ज्यादा नमक नुकसान क्यों करता है? रोज कितना नमक खाना चाहिए? सबको जानना चाहिए WHO की यह सलाह

Published : Jul 17, 2026, 11:30 AM IST
Salt Side Effects

सार

Why Too Much Salt is Harmful: ज्यादा नमक खाने से बीपी से लेकर किडनी तक की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। जानें रोज कितना नमक खाना सुरक्षित है और इसे कम करने के आसान उपाय।

Salt Side Effects: नमक हमारे खान-पान का सबसे जरूरी पार्ट है। इसमें मौजूद सोडियम (Sodium) बॉडी में पानी का बैलेंस बनाए रखने, नसों (Nerves) और मांसपेशियों (Muscles) को सही तरीके से काम करने में हेल्प करता है। जब नमक जरूरत से ज्यादा खाया जाता है, तो यही बॉडी के लिए खतरनाक बन जाता है। इसलिए डॉक्टर अक्सर कहते हैं- नमक कम खाएं, लेकिन इसे बंद ना करें।

ज्यादा नमक नुकसान क्यों करता है?

1. ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है

ज्यादा नमक खाने से बॉडी में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। इससे बॉडी ज्यादा पानी रोककर रखने लगता है। जब बॉडी में पानी बढ़ता है, तो ब्लड का दबाव (Blood Pressure) बढ़ जाता है। जैसे - किसी पाइप में जरूरत से ज्यादा पानी भर दिया जाए, तो उस पर प्रेशर बढ़ जाता है। ठीक ऐसा ही हमारी ब्लड सेल्स पर होता है।

2. हार्ट की बीमारी का खतरा बढ़ता है

लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से हार्ट को ज्यादा वर्कआउट करना पड़ता है। इससे हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।

3. किडनी पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है

किडनी बॉडी से एक्स्ट्रा सोडियम को आउट करने का काम करती है। अगर लगातार ज्यादा नमक खाया जाए, तो किडनी पर काम का प्रेशर बढ़ता है।

4. बॉडी में सूजन आ सकती है

ज्यादा नमक खाने से बॉडी में पानी इकट्ठा होने लगता है। इसकी वजह हाथ, पैर और फेस पर सूजन महसूस हो सकती है।

5. हड्डियों पर भी इंपैक्ट पड़ सकता है

रिसर्च के अनुसार, ज्यादा सोडियम की वजह बॉडी से कैल्शियम ज्यादा मात्रा में बाहर निकलता है। लंबे समय में इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। यह तब भी होता है जब कैल्शियम कम लिया जाए।

ये भी पढ़ें- डायबिटीज क्यों होती है?

किन चीजों में छिपा होता है ज्यादा नमक?

अक्सर लोग सोचते हैं सिर्फ खाने में ऊपर से डाला गया नमक ही नुकसान करता है। लेकिन असल में ज्यादा नमक इन चीजों में छिपा होता है-

  • चिप्स और नमकीन
  • इंस्टेंट नूडल्स
  • पिज्जा और बर्गर
  • अचार और पापड़
  • पैकेट वाले सूप
  • प्रोसेस्ड मीट
  • सॉस और केचप

हर दिन कितना नमक खाना चाहिए?

WHO के मुताबिक, एक फिट युवा को दिनभर में 5 ग्राम (लगभग एक चम्मच) से कम नमक खाना चाहिए। इसमें पैकेट वाले फूड प्रोडक्ट का नमक भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- सिरदर्द क्यों होता है?

ज्यादा नमक खाने से कैसे बचें?

  • खाने में ऊपर से नमक ना डालें।
  • पैकेट वाले फूड प्रोडक्ट कम खाएं।
  • खरीदते समय Nutrition Label में Sodium की मात्रा जरूर चेक करें।
  • टेस्ट बढ़ाने के लिए नींबू, धनिया, पुदीना, जीरा और दूसरे मसालों का यूज करें।
  • ताजे फल, सब्जियां और घर का बना खाना ज्यादा खाएं।

ज्यादा नमक से जुड़े कुछ प्रमुख आंकड़े

  • WHO के मुताबिक, ज्यादातर लोग हर दिन लगभग 9–12 ग्राम नमक खाते हैं। यह बताई गई मात्रा से लगभग डबल है।
  • WHO की सलाह है- एक युवक को 5 ग्राम (लगभग एक चम्मच) से कम नमक हर दिन लेना चाहिए।
  • नमक कम खाने से हर साल लगभग 19 लाख मौतों को रोका जा सकता है।
  • American Heart Association (AHA) के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर के मुख्य वजहों में ज्यादा सोडियम भी है।
  • The Lancet में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, ज्यादा सोडियम खाने से हार्ट रोग और स्ट्रोक से जुड़ी मौतों के खतरों को कम किया जा सकता है।

कॉन्टेन्ट सोर्सः WHO, AHA, U.S. Centers for Disease Control and Prevention (CDC), National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases (NIDDK), The Lancet (Diet and Sodium Research).

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

डायबिटीज क्यों होती है? क्या सिर्फ ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज होती है? जानें हर सवाल के जवाब
सिरदर्द क्यों होता है? सिरदर्द को हल्के में ना लें, ये 5 संकेत दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं!