सीट बेल्ट क्यों जरूरी है? घोड़ागाड़ी में लगने वाला सीट बेल्ट कार में कब आया? सीट बेल्ट किसने बनाया? जानें सबकुछ...

Published : Jul 24, 2026, 01:21 PM IST
Seat Belt Benefits

सार

Importance of Seat Belt: जानें कार में सीट बेल्ट क्यों है जरूरी, यह एक्सीडेंट में कैसे बचाती है जान, सही तरीके से पहनने का तरीका, इतिहास और रोचक फैक्ट्स।

Seat Belt Benefits: कार में बैठते ही सीट बेल्ट लगाना एक छोटी-सी आदत है, लेकिन यह रोड एक्सीडेंट के दौरान आपकी जान बचाने वाले उपायों में सबसे बड़ा उपाय है। कई लोग सोचते हैं सीट बेल्ट सिर्फ लंबी यात्रा या हाईवे पर जरूरी होती है, जबकि सच यह है कि ज्यादातर रोड एक्सीडेंट शहरों और कम दूरी की यात्रा के दौरान भी हो सकता है। आइए जानें सीट बेल्ट क्यों जरूरी है? यह कैसे काम करती है।

सीट बेल्ट क्या है?

सीट बेल्ट एक सेफ्टी डिवाइस है, जिसे गाड़ी में बैठे इंसान को सीट पर सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है। अगर कार अचानक रुक जाए या एक्सीडेंट हो जाए, तो सीट बेल्ट बॉडी को आगे की ओर तेजी से उछलने से रोकती है।

सीट बेल्ट कैसे जान बचाती है?

जब कार तेज स्पीड से चल रही होती है और अचानक टक्कर होती है, तो न्यूटन के गति के पहले रूल (Law of Inertia) के अनुसार बॉडी अपनी स्पीड बनाए रखना चाहता है। यानी कार रुक जाती है, लेकिन बॉडी आगे की ओर बढ़ता रहता है। इसी जगह पर सीट बेल्ट काम आता है। यह बॉडी को सीट से बांधे रखती है और टक्कर के झटके को बॉडी के मजबूत हिस्सों जैसे- कंधे, छाती और कूल्हों पर बांट देती है। इससे सिर, गर्दन और रीढ़ की गंभीर चोट का खतरा काफी कम हो जाता है। जैसे- आपकी कार 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही है और अचानक ब्रेक लगता है। अगर सीट बेल्ट नहीं लगी है, तो आपका शरीर डैशबोर्ड, स्टीयरिंग या विंडशील्ड से टकरा सकता है। सीट बेल्ट लगे होने पर यही जोखिम काफी कम हो जाता है।

सीट बेल्ट क्यों जरूरी है?

1. गंभीर चोट का खतरा कम रहता है

सीट बेल्ट एक्सीडेंट के समय बॉडी को गाड़ी के अंदर सुरक्षित रखती है, जिससे सिर और छाती पर लगने वाली गंभीर चोटों का रिस्क कम होता है।

2. कार से बाहर फेंके जाने से बचाती है

भीषण एक्सीडेंट में बिना सीट बेल्ट वाले यात्रियों के गाड़ी से बाहर फेंके जाने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। सीट बेल्ट इस रिस्क को काफी हद तक कम करती है।

3. एयरबैग के साथ मिलकर बेहतर सिक्यूरिटी देती है

एयरबैग और सीट बेल्ट एक-दूसरे के सहायक हैं। एयरबैग तभी सबसे प्रभावी ढंग से काम करता है जब इंसान ने सीट बेल्ट पहनी हो। सिर्फ एयरबैग पर भरोसा करना सुरक्षित नहीं है।

4. आगे और पीछे दोनों सीटों पर जरूरी

कई लोग मानते हैं सिर्फ आगे बैठने वालों को सीट बेल्ट लगाना चाहिए। लेकिन पीछे बैठे लोगों के लिए भी सीट बेल्ट उतनी ही जरूरी है। बिना सीट बेल्ट वाला पीछे का यात्री एक्सीडेंट में खुद भी गंभीर रूप से घायल हो सकता है और आगे बैठे लोगों के लिए भी खतरा बन सकता है।

सीट बेल्ट को सही तरीके से कैसे पहनें?

