CIBIL Score क्या है? CIBIL Score खराब होने की बड़ी वजह क्या है? 750+ CIBIL Score कैसे बनता है? जानें सबकुछ...

Published : Jul 16, 2026, 12:11 PM IST
CIBIL Score

सार

What is Cibil Score: सिबिल स्कोर क्या है, कैसे बनता है, कितना होना चाहिए और इसे कैसे सुधारें? जानें लोन व क्रेडिट कार्ड अप्रूवल में CIBIL Score का अहम रोल।

CIBIL Score: अगर आपने कभी लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया है, तो CIBIL Score का नाम जरूर सुना होगा। यह एक 3 नंबर का स्कोर होता है, जो बताता है आपने पहले लिए गए लोन या क्रेडिट कार्ड का पेमेंट टाइम से किया है या नहीं। सिंपल भाषा में CIBIL Score आपका क्रेडिट रिपोर्ट कार्ड है। लोन की EMI समय पर पेमेंट होगा या नहीं, सिबिल स्कोर की मदद से बैंक पता करता है।

CIBIL Score कैसे बनता है?

1. टाइम पर EMI और क्रेडिट कार्ड का पेमेंट

अगर आप मंथली EMI और क्रेडिट कार्ड का बिल टाइम पर जमा करतते हैं, तो इसका पॉजिटिव इंपैक्ट आपके CIBIL Score पर पड़ता है। जैसे- पंकज ने बाइक लोन की सभी EMI टाइम पर जमा किया। इससे उसकी क्रेडिट हिस्ट्री मजबूत होगी और उसका स्कोर भी बेहतर होगा।

2. लेट पेमेंट से स्कोर कम हो सकता है

अगर EMI या क्रेडिट कार्ड का पेमेंट बार-बार लेट होता है या डिफॉल्ट हो जाता है, तो आपके स्कोर पर असर आएगा। जैसे- अगर किसी ने कई महीनों तक क्रेडिट कार्ड का मिनिमम पेमेंट भी नहीं किया, तो उसकी क्रेडिट प्रोफाइल पर निगेटिव इंपैक्ट पड़ेगा।

3. एक साथ कई लोन के लिए अप्लाई

कम समय में कई बैंकों या NBFC में लगातार लोन के लिए अप्लाई करने से क्रेडिट रिपोर्ट पर कई Hard Enquiries रजिस्टर होती है। इससे कुछ मामलों में बैंक रिस्क का अनुमान अलग तरीके से करते हैं।

4. कितना कर्ज पहले से चल रहा है

इनकम की तुलना में पहले से बहुत ज्यादा लोन या क्रेडिट कार्ड का बकाया है, तो बैंक यह भी देखता है। बैंक की नजर में नया लोन देने में रिस्क फैक्टर ज्यादा है।

ये भी पढ़ें- GPS कैसे काम करता है?

CIBIL Score कितना होना चाहिए?

  • CIBIL Score पर 300 से 900 के बीच होता है।
  • 750 या उससे अधिक- अच्छा माना जाता है।
  • 650-749- एवरेज केटेगरी।
  • 650 से कम- कुछ मामलों में लोन या क्रेडिट कार्ड मिलने में दिक्कत होती है या शर्तें अलग हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- लोन रिजेक्ट क्यों होता है?

CIBIL Score कैसे सुधारें?

  • EMI और क्रेडिट कार्ड का पेमेंट टाइम पर करें।
  • क्रेडिट कार्ड का बचा हुआ पैसा टाइम पर चुकाएं।
  • एक साथ कई जगह लोन के लिए अप्लाई ना करें।
  • क्रेडिट रिपोर्ट समय-समय पर चेक करते रहें।
  • जरूरत से ज्यादा कर्ज ना लें।

क्या बिना CIBIL Score के लोन मिल सकता है?

हां। अगर किसी इंसान ने पहले कभी लोन या क्रेडिट कार्ड नहीं लिया है, तो उसके पास क्रेडिट हिस्ट्री नहीं होगी। ऐसे केस में कुछ बैंक और NBFC इनकम, जॉब, बैंकिंग लेनदेन और अदर फाइनेन्सियल डॉक्यूमेंट्स के बेस पर डिसीजन लेते हैं।

कॉन्टेन्ट सोर्सः TransUnion CIBIL, Reserve Bank of India, Experian, Equifax, CRIF High Mark.

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

भगवान जगन्नाथ की मूर्ति अधूरी क्यों है? इसके पीछे है राजा इंद्रद्युम्न और विश्वकर्मा की रोचक कहानी
भगवान जगन्नाथ की आंखें इतनी बड़ी क्यों होती हैं? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप