनी को क्लोरोफिल फिर से वापस (Reflect) लौटा देता है। यही परावर्तित हरी रोशनी हमारी आंखों तक पहुंचती है, इसलिए हमें पत्ते हरे दिखाई देते हैं। जैसे- लाल रंग की टी-शर्ट हमें इसलिए लाल दिखती है क्योंकि वह लाल रंग की रोशनी को परावर्तित (Reflect) करती है। उसी तरह पत्तियां हरी रोशनी को परावर्तित करती हैं, इसलिए वे हरी दिखाई देती हैं।
इसे भी पढ़ें- लैपटॉप स्लो क्यों हो जाता है?
- सूर्य की एनर्जी को पकड़ते हैं। - हवा से कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं। - मिट्टी से पानी लेते हैं। - इनकी हेल्प से भोजन बनाते हैं। - इस प्रोसेस में ऑक्सीजन वातावरण में छोड़ते हैं।
यही प्रोसेस प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) कहलाती है।
सर्दियों या पतझड़ के मौसम में कई पेड़ों की पत्तियां पीली, नारंगी या लाल हो जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस समय सूर्य की रोशनी कम मिलती है और पौधे क्लोरोफिल बनाना कम कर देते हैं। जैसे-जैसे क्लोरोफिल कम होता है, पत्तियों में पहले से मौजूद दूसरे रंगद्रव्य, जैसे- कैरोटिनॉयड (Carotenoids) और एंथोसायनिन (Anthocyanins) दिखने लगते हैं। इसी वजह से पत्तियों का रंग चेंज हो जाता है।
नहीं। अधिकांश पौधों की पत्तियां हरी होती हैं, लेकिन कुछ पौधों की पत्तियां लाल, बैंगनी या हल्की पीली भी दिखाई देती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनमें क्लोरोफिल के साथ अन्य रंगद्रव्य ज्यादा मात्रा में मौजूद होते हैं। फिर भी उनमें क्लोरोफिल होता है और वे प्रकाश संश्लेषण कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बर्फ पानी में डूबती क्यों नहीं है?
हां। अगर पौधों को भरपूर कृत्रिम रोशनी मिले, जिसमें प्रकाश संश्लेषण के लिए जरूरी तरंगदैर्घ्य (Wavelengths) मौजूद हों, तो वे नॉर्म रूप से बढ़ सकते हैं। यही वजह है आजकल ग्रीनहाउस और इनडोर फार्मिंग में स्पेशल LED लाइट का यूज होता है।
कॉन्टेन्ट सोर्सः NASA Earth Observatory, Encyclopaedia Britannica, National Geographic, Royal Horticultural Society (RHS), Khan Academy.