  • बेल्ट को कंधे के बीच से होकर छाती पर रखें।
  • कमर वाला हिस्सा पेट पर नहीं, बल्कि कूल्हों के ऊपर होना चाहिए।
  • बेल्ट ढीली न रखें।
  • बच्चे के लिए उसकी उम्र और वजन के अनुसार चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम (Child Restraint System) या कार सीट का यूज करें।

सीट बेल्ट की शुरुआत कब हुई?

  • 1885 में सबसे पहले सीट बेल्ट जैसा सुरक्षा पट्टा अमेरिका में पेटेंट कराया गया। इसका यूज कारों के लिए नहीं, बल्कि घोड़ागाड़ी और अन्य यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए सोचा गया था।
  • 1903 में फ्रांसीसी इंजीनियर गुस्ताव-डिजीरे लेबो (Gustave-Désiré Leveau) ने ऑटोमोबाइल के लिए शुरुआती सीट बेल्ट का पेटेंट कराया।

कारों में सीट बेल्ट कब आई?

  • 1949 में अमेरिकी कंपनी Nash Motors ने अपनी कारों में पहली बार सीट बेल्ट को फैक्ट्री-फिटेड ऑप्शन के रूप में प्रजेंट किया।
  • शुरुआती सीट बेल्ट सिर्फ 2-पॉइंट (लैप बेल्ट) होती थीं, जो सिर्फ कमर को पकड़ती थीं।

ये भी पढ़ें- दुनिया की सबसे संकरी गली, जहां एक बार में निकल सकता है सिर्फ 1 इंसान

लेटेस्ट 3-पॉइंट सीट बेल्ट किसने बनाई?

  • 1959 में स्वीडिश इंजीनियर Nils Bohlin ने लेटेस्ट 3-पॉइंट सीट बेल्ट का डेवलमेंट किया। उस समय वे Volvo Cars में काम कर रहे थे।

सबसे पहले किस कार में लगी?

  • 1959 Volvo PV544 और Volvo Amazon ऐसी शुरुआती कारें थीं, जिनमें आधुनिक 3-पॉइंट सीट बेल्ट फैक्ट्री से लगाकर दी गई।

वोल्वो ने पेटेंट मुफ्त क्यों किया?

वोल्वो ने इस टेक्निक का पेटेंट अपने पास रखा, लेकिन इसे दूसरे गाड़ी मेनुफेक्चरर्स के लिए फ्री यूज करने की इजाजत दे दी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके। इसे ऑटोमोबाइल हिस्ट्री के सबसे बड़े सुरक्षा फैसलों में से एक माना जाता है।

ये भी पढ़ें- डोपिंग टेस्ट क्या होता है? खिलाड़ी का A और B सैंपल क्यों लिया जाता है?

सीट बेल्ट से जुड़े कुछ आंकड़े

  • WHO के अनुसार, सीट बेल्ट पहनने से कार में बैठे आगे के लोगों की मौत का रिस्क लगभग 45–50% तक और गंभीर चोट का रिस्क लगभग 50% तक कम हो सकता है।
  • U.S. National Highway Traffic Safety Administration (NHTSA) के मुताबिक, सीट बेल्ट हर साल हजारों लोगों की जान बचाने में हेल्प करती है।
  • WHO का अनुमान है- हर साल दुनिया भर में रोड एक्सीडेंट में लगभग 11.9 लाख लोगों की मौत होती है।
  • रिसर्च के मुताबिक- बिना सीट बेल्ट वाला पीछे का यात्री टक्कर के समय आगे बैठे लोगों की चोट का खतरा भी बढ़ा सकता है।

कॉन्टेन्ट सोर्सः World Health Organization (WHO), National Highway Traffic Safety Administration (NHTSA)-USA, Ministry of Road Transport and Highways (MoRTH)-Government of India, Global Road Safety Partnership (GRSP), Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM).

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

वीजा क्या होता है? किन देशों में बिना वीजा जा सकते हैं भारतीय? कौन-कौन से देश देते हैं Visa on Arrival ? जानें सबकुछ..
व्रत क्यों रखा जाता है? व्रत की शक्ति से जुड़ी 3 फेमस कथा क्या है? व्रत सिर्फ भूखे रहना नहीं, इसके पीछे छिपा है बड़ा साइंस