Blood Relation Reasoning: क्या ब्लड रिलेशन के सवाल आपको भी उलझा देते हैं? जानिए इन्हें सेकंडों में हल करने की आसान ट्रिक, फैमिली ट्री का सही तरीका और परीक्षा में पूछे जाने वाले जरूरी सवाल।

Blood Relation Questions with Answers: रीजनिंग के स्कोरिंग टॉपिक में ब्लड रिलेशन से संबंधित सवाल खूब आते हैं। इन सवालों में परिवार के सदस्यों के बीच रिलेशन को समझकर सही संबंध बताना होता है। परीक्षाओं में इस तरह के सवालों से कैंडिडेट्स की Logical Ability, Analysis करने की क्षमता देखी जाती है। कई बार सवाल सीधे होते हैं, जबकि कई बार "मेरे पिता की बहन के बेटे की मां..." जैसे घुमावदार अंदाज में पूछे जाते हैं। परिवार का छोटा-सा फैमिली ट्री बनाकर इस तरह के सवालों को कुछ ही सेकंड में सॉल्व किया जा सकता है। ऐसे सवाल अक्सर SSC, Railway, Banking, Police, Defence, UPSC CSAT और राज्यों में होने वाली परीक्षाओं में आते हैं। नीचे देखिए ब्लड रिलेशन से संबंधित सवाल और उनके जवाब...

सवाल - एक महिला ने कहा, 'मेरे पति की मां मेरी मां की बेटी है।' महिला के पति का उससे संबंध क्या है?

Step by Step सवाल को सॉल्व करने का फॉर्मूला

पहला स्टेप - 'मेरे पति की मां...'

मतलब उस इंसान की सास।

दूसरा स्टेप -

'...मेरी मां की बेटी है।'

'मेरी मां की बेटी' कौन हो सकती है?

खुद महिला या उसकी बहन

लेकिन लाइन में कहा गया है कि मेरे पति की मां = मेरी मां की बेटी।

अगर "मेरी मां की बेटी" खुद महिला है, तो इस कंडीशन में -

पति की मां = महिला

मतलब महिला अपने ही पति की मां होगी, जो पॉसिबल नहीं है।

इसलिए 'मेरी मां की बेटी' से मतलब महिला की बहन है।

पति की मां = महिला की बहन

मतलब महिला की बहन का बेटा ही उसका पति है।

सही जवाब - महिला का पति उसका भांजा (Sister's Son) है।

Blood Relation से संबंधित देखें कुछ ऐसे ही सवाल और उनके जवाब

सवाल - एक शख्स ने कहा, 'मेरे पिता की इकलौती बेटी की मां मेरी पत्नी है।'

सही जवाब - इकलौती बेटी उसकी अपनी बेटी है।

सवाल - एक महिला ने कहा, 'मेरे भाई के बेटे के दादा मेरे पिता हैं।'

सही जवाब - भाई सगा भाई है।

सवाल - एक शख्स ने कहा, 'मेरी मां के पिता की इकलौती बेटी मेरी मां है।'

सही जवाब - संबंध = मां।

सवाल - रवि ने कहा, 'वह मेरी मां के भाई का बेटा है।'

सही जवाब - ममेरा भाई।

ये भी पढ़ें- Alphabet Coding Tricks: अगर INDIA को JOEJB लिखा जाए, तो BHARAT का कोड क्या होगा? जानें सिंपल Tricks

सवाल - सीमा ने कहा, 'मेरी सास की इकलौती बेटी मेरी ननद है।'

सही जवाब - ननद।

सवाल - एक शख्स ने कहा, "मेरे दादा के इकलौते बेटे के बेटे का मैं पिता हूं।"

सही जवाब - वह अपने बेटे की बात कर रहा है।

सवाल - रीना ने कहा, 'मेरी मां की बहन के पति मेरे क्या लगेंगे?'

सही जवाब - मौसा।

सवाल - मोहन ने कहा, 'मेरे पिता के भाई की पत्नी मेरी क्या लगती हैं?'

सही जवाब - चाची।

सवाल - एक महिला ने कहा, 'मेरे पति के पिता के छोटे भाई मेरे क्या लगेंगे?'

सही जवाब - चाचा ससुर।

सवाल - राहुल ने कहा, 'मेरी बहन की बेटी के पिता मेरे क्या लगेंगे?'

सही जवाब - बहनोई।

ये भी पढ़ें- Reasoning Quiz: क्या आप 20 सेकंड में हल कर सकते हैं यह Mathematical Operations सवाल?

Blood Relation Questions हल करने की सबसे बेस्ट Tricks

1. Family Tree बनाएं -

सबसे आसान तरीका है कि रिश्तों का छोटा-सा चार्ट बना लें। जैसे -

दादा-दादी

पिता ─ मां

भाई बहन मैं

2. वाक्य को छोटे भागों में ब्रेक करें, पूरी लाइन को एक साथ न पढ़ें।

जैसे -

मेरे पिता

पिता की बहन

बहन का बेटा

और फिर आखिर रिश्ता निकालें।

3. "मैं" (Self) से शुरुआत करें

हर सवाल में पहले मैं (Self) को केंद्र मानें।

4. रिश्तों के शॉर्टकट याद रखें...

पिता का भाई = चाचा

पिता की बहन = बुआ

मां का भाई = मामा

मां की बहन = मौसी

बहन का बेटा = भांजा

भाई का बेटा = भतीजा

5. Gender (लिंग) पर फोकस रखें...

कई बार पूरा सवाल सिर्फ पुरुष/महिला की पहचान पर डिपेंड होता है।

6. इन सवालों को सॉल्व करने में ना करें जल्दबाजी

कैंडीडेट Blood Relation में सबसे ज्यादा गलतियां रिश्तों को मान लेने में कर बैठते हैं। हर स्टेप्स में रिलेशन को वेरीफाई करें।

Blood Relation के सवाल कहां-कहां पूछे जाते हैं?

SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, RRB NTPC, RRB Group D, RRB ALP, IBPS PO, IBPS Clerk, SBI PO, SBI Clerk, LIC AAO, UPSC CSAT, NDA, CDS, AFCAT, Delhi Police, CRPF, CISF, BSF, CAPF, State PSC, CTET, State Police Exams.