Independence Day GK Questions: 15 अगस्त पर स्कूलों में होने वाली क्विज और प्रतियोगिताओं के लिए बच्चों के लिए 10 आसान GK सवाल और उनके सरल जवाब तैयार किए गए हैं। ये प्रश्न बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझने में भी मदद करेंगे।
Independence Day Quiz for Kids: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस भारत के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्वों में से एक है। इस दिन स्कूलों में भाषण, कविता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। अगर आप बच्चों की देशभक्ति और सामान्य ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं, तो ये 10 आसान GK सवाल और उनके सरल जवाब उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे।
15 अगस्त को भारत में क्या मनाया जाता है?
15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इसी दिन भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी।
भारत को आजादी किस साल मिली थी?
भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। इस दिन देश ने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में नई शुरुआत की थी।
भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। उन्होंने आजादी के दिन लाल किले से देश को संबोधित किया था।
भारत का राष्ट्रीय ध्वज किस नाम से जाना जाता है?
भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा कहा जाता है। इसमें केसरिया, सफेद और हरा रंग होता है।
तिरंगे के बीच बने अशोक चक्र में कितनी तीलियां होती हैं?
जवाब: अशोक चक्र में 24 तीलियां होती हैं। यह प्रगति, न्याय और निरंतर आगे बढ़ने का प्रतीक माना जाता है।
ये भी पढ़ें- सांप काट ले तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पहले 30 मिनट में ऐसे बच सकती है जान
भारत का राष्ट्रीय गान क्या है?
भारत का राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' है। इसे गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था।
भारत का राष्ट्रीय गीत कौन-सा है?
भारत का राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' है। इसे बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था।
स्वतंत्रता दिवस पर हर साल प्रधानमंत्री कहां से तिरंगा फहराते हैं?
प्रधानमंत्री हर साल दिल्ली के लाल किले से तिरंगा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं।
ये भी पढ़ें- बारिश में घर में सांप आने से कैसे रोकें? जानिए कौन सी 7 तेज गंधों से दूर रहते हैं सांप
स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या अंतर है?
15 अगस्त को भारत की आजादी का जश्न मनाया जाता है, जबकि 26 जनवरी को संविधान लागू होने की खुशी में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को सलामी क्यों दी जाती है?
जवाब: तिरंगा हमारे देश की एकता, सम्मान और आजादी का प्रतीक है। इसलिए स्वतंत्रता दिवस पर इसे सम्मानपूर्वक सलामी दी जाती है।
भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस किस तारीख को मनाया जाएगा?
15 अगस्त 2026, शनिवार को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।
भारत की वर्तमान राष्ट्रपति कौन हैं?
द्रौपदी मुर्मु भारत की वर्तमान राष्ट्रपति हैं।
भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री कौन हैं?
नरेंद्र दामोदर दास मोदी भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं।
भारत की राजधानी क्या है?
नई दिल्ली भारत की राजधानी है।
