Wrong Equation Reasoning: SSC CGL, RRB NTPC, SBI, LIC और Railway परीक्षाओं में आने वाले Mathematical Operations व Wrong Equation के ट्रिकी सवाल कैसे हल करें? जानें आसान ट्रिक और सीक्रेट पैटर्न।
Mathematical Operations Questions: SSC CGL, RRB NTPC, Railway Group D, SBI PO, SBI Clerk, LIC AAO जैसी परीक्षाओं में Mathematical Operations और Wrong Equation Based Reasoning के सवाल आते हैं। इन सवालों में सामान्य मैथ के नियमों की बजाय एक खास पैटर्न या छिपा हुआ रूल दिया जाता है। कैंडीडेट को उस रूल को पहचानकर अगला आंसर निकालना होता है। इस तरह के सवाल के माध्यम से कैंडीडेट की Logical Thinking, Pattern Recognition और Analytical Skills चेक होता है। कई बार जोड़, घटाव, गुणा या भाग का नॉर्मल रूल लागू नहीं होता, बल्कि सवाल में दिए गए उदाहरणों से नया रूल बनाना पड़ता है। यही वजह है कि इस तरह के सवाल पहली बार में कठिन लगते हैं, लेकिन सही ट्रिक अगर पता हो तो इन्हें फटाफट सॉल्व किया जा सकता है।
सवाल - अगर 6×5 = 56 और 8×4 = 48, तो 7×3 = ?
इस सवाल को सॉल्व करने से पहले रूल को समझना होगा...सवाल पर नजर डालें -
6 × 5 = 56
8 × 4 = 48
अगर नॉर्मल मल्टीप्लाय (गुणा) करें तो...
6 × 5 = 30
8 × 4 = 32
इससे तो क्लियर है कि यहां पर नॉर्मल मैथ का रूल नहीं चलेगा...
अब दूसरा पैटर्न क्या हो सकता है-
56 = 6² + 5² = 36 + 25 = 61 x
56 = 65 - 9 x
48 = 84 ÷ ? x
इन दोनों पैटरन से चेक करने पर यह क्लियर होता है कि यहां पर कोई एक फिक्स रूल नहीं हो सकता है, इसलिए...
आंसर 37 भी हो सकता है।
73 भी हो सकता है।
49 भी हो सकता है।
21 भी हो सकता है।
नोटः प्रश्न अधूरा है। पर्याप्त जानकारी नहीं है (Cannot be Determined)
मैथ से जुड़े कुछ और सवाल-जवाब...
सवाल - अगर 4×3 = 43 और 6×2 = 62, तो 8×5 = ?
सही जवाब - 85 (संख्याओं को साथ लिखा गया है)
सवाल - अगर 5×2 = 27 और 7×3 = 52, तो 9×4 = ?
नियम: (पहली संख्या × दूसरी संख्या) + पहली संख्या
सही जवाब - 9×4 = 36 + 9 = 45
सवाल - अगर 3×4 = 81, तो 5×2 = ?
नियम: (a+b)²
सही जवाब - = (5+2)² = 49
सवाल - अगर 8×2 = 100, तो 6×4 = ?
नियम: (a+b)²
सही जवाब - = 100
सवाल - अगर 9×3 = 12, तो 8×5 = ?
नियम: a+b
सही जवाब - 13
सवाल - अगर 7×6 = 13, तो 9×8 = ?
सही जवाब - 17
सवाल - अगर 5×5 = 55, तो 8×8 = ?
सही जवाब - 88
ये भी पढ़ें- Alphabet Coding Tricks: अगर INDIA को JOEJB लिखा जाए, तो BHARAT का कोड क्या होगा? जानें सिंपल Tricks
सवाल - अगर 12×3 = 123, तो 15×4 = ?
सही जवाब - 154
सवाल - अगर 10×2 = 20, 12×3 = 36, तो 15×4 = ?
सही जवाब - 60
सवाल - अगर 14×5 = 145, तो 18×6 = ?
सही जवाब - 186
ये भी पढ़ें- Direction Sense Quiz: ईस्ट 5 km, फिर वेस्ट 5 km चलने पर इंसान कहां पहुंचेगा? क्या 10 सेकंड में बता सकते हैं जवाब
मैथ के ऐसे सवालों को सॉल्व करने का सिंपल फॉर्मूला
1. सबसे पहले सामान्य मैथ भूल जाएं। ऐसे सवालों में अक्सर कुछ खास नियम होता है।
2. कम से कम 2-3 उदाहरणों की तुलना करें, देखें कि -
- जोड़ हो रहा है?
- घटाव हो रहा है?
- वर्ग (Square) है?
- घन (Cube) है?
- नंबर्स जोड़ी गई हैं?
- उल्टा (Reverse) लिखा गया है?
3. Pattern लिखकर रूल सो समझें...
जैसे - 4 × 3 = 43
4 → 4
3 → 3
सही जवाबः = 43
4. जल्दबाजी में मल्टीप्लाय करने से बचें..
इस तरह के सवालों का मकसद आपकी Pattern Recognition चेक करना होता है।
5. अगर एक से ज्यादा नियम बन रहे हों तो समझिए कि सवाल अधूरा है या जानकारी पर्याप्त नहीं है।
कहां-कहां पूछे जाते हैं Mathematical Operations और Wrong Equation Based Reasoning वाले सवाल?
SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, RRB NTPC, Railway Group D, RRB ALP, IBPS PO, IBPS Clerk, SBI PO, SBI Clerk, LIC AAO, UPSC CSAT, NDA, CDS, AFCAT, Delhi Police, CRPF, CISF, BSF, State PSC, State Police, Insurance Exams.
