Headache Symptoms: बार-बार होने वाला सिरदर्द सिर्फ थकान नहीं, बल्कि शरीर का चेतावनी संकेत भी हो सकता है। जानिए सिरदर्द के कारण, टेंशन हेडेक, माइग्रेन, साइनस और क्लस्टर हेडेक के लक्षण, कब डॉक्टर से मिलना चाहिए और इससे बचाव के आसान तरीके।
Symptoms of Headache : सिरदर्द एक बीमारी नहीं, बल्कि हमारी बॉडी का एक अलार्म है। इसका मतलब है बॉडी में कुछ ऐसा हो रहा है, जिस पर अलर्ट होने की जरूरत है। कभी यह नींद की कमी से होता है, कभी तनाव से, तो कभी अन्य बीमारी की वजह से। ज्यादातर सिरदर्द नॉर्मल होते हैं और थोड़ी देर आराम करने या पानी पीने से ठीक हो जाते हैं। लेकिन अगर सिरदर्द बार-बार हो या तेज हो, तो इसे इग्नोर करना सही नहीं है।
सिरदर्द क्यों होता है?
सिरदर्द होने की कई वजह हैं। जैसे -
1. तनाव (Stress)
भागदौड़ भरी लाइफ में तनाव सिरदर्द का सबसे बड़ा कारण है। जब आप ज्यादा टेंशन लेते हैं, तब सिर और गर्दन की मांसपेशियां तनाव में आ जाती हैं, जिससे सिरदर्द स्टार्ट हो जाता है। जैसे - ऑफिस वर्क, एग्जाम का प्रेशन या परिवारिक टेंशन।
2. नींद पूरी न होना
हर दिन 7-8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं, तो माइंड ठीक से आराम नहीं कर पाता। इससे सुबह उठते ही सिर भारी लगने लगता है। जैसे- देर रात तक मोबाइल चलाना और सुबह जल्दी उठ जाना।
3. पानी की कमी (Dehydration)
बॉडी में पानी कम होने पर माइंड तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की सप्लाई प्रभावित होती है। इसका असर सिरदर्द के रूप में दिखता है।
समय पर खाना नहीं खाने से ब्लड शुगर कम हो जाता है। इससे भी सिरदर्द होता है। जैसे- सुबह का नाश्ता छोड़ देना।
5. आंखों पर ज्यादा प्रेशर
कंप्यूटर, मोबाइल या टीवी को लगातार देखने से आंखें थक जाती हैं। इससे भी सिरदर्द होता है। जैसे- 5-6 घंटे लगातार लैपटॉप पर वर्क करना।
सिरदर्द के कई टाइप्स हैं...
टेंशन हेडेक (Tension Headache): यह सबसे आम सिरदर्द है। इसमें सिर पर कसाव या दबाव जैसा महसूस होता है।
माइग्रेन (Migraine): इसमें सिर के एक हिस्से में बहुत तेज पेन होता है। कई बार उल्टी, जी मचलाना और तेज रोशनी से परेशानी भी होती है।
साइनस हेडेक: नाक बंद होने, साइनस में सूजन या इंफेक्शन की वजह से सिर और चेहरे में दर्द होता है।
क्लस्टर हेडेक: यह कम लोगों में होता है, लेकिन दर्द बहुत तेज होता है। आमतौर पर एक आंख के आसपास दर्द महसूस होता है।
कब सिरदर्द खतरनाक हो सकता है?
अचानक बहुत तेज सिरदर्द होना
सिरदर्द के साथ बेहोशी आना
बोलने या चलने में प्रॉब्लम होना
तेज बुखार और गर्दन अकड़ना
सिर में चोट लगने के बाद दर्द होना
कई दिनों तक लगातार सिरदर्द रहना
सिरदर्द से कैसे बचें?
हर दिन 7-8 घंटे की नींद लें।
दिनभर भरपूर पानी पिएं।
टाइम पर भोजन करें।
टेंशन को कम करने के लिए योग और मेडीटेशन करें।
हर 30-40 मिनट बाद मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन से ब्रेक लें।
उदाहरणः मान लीजिए आपकी कार में इंजन की चेतावनी वाली लाइट जल जाती है। वह खुद समस्या नहीं होती, बल्कि यह बताती है कि कहीं न कहीं गड़बड़ी है। ठीक उसी तरह सिरदर्द भी शरीर का एक अलर्ट सिस्टम है, जो बताता है आपको आराम, पानी, सही भोजन या डॉक्टर की जरूरत है।
सिरदर्द से जुड़े कुछ फैक्ट
WHO के अनुसार, लगभग 40% वयस्क लोगों को हर साल किसी न किसी प्रकार का सिरदर्द होता है।
Migraine Research Foundation के मुताबिक, दुनिया में 1 अरब से ज्यादा लोग माइग्रेन से प्रभावित हैं।
माइग्रेन महिलाओं में पुरुषों की तुलना में लगभग 3 गुना ज्यादा पाया गया है।
International Headache Society के अनुसार, लगभग 70% लोगों को जिंदगी में कभी न कभी टेंशन हेडेक होता है।
Global Burden of Disease Study के मुताबिक, माइग्रेन दुनिया में विकलांगता (Disability) के प्रमुख कारणों में से एक है, खासकर 15–49 साल की उम्र के लोगों में।
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.