ट्रैफिक चालान क्यों कटता है? जानें सबसे आम 9 ट्रैफिक गलतियां और सड़क सुरक्षा के 5 गोल्डन रूल के बारे में

Published : Jul 24, 2026, 03:31 PM IST
Traffic Challan

सार

ट्रैफिक चालान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना और दुर्घटनाएं रोकना है। यह हेलमेट न पहनने, ओवरस्पीडिंग जैसे नियम तोड़ने पर कटता है। अब CCTV से ई-चालान भी जारी होते हैं, जिनमें भारी जुर्माना लगता है।

Traffic Challan: अगर आपने कभी हेलमेट नहीं पहना, रेड लाइट तोड़ी या सीट बेल्ट नहीं लगाई, तो हो सकता है आपका ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) कट गया हो। कई लोगों को लगता है चालान सिर्फ पैसे वसूलने के लिए काटा जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। ट्रैफिक चालान का असली मकसद सड़क पर लोगों की सुरक्षा बढ़ाना और एक्सीडेंट को कम करना है। आइए जानते हैं ट्रैफिक चालान क्यों कटता है?

ट्रैफिक चालान क्या होता है?

ट्रैफिक चालान वह ऑफिसियल नोटिस है, जो किसी इसान द्वारा ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस जारी करती है। इसमें नियम तोड़ने के अनुसार जुर्माना या अन्य कानूनी कार्रवाई का जिक्र होता है। आज कई शहरों में ई-चालान (e-Challan) सिस्टम लागू है, जिसमें CCTV कैमरों और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) टेक्निक की हेल्प से भी चालान जारी हो जाता है।

ट्रैफिक चालान क्यों कटता है?

1) सड़क हादसों को रोकने के लिए

ट्रैफिक नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। जब कोई इंसान नियम तोड़ता है, तो एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियम तोड़ने पर चालान काटा जाता है, ताकि लोग सावधानी से गाड़ी चलाएं। जैसे - अगर कोई इंसान लाल बत्ती पार कर देता है, तो दूसरे डायरेक्शन से आने वाला गाड़ी से टक्कर हो सकती है। एक छोटा-सा नियम तोड़ना बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

2) लोगों में अनुशासन बनाए रखने के लिए

अगर नियम तोड़ने पर कोई कार्रवाई न हो, तो लोग ट्रैफिक नियमों को सीरियसली से नहीं लेंगे। चालान लोगों को कानून का पालन करने के लिए प्रेरित करता है।

3) सभी के लिए समान नियम

ट्रैफिक कानून का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सड़क पर हर इंसान-चाहे वह कार चला रहा हो, बाइक, साइकिल या पैदल चल रहा हो-सेफ रहे। इसलिए नियम सभी पर समान रूप से लागू होते हैं।

4) खतरनाक ड्राइविंग पर रोक

ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाना, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करना या गलत दिशा में गाड़ी चलाना जैसी गलतियां बड़े एक्सीडेंट का कारण बन सकती हैं। इन पर कड़ी कार्रवाई इसलिए की जाती है ताकि ऐसी घटनाएं कम हों।

किन कारणों से सबसे ज्यादा चालान कटते हैं?

  • हेलमेट न पहनना
  • सीट बेल्ट न लगाना
  • रेड लाइट जंप करना
  • ओवरस्पीडिंग
  • मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए ड्राइविंग
  • बिना वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी चलाना
  • शराब पीकर गाड़ी चलाना
  • गलत डायरेक्शन (Wrong Side) में गाड़ी चलाना
  • प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) या अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट साथ ना रखना

ई-चालान कैसे काम करता है?

अब कई शहरों में सड़कों पर लगे स्मार्ट कैमरे गाड़ी का नंबर रिकॉर्ड करते हैं। यदि कोई रूल्स टूटता है, तो गाड़ी की इन्फॉर्मेशन के आधार पर चालान तैयार होता है और गाड़ी मालिक के मोबाइल नंबर या रजिस्टर्ड एड्रेस पर उसकी इन्फॉर्मेश भेजा जाता है। इससे नियमों का पालन कराने में ट्रांसपरेंसी बढ़ी है और मानवीय हस्तक्षेप (humanitarian intervention) कम हुआ है।

