Loan Reject Kyu Hota Hai: लोन बार-बार रिजेक्ट हो रहा है? जानें बैंक किन वजहों से लोन ठुकराते हैं और दोबारा अप्लाई करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें।
Loan Rejection: घर, कार, बिजनेस या पर्सनल जरूरतों के लिए लोग बैंक या फाइनेन्सियल संस्थानों से लोन लेते हैं। लेकिन कई बार अप्लाई करने के बाद भी लोन रिजेक्ट हो जाता है। इसका मतलब यह नहीं कि बैंक ग्राहक को पसंद नहीं करता। बैंक यह देखता है कि क्या अप्लाई करने वाला टाइम पर लोन चुका सकता है या नहीं। अगर बैंक को रिस्क ज्यादा लगता है, तो वह लोन अप्लीकेशन को रिजेक्ट कर देता है।
लोन किन कारणों से रिजेक्ट होता है?
1. खराब क्रेडिट स्कोर (Credit Score)
लोन एक्सेप्ट करने से पहले बैंक अक्सर आपका क्रेडिट स्कोर (700 से कम स्कोर रिस्की माना जाता है) और क्रेडिट हिस्ट्री देखता है। अगर पहले आपने EMI या क्रेडिट कार्ड का पेमेंट टाइम पर नहीं किया है, तो स्कोर कम हो सकता है। कम क्रेडिट स्कोर बैंक के लिए रिस्क का अलार्म है। जैसे- अगर आपने कई बार क्रेडिट कार्ड की EMI लेट से जमा किया है, तो नया लोन मिलने में समस्या आएगा।
2. पर्याप्त इनकम ना होना
बैंक यह भी चेक करता है कि आपकी मंथली इनकम इतनी है या नहीं कि आप मंथली EMI बिना किसी रुकावट या दिक्कत के पे कर सकते हैं। अगर इनकम कम है, तो लोन रिजेक्ट हो सकता है।
3. पहले से बहुत ज्यादा लोन होना
अगर आपकी इनकम का बड़ा पार्ट पहले से चल रहे लोन की EMI में जा रहा है, तो बैंक नया लोन देने में आनाकानी कर सकता है। इसे अक्सर Debt-to-Income (DTI) Ratio के आधार पर भी आंका जाता है।
4. गलत या अधूरे डॉक्यूमेंट्स
अगर अप्लीकेशन में गलत जानकारी फिल की गई है, जरूरी डॉक्यूमेंट्स इनकप्लीट न हों या जानकारी मैच ना हो रही हो तो भी आपका अप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकता है। जैसे- अगर सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट या पहचान पत्र में जानकारी अलग-अलग हो, तो बैंक अलग से इनक्वायरी कर सकता है या लोन पर ब्रेक लगा सकता है।
5. जॉब या बिजनेस में स्थिरता
अगर नौकरी बार-बार चेंज की गई हो, नई नौकरी शुरू की हो या बिजनेस की इनकम बहुत स्थायी या इनकम में अप्स-डाउन हो तो बैंक यहां भी अलर्ट हो जाता है।
6. बार-बार लोन के लिए अप्लाई करना
कम समय में कई बैंकों में लगातार लोन के लिए अप्लाई करने से क्रेडिट रिपोर्ट पर कई Hard Enquiries रजिस्टर हो सकती हैं। कुछ मामलों में बैंक को लग सकता है कि आपको तत्काल पैसों की जरूरत है, इसलिए रिस्क का पैटर्न चेंज हो सकता है।
लोन रिजेक्ट होने से कैसे बचें?
- EMI और क्रेडिट कार्ड का पेमेंट टाइम टू टाइम करें।
- लोन अप्लाई करने से पहले क्रेडिट रिपोर्ट चेक करें।
- सही और पूरे डॉक्यूमेंट सबमिट करें।
- अपनी इनकम के अनुसार ही लोन का अमाउंट लें।
- कम समय में कई जगह एक साथ लोन के लिए अप्लाई ना करें।
- अगर पॉसिबल हो तो सह-आवेदक (Co-applicant) या गारंटर एड करने पर सोचें, अग बैंक इसकी इजाजत देता हो।
क्या लोन रिजेक्ट होने के बाद दोबारा अप्लाई कर सकते हैं?
हां। अगर लोन किसी चेंज होने वाली वजह से रिजेक्ट हुआ है, जैसे- डॉक्यूमेंट की कमी या कम क्रेडिट स्कोर, तो पहले उस दिक्कत को सही करें और फिर लोन के लिए दोबारा अप्लाई करें।
Content Sources: Reserve Bank of India, TransUnion CIBIL, Experian, Equifax, National Housing Bank.