भारत में आम ट्रैफिक चालान और जुर्माना

अलग-अलग राज्यों में कुछ मामलों में अमाउंट या कुछ नियम अलग हो सकता है।

  • ट्रैफिक रूल तोड़ने पर: नॉर्मल जुर्माना
  • बिना हेलमेट बाइक चलाना: ₹1,000 + लाइसेंस सस्पेंशन की कार्रवाई हो सकती है
  • सीट बेल्ट नहीं लगाना: ₹1,000
  • शराब पीकर गाड़ी चलाना: ₹10,000 तक या जेल
  • बिना ड्राइविंग लाइसेंस: ₹5,000
  • ओवरस्पीडिंग: ₹1,000–₹2,000 (गाड़ी के अनुसार)
  • रेड लाइट जंप करना: ₹1,000–₹5,000
  • मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग: ₹5,000
  • खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना: ₹5,000 तक
  • बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाना: ₹2,000 (1st Time)
  • प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) नहीं होना: ₹10,000 तक
  • ओवरलोडिंग: ₹20,000 से स्टार्ट
  • नाबालिग द्वारा गाड़ी चलाना: ₹25,000, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कैंसल हो सकता है, पैरेंट्स पर भी एक्शन

कुछ जरूरी ट्रैफिक साइन

🔴 अनिवार्य (Mandatory Signs)

  • STOP: गाड़ी पूरी तरह रोकें।
  • No Entry: एंट्री बैन।
  • Speed Limit: लिमिट स्पीड से ज्यादा ना चलें।
  • No Parking: यहां गाड़ी पार्क करना मना है।
  • No U-Turn: यू-टर्न प्रतिबंधित।
  • One Way: सड़क एक दिशा में है।

⚠️ चेतावनी (Warning Signs)

  • आगे मोड़
  • स्पीड ब्रेकर
  • स्कूल क्षेत्र
  • पैदल यात्री क्रॉसिंग
  • रेलवे क्रॉसिंग
  • फिसलन वाली सड़क

🔵 सूचना (Informatory Signs)

  • अस्पताल
  • पेट्रोल पंप
  • पार्किंग
  • बस स्टॉप
  • रेस्टोरेंट
  • सार्वजनिक शौचालय

गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • हमेशा सीट बेल्ट या ISI मार्क वाला हेलमेट पहनें।
  • पहले से फिक्स स्पीड लिमिट का पालन करें।
  • शराब या नशे की हालत में ड्राइव न करें।
  • ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का यूज ना करें।
  • आगे चल रहे गाड़ी से पर्याप्त डिस्टेंस बनाए रखें।
  • इंडिकेटर का सही समय पर यूज करें।
  • लेन बदलते समय मिरर और ब्लाइंड स्पॉट जरूर चेक करें।
  • पैदल यात्रियों और एम्बुलेंस को प्रयोरिटी दें।
  • बारिश, कोहरे या रात में हेडलाइट का सही यूज करें।
  • गाड़ी चलाते समय थकान या नींद जैसा कुछ लगे तो तत्काल ब्रेक लें।

गाड़ी में हमेशा कौन-कौन से दस्तावेज रखें?

  • ड्राइविंग लाइसेंस (DL)
  • वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
  • इंश्योरेंस
  • PUC (प्रदूषण प्रमाणपत्र)

इनकी डिजिटल कॉपी DigiLocker या mParivahan ऐप में भी मान्य होती है।

सड़क सुरक्षा के 5 गोल्डन रूल

  • सीट बेल्ट या हेलमेट हमेशा पहनें।
  • स्पीड लिमिट का पालन करें।
  • मोबाइल देखकर ड्राइव न करें।
  • शराब पीकर कभी गाड़ी ना चलाएं।
  • ट्रैफिक सिग्नल और सड़क संकेतों का हमेशा पालन करें।

कॉन्टेन्ट सोर्स: Ministry of Road Transport and Highways (MoRTH), World Health Organization (WHO), Motor Vehicles Act, 1988 एवं Motor Vehicles (Amendment) Act, 2019, National Informatics Centre (NIC), Bureau of Police Research and Development (BPR&D)

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
Read more Articles on

Recommended Stories

प्रसाद क्यों बांटा जाता है? बहुत कम लोग जानते हैं प्रसाद का असली महत्व
सीट बेल्ट क्यों जरूरी है? घोड़ागाड़ी में लगने वाला सीट बेल्ट कार में कब आया? सीट बेल्ट किसने बनाया? जानें सबकुछ